 
                                            समय - सीमा 276
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1032
मानव और उनके आविष्कार 812
भूगोल 249
जीव-जंतु 303
 
                                            यदि आपसे कोई आँख खोल के सोने के लिए बोले तो क्या आप सो सकते हैं? निश्चित रूप से नहीं, क्योंकि सोने के लिए पलकों को बंद करना आवश्यक होता है। लेकिन मछलियों की तो पलके ही नहीं होती हैं तो सोचने वाली बात यह है कि क्या मछलियाँ सोती ही नहीं हैं या फिर वे आँखें खोले ही झपकियाँ लेती हैं?
आपने कभी भी कहीं भी यदि मछली को गौर से देखा होगा तो आपने ध्यान दिया होगा कि वे हमेशा तैरती ही रहती हैं और ऐसा प्रतीत होता है कि वे कभी रुकती ही नहीं होंगी लेकिन वास्तव में वे भी समय-समय पर आराम करती हैं। यदि एक मछली को आप काफी देर तक ध्यानपूर्वक देखते हैं तो आप देंखेंगे कि वे कुछ अंतराल के लिए एक ही जगह पर काफी धिमी गति से मंडराने लगती है, लगभग एक मूर्च्छित अवस्था के समान, दरसल इसी अवस्था में मछलियाँ सोती हैं।
हालाँकि मछलियाँ दिन या रात में किसी भी समय में सो सकती हैं, लेकिन वे अपनी आँखें बंद करके नहीं सोती हैं, बल्कि खोलकर ही सोती हैं। क्योंकि वे हमारे जैसे पूरी तरह सोने की बजाए कुछ समय के अंतराल के लिए विश्राम करती हैं। मछली अपनी गतिविधि और चयापचय ऊर्जा के संरक्षण और शरीर को फिर से ऊर्जावान करने के लिए आराम करती हैं।
अब आपके मन में एक प्रश्न आ रहा होगा कि मछलियाँ सोई हुई हैं, इसका पता कैसे लगाया जाए? सोते समय मछलियों की मुद्रा उनकी प्रजातियों पर निर्भर करती है। साथ ही वे जहाँ रहती हैं उस पानी के तल में छोटी सी जगह बना कर वहीं मंडराते हुए आराम करती हैं। वहीं एक मछली के सोने की अवधि भी उसकी प्रजाति पर निर्भर करती है। एक मछलीघर में, मछली की निंद्रा चक्र को अक्सर आंतरिक रोशनी द्वारा निर्धारित किया जाता है, जब रोशनी को बंद कर देते हैं तब मछली सो जाती है। कई मछलियां, जैसे कि मिनो (Minnows) और कोरल रीफ मछली (Coral Reef Fish), दिन में सक्रिय रहती हैं और रात में सोती हैं जबकि कई अन्य इसके विपरीत होती हैं। वे रात में सक्रिय रहती हैं और दिन में सोती हैं।
मछलियाँ सोते वक्त भी हर खतरे के लिए सतर्क रहती हैं। कई मछलियाँ प्रवासन, अण्डे देते वक्त या नवजात की देखभाल करते समय बिल्कुल आराम नहीं करती हैं। कई मछलियों की प्रजातियाँ, जैसे कि ब्लूफ़िश (Bluefish), अटलांटिक मैकेरल (Atlantic mackerel), टूना (Tuna), बोनिटो (Bonito) और कुछ शार्क (Shark) लगातार तैरती ही रहती हैं। वे नींद लेने या आराम करने जैसे कोई भी संकेत नहीं दिखाती हैं।
संदर्भ :-
1.https://www.wonderopolis.org/wonder/do-fish-sleep-with-their-eyes-open
2.https://www.sleep.org/articles/do-fish-sleep/
3.https://en.wikipedia.org/wiki/Sleep_in_fish
4.https://www.quora.com/How-do-fish-sleep-in-the-water
 
                                         
                                         
                                         
                                         
                                        