समय - सीमा 266
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1048
मानव और उनके आविष्कार 813
भूगोल 260
जीव-जंतु 313
सर्दी का मौसम आते ही एक छवि हमारे सामने ज़रूर आने लगती है और वो है क्रिसमस की, फिर चाहे हम किसी भी धर्म से नाता क्यों न रखते हों। आज से दो दिन बाद ही सारा विश्व इस त्यौहार को बड़ी धूम धाम से मनाएगा और चारों ओर ख़ुशी का सा माहौल देखने को मिलेगा।
तो आइये आज के इस रविवार की शुरुआत करते हैं इसी क्रिसमस के भाव के साथ और सुनते हैं एक क्रिसमस कैरल (Christmas Carol)। क्रिसमस कैरल एक तरह का गीत होता है जो क्रिसमस के विषय पर आधारित होता है, और पारंपरिक रूप से क्रिसमस पर या आसपास के छुट्टियों के मौसम में गाया जाता है। सबसे पुराने क्रिसमस कैरल चौथी शताब्दी के रोम से नाता रखते हैं।
आपने ‘जिंगल बेल्स’ (Jingle Bells) तो ज़रूर सुना ही होगा, परन्तु क्या आपने कभी क्रिसमस का कोई गीत हिंदी में सुना है? तो चलिए आज सुनें हिंदी में गाया गया ये क्रिसमस गीत और दें अपने रविवार को एक संगीतमय शुरुआत।
सन्दर्भ:
1.https://en.wikipedia.org/wiki/Christmas_carol
2.https://www.youtube.com/watch?v=W9TgbNHbSjk