ताजमहल की सुन्दरता पर आधारित दृश्य प्रभाव (VFX) से बना चलचित्र

मेरठ

 28-04-2019 07:45 AM
विचार I - धर्म (मिथक / अनुष्ठान)

शालीमार एक इत्र है, जिसे जैक्स गुरलेन (Jacques Guerlain) द्वारा बनाया गया था। जैक्स गुरलेन मुमताज महल (शाहजहाँ की बेगम और फारसी महिला जिनके लिए आगरा में ताजमहल और लाहौर में शालीमार गार्डन बनाया गया था।) से प्रेरित थे।

2013 में, गुएरलैन ने "द लीजेंड ऑफ शालीमार (The Legend Of Shalimar)" नामक एक विज्ञापन का निर्माण किया, जिसमें नतालिया वोडियानोवा (Natalia Vodianova) को दिखाया गया था। नतालिया मिखाइलोव्ना वोडियानोवा (Natalia Mikhailovna Vodianova) जिन्हें सुपरनोवा (Supernova) नाम से भी जाना जाता है, एक रूसी सुपरमॉडल (Russian supermodel), समाजसेवी (Philanthropist), उद्यमी (Entrepreneur) और सार्वजनिक वक्ता (Public Speaker) हैं। इस रविवार हम आपके लिए लेकर आयें हैं ‘द लीजेंड ऑफ़ शालीमार’ विज्ञापन के दृश्यों के संग्रह से बना एक चलचित्र, जिसमें द लीजेंड ऑफ़ शालीमार के निर्माण में उपयुक्त किये गये द्रश्य प्रभावों को (क्रमबद्ध तरीके से संगृहीत करके उन्हें किस तरह से प्रदर्शित किया गया है) दिखाया गया है।


इस चलचित्र में शाहजहाँ को उनके घोड़े पर और हाथियों के साथ शुष्क परिदृश्य और बर्फीले पहाड़ों के मध्य से यात्रा करते दिखाया गया है। जिसके बाद खुबसूरत मुमताज महल (जिसका किरदार रुसी मॉडल नतालिया वोडियानोवा द्वारा निभाया गया है) को एक महल के अन्दर दिखाया गया है। चलचित्र के आखिरी हिस्से में ताजमहल को झील से बाहर निकलते हुए दिखाया है, जिसके सम्मुख मुमताज महल अपनी नाव में खड़ी हैं।

इस चलचित्र को भारत में जयपुर, उदयपुर और आगरा में 100 लोगों के दल के साथ फैंटम कैमरा (Phantom Camera) का उपयोग करके शूट (Shoot) किया गया था।

इस चलचित्र को फिक्स स्टूडियोज (Fix Studios) द्वारा प्रदर्शित किया गया है और इसके निर्देशक ब्रूनो एवेलन (Bruno Aveillan), निर्माता मार्टिन कौलिस (Martin Coulais) तथा प्रोडक्शन कंपनी (Production Company) क्वाड (Quad) है।

सन्दर्भ:-

1. https://en.wikipedia.org/wiki/Shalimar_(perfume)
2. https://en.wikipedia.org/wiki/Natalia_Vodianova
3. https://adage.com/creativity/work/legend-shalimar/32481
4. https://vimeo.com/122966974

RECENT POST

  • विश्वभर के संकटग्रस्त प्राकृतिक व् सांस्कृतिक विरासत स्थल, तथा इनके संरक्षण का महत्त्व
    वास्तुकला 1 वाह्य भवन

     18-04-2024 09:46 AM


  • राम नवमी विशेष: कई समानताओं के बावजूद चैत्र और शारदीय नवरात्रि में होते हैं, बड़े अंतर
    विचार I - धर्म (मिथक / अनुष्ठान)

     17-04-2024 09:37 AM


  • भारत में वस्त्र और हथकरघा क्षेत्र कैसे बना रोज़गार सृजन की आधारशिला
    स्पर्शः रचना व कपड़े

     16-04-2024 09:37 AM


  • विश्व कला दिवस पर जानें क्या विज्ञान ने कला के क्षेत्र को चमकाया या किया इसका रंग फीका
    द्रिश्य 3 कला व सौन्दर्य

     15-04-2024 09:36 AM


  • ये हैं दुनिया के सबसे खूबसूरत जानवर, जो देते है प्रकृति की बेमिसाल ख़ूबसूरती का सुबूत
    शारीरिक

     14-04-2024 09:36 AM


  • अंबेडकर जयंती विशेष: जब डॉ. अंबेडकर ने संत कबीर के इतिहास को दोहरा दिया!
    सिद्धान्त 2 व्यक्ति की पहचान

     13-04-2024 08:59 AM


  • देशभर में विविध मान्यताओं किंतु समान भावना के साथ मनाया जाता है, बैसाखी का पर्व
    विचार I - धर्म (मिथक / अनुष्ठान)

     12-04-2024 09:35 AM


  • शाही ईदगाह से लेकर विशिष्ट व्यंजनों तक, ऐसे ख़ास बनती है मेरठ की ईद
    विचार I - धर्म (मिथक / अनुष्ठान)

     11-04-2024 09:35 AM


  • किन बीमारियों के लिए कारगर है होम्योपैथी? व जानें एलोपैथी से कैसे है यह अलग
    विचार 2 दर्शनशास्त्र, गणित व दवा

     10-04-2024 09:46 AM


  • चलिए तय करते हैं, पहली श्यामश्वेत फिल्मों से आधुनिक 4डी फिल्मों तक का सफ़र!
    द्रिश्य 1 लेंस/तस्वीर उतारना

     09-04-2024 09:44 AM






  • © - 2017 All content on this website, such as text, graphics, logos, button icons, software, images and its selection, arrangement, presentation & overall design, is the property of Indoeuropeans India Pvt. Ltd. and protected by international copyright laws.

    login_user_id