समय - सीमा 267
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1049
मानव और उनके आविष्कार 813
भूगोल 260
जीव-जंतु 315
ईद उल-फ़ित्र या ईद उल-फितर मुस्लमान द्वारा रमज़ान उल-मुबारक के महीने के बाद मनाया जाने वाला एक ख़ुशी का त्यौहार है। ये यक्म शवाल अल-मुकर्रम्म को मनाया जाता है। ईद उल-फ़ित्र इस्लामी कैलेण्डर के दसवें महीने शव्वाल के पहले दिन मनाया जाता है। इस्लामी कैलेण्डर के सभी महीनों की तरह यह भी नए चाँद के दिखने पर शुरू होता है। मुसलमानों का त्योहार ईद मूल रूप से भाईचारे को बढ़ावा देने वाला त्योहार है। इस त्योहार को सभी आपस में मिल के मनाते है और खुदा से सुख-शांति और बरक्कत के लिए दुआएं मांगते हैं। पूरे विश्व में ईद की खुशी पूरे हर्षोल्लास से मनाई जाती है।
आज ईद के इस ख़ास मौके पर हम एक चलचित्र लेकर आये हैं, जिसमे दिल्ली के जामा मस्जिद में ईद के दिन की नमाज़ को प्रदर्शित किया गया है। इस चलचित्र में दिखाई दे रहा है की मुस्लिम समुदाय का ये त्यौहार कितना विशाल और महत्वपूर्ण है।
सन्दर्भ:-
1. https://en.wikipedia.org/wiki/Eid_al-Fitr
2. https://www.youtube.com/watch?v=WM4iuF_mHWk