‘लगे रहो मुन्ना भाई’ फिल्म के इस गाने के धुन मिलते है एक अंग्रेजी गाने से

ध्वनि I - कंपन से संगीत तक
24-03-2019 07:30 AM

लगे रहो मुन्ना भाई फिल्म तो आप लोगों ने देखि ही होगी? जी हाँ यह वही फिल्म है जिस मे हिंदी फिल्म अभिनेता संजय दत्त है, अभिनेत्री विद्या बालन है और इस फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी है। फिल्म लगे रहो मुन्ना भाई को दर्शकों से काफी प्रसंसा मिली थी, क्योंकि इस फिल्म में राजकुमार हिरानी नें हास्यपूर्ण तरीके से हमे गांधी जी के आदर्शों और उसूलों पर चलने की सीख देने की कोशिश की है।

2006 में रिलीज (release) हुई इस फिल्म नें सिनेमा घरों में धूम तो काफी मचाई और इसके गाने भी लोगों को बहुत पसंद आये थें। ऊपर दिया यह गाना ‘पल पल पल पल....कैसे कटेगा पल’ तो आपको याद ही होगा, श्रेया घोषाल और सोनू निगम द्वारा गाया यह गाना युवाओं को बहुत पसंद आया था और उस समय सभी के जुबां पर था। आपको जान कर हैरानी होगी कि असल में इस गाने का धुन एक 1961 में प्रकाशित ब्रिटिश गायक क्लिफ रिचर्ड का गाना ‘थीम फॉर द ड्रीम’ (Theme For The Dream) से लिया गया है। जब आप नीचे दिए गए रिचर्ड क्लिफ के इस गाने को सुनेंगे तो आपको इसके धुन और ‘पल पल पल....’ गाने की धुन में बहुत समानता नज़र आएगी। तो खुद ही सुनिए इन गानों को और इनके बीच कितनी समानता है यह जाने।

गाने का नाम: थीम फॉर द ड्रीम
कलाकार: क्लिफ रिचर्ड (Cliff Richard)


संदर्भ:
1. https://www.youtube.com/watch?v=e7XmStA-6_A&feature=youtu.be
2. https://www.youtube.com/watch?v=o_Z4s7w2pQU