क्या इत्र में इस्तेमाल होता है व्हेल से निकला हुआ घोल

गंध - सुगंध/परफ्यूम
17-02-2019 10:00 AM
क्या इत्र में इस्तेमाल होता है व्हेल से निकला हुआ घोल

स्पर्म व्हेल (Sperm Whale) महासागर में एक आंतों के घोल को बाहर निकालता है और वह पदार्थ समुन्द्र में तैरते तैरते सख्त हो जाता है। इसे एम्बरग्रीस कहते है। आखिरकार यह तटों के साथ एकत्र हो जाता है और बहुत मुश्किल से मनुष्य के हाथ लगता है। सुगंध उद्योग में एम्बरग्रीस बहुमूल्य है। चैनल(Chanel) और लानविन(Lanvin) जैसे उच्च अंत इत्र के ब्रांड भी मानव त्वचा के लिए गंध को सुधरने के लिए एम्बरग्रीस की क्षमता का लाभ उठाते हैं। एम्बरग्रीस की महक अपने आप में अलग-अलग जगह भिन्न होती है, जो मिट्टी से लेकर मांस जैसी हो सकती है।

वैज्ञानिकों को अभी भी पता नहीं है कि एम्बरग्रीस की सही उत्पत्ति कैसे होती है। वे जानते हैं कि जब स्पर्म व्हेल के पेट या गले में जलन होती है, तो अक्सर एक स्क्वीड चोंच होती है, वे इसे चिकना पदार्थ में ढंक देते हैं और बाहर निकाल देते हैं।

शुरू में यह पाया गया कि एम्बरग्रीस स्पर्म व्हेल के मुंह से निकलता है परन्तु अब भी यह स्पष्ट नहीं है कि यह वास्तव में मुख द्वारा हि निकलता है या व्हेल के पिछले अंग से निकलता है।

सन्दर्भ:

1. https://vimeo.com/57614800