‘थैंक गॉड इट्स फ्राइडे’- कहाँ से आया ये कथन और क्या है इसका अर्थ?

स्वाद - भोजन का इतिहास
31-05-2019 11:09 AM
‘थैंक गॉड इट्स फ्राइडे’- कहाँ से आया ये कथन और क्या है इसका अर्थ?

अंग्रेजी भाषा का एक बहु प्रसिद्ध एवं लोकप्रिय मुहावरा है “थैंक गॉड इट्स फ्राइडे” (Thank God It's Friday), जिसका शाब्दिक अर्थ ‘शुक्र है भगवान का, आज शुक्रवार है’। इस कहावत का संक्षिप्‍त रूप टी.जी.आई.एफ. (TGIF) है। टी.जी.आई. फ्राइडेज़ (TGI Friday’s) एक रेस्तरां (Restaurant) की श्रृंखला भी है, जो विश्‍व स्‍तर पर फैली हुई है। इस शब्‍द की लोकप्रियता को बढ़ाने में इस रेस्तरां का भी विशेष योगदान रहा है, जिसकी शुरूआत 1965 में न्यूयॉर्क शहर में हुयी थी।

TGIF शब्‍द की उत्पत्ति वर्षों से विवाद का विषय रही है। लेकिन, 1941 में स्लैंग (Slang- कथन) के एनसाइक्लोपीडिया (Encyclopedia of Slang) में टी.जी.आई.एफ. शब्‍द का प्रवेश इसका उपयोग करने वाला पहला मुद्रण बना। इस तथ्‍य से यह तो साबित हो जाता है कि इस शब्‍द की उत्‍पत्ति “टी.जी.आई. फ्राइडेज़” रेस्तरां से नहीं हुयी।

टी.जी.आई.एफ. ने अपनी लोकप्रियता के कारण पोप (Pop) संस्‍कृति में अपना विशेष स्‍थान बनाया। 1978 में डिस्‍को (Disco) संस्‍कृति पर एक फिल्‍म आयी जिसका नाम "थैंक गॉड इट्स फ्राइडे" था। इसी वाक्‍य पर एक प्रसिद्ध गाना भी बनाया गया था। 1989 में, ABC (एक टीवी चैनल) ने TGIF नामक एक प्राइमटाइम टीवी ब्लॉक (Primetime TV Block) प्रसारित किया जो थैंक गॉड इट्स फ्राइडे पर आधारित था। 1996 में, आर. केली ने "थैंक गॉड इट्स फ्राइडे" पर एक गीत बनाया तथा 2010 में गायिका केटी पेरी ने इस वाक्‍य में कुछ संस्‍करण कर “लास्ट फ्राइडे नाइट” (Last Friday Night (TGIF)) नाम से एक गाना बनाया।

उपरोक्‍त विवरण से अमेरिका में इसकी उत्‍पत्ति का अनुमान लगाया जा सकता है, किंतु इस शब्‍द का प्रयोग विभिन्‍न देशों जैसे कनाडा, नीदरलैण्‍ड, फिलीपींस आदि में विभिन्‍न रूपों में किया जाता है। जो मुख्‍यतः सप्‍ताहंत होने पर होने वाली खुशी में उपयोग किया जाता है। इस नाम पर अमेरिका में बना रेस्‍तरां आज वि‍श्‍व के विभिन्‍न हिस्‍सों में अपनी शाखाएं खोल चुका है। यहाँ तक कि नोयडा और दिल्‍ली एनसीआर में भी इसकी शाखाएं खोली गयी हैं।

मॉस्‍को, रूस में अपनी शाखा खोलने वाला यह पहला अमेरिकी रेस्‍तरां था। टी.जी.आई. फ्राइडे एक अमेरिकी क्लासिक (Classic) है, जो अपने बर्गर (Burger) और सैंडविच (Sandwich) से लेकर स्टेक (Steaks ) और सीफूड (Seafood), जैसे फास्ट फ़ूड (Fast food) खाने के लिए जाना जाता है। यह अमेरिका का पहला एकल बार (Bar) था तथा इसके कुछ बारटेंडरों (Bartenders) को गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guiness World Record) में शामिल किया गया है।

संदर्भ:
1. https://bit.ly/1FEt2vq
2. https://en.wikipedia.org/wiki/Thank_God_It%27s_Friday
3. https://birdgei.com/2016/03/18/thank-or-thanks-god-its-friday/
4. https://www.insider.com/tgi-fridays-secrets-facts-2018-8