समय - सीमा 266
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1047
मानव और उनके आविष्कार 813
भूगोल 260
जीव-जंतु 313
महीना चल रहा है अक्टूबर का और अक्टूबर-नवम्बर के महीने का समय सभी को अपने जीवन में छुट्टियों की वजह से विशेष रूप से ध्यान होता है। छुट्टी यानी कि घर-परिवार और बहुत सारी खुशियाँ, और इन खुशियों को हासिल करने के लिए अपने घर वालों से मिलने के लिए सभी लोग इन दिनों अपनी ट्रेन की टिकेट बुक कर रहे होते हैं। सभी लोगों को उनके परिजनों से मिलाने में भारतीय रेलवे का बड़ा योगदान है। तथा समय के साथ-साथ भारतीय रेल इस सफ़र को छोटा और आरामदायक बनाने की भी कोशिश जारी रखती है। तो चलिए आज जानते हैं ऐसे ही एक प्रयास के बारे में।
स्पेन की एक कंपनी ‘टेल्गो’ (Talgo) उच्च गति की यात्री ट्रेनों के निर्माण के लिए जानी जाती है। तथा आज से 2 साल पहले, सन 2016 में भारत ने टेल्गो से एल्युमीनियम की बनी कुछ उच्च गति वाली बोगियों को आयात करवाया था। तथा सबसे रोचक बात यह है कि इस ट्रेन का पहला प्रशिक्षण रामपुर के करीब मुरादाबाद और बरेली के बीच हुआ था। इस प्रशिक्षण के दौरान इस ट्रेन को 115 कि.मी./घंटा की गति से चलाया गया था तथा यह सफ़र करीब 90 किलोमीटर लम्बा था। इसके बाद इसके दो और प्रशिक्षण किये गए थे जिनमें इसे 180 कि.मी./घंटा और 220 कि.मी./घंटा की गति के लिए जांचा गया था।
तो आखिर इस विदेशी ट्रेन में ऐसा क्या है जिसकी वजह से इसे भारत में आयात किया गया:
1. सबसे पहला कारण है टेल्गो की बोगी व्यवस्था जिसमें एक बोगी को 2 कोच के बीच बांटा जा सकता है। साथ ही इसकी बोगियां स्वतंत्र चक्कों का इस्तेमाल करती हैं। इससे बोगी और चक्कों, दोनों की लागत कम हो जाती है।
2. दूसरा कारण है टेल्गो के डिब्बे की मोड़ पर प्रतिक्रिया। टेल्गो का डब्बा मोड़ पर कुछ इस तरह मुड़ता है कि वह बिना मुसाफिर को तकलीफ पहुंचाए तेज़ गति से मुड़ जाता है।
3. साथ ही टेल्गो के कोच काफी हल्के होते हैं जिस कारण यहाँ तेज़ गति में दौड़ पाती है। इसके डब्बे एल्युमीनियम और मिश्रित धातु के बने होते हैं जिससे इनमें जंग लगने की दिक्कत भी काफी हद तक कम हो जाती है।
4. टेल्गो के डिब्बे अन्य भारतीय डिब्बों के मुकाबले 30% कम ऊर्जा का इस्तेमाल करते हैं।
5. टेल्गो में यात्री को दी गयी सुविधाओं का भी खाद ध्यान रखा गया है।
नीचे दिए गए वीडियो में टेल्गो की इन सभी खासियतों को अच्छे से समझा जा सकता है। एक वीडियो के ख़त्म होने के बाद अगला वीडियो अगली खासियत समझाएगा। तो क्लिक कीजिये नीचे दिए गए वीडियो पर:
संदर्भ:
1.https://www.quora.com/What%E2%80%99s-so-special-in-Talgo-coaches-that-they-are-making-news-in-India
2.https://www.news18.com/news/india/speed-trial-of-talgo-train-conducted-between-bareilly-and-moradabad-1249199.html