मेरठ और खेलकूद

शहरीकरण - नगर/ऊर्जा
16-06-2017 12:00 PM
मेरठ और खेलकूद
मेरठ अपने खेल कूद के सामन, कैंची व हथकरघे के लिए विश्व विख्यात है| यहाँ पर अन्य कई प्रकार के वस्तुओं को भी निर्मित किया जाता है, जैसे वाद्ययंत्र व आभूषण आदि| यहाँ पर मुख्य रूप से व्यापार किया जाता है तथा विश्व के अन्य भागों मे यहाँ की बनी वस्तुओं को निर्यात किया जाता है, जिस वजह यहाँ पर व्यापार के लिये अच्छा माहौल है| क्रांतिदौर के योगदान के साथ ही साथ मेरठ का देश मे आर्थिक योगदान भी उत्तम एवं सराहनीय रहा है| यह बात अत्यंत ही महत्वपूर्ण है की यहाँ पर शासन करने वाली बेगम समरू भारत की एकलौती इसाई रानी थी| यहाँ पर सरधना मे स्थित चर्च आदि इसके स्वर्णिम काल के इतिहास का वर्णन करते हैं|