भारतीय राष्ट्रपति के कर्तव्य व शक्तियां

अवधारणा II - नागरिक की पहचान
05-09-2018 11:37 AM
भारतीय राष्ट्रपति के कर्तव्य व शक्तियां

भारतीय शिक्षा प्रणाली को एक नयी राह देने वाले भारत के द्वीतीय राष्‍ट्रपति राधाकृष्‍णन के जन्‍म अवसर पर हम, भारत के प्रथम नागरिक "राष्‍ट्रपति" के विषय में जानते हैं। इनका चुनाव हमारे शासन के तीन प्रमुख अंग (लोकसभा, राज्‍यसभा और विधान सभा) के सदस्‍यों द्वारा 5 वर्षों के लिए किया जाता है। स्‍वतंत्रता के बाद से अब तक भारत में 14 राष्‍ट्रपति (I राजेन्‍द्र प्रसाद – XIV रामनाथ कोविंद (वर्तमान)) हो चुके हैं। इनके पद की स्‍थापना भारतीय संविधान द्वारा की गयी है तथा इन्‍हें महाभियोग द्वारा पदच्‍युत किया जाता है। चलिए जानते हैं इनकी प्रमुख शक्तियां और कार्य :

भारत के राष्ट्रपति विभिन्न उच्‍च पदों की नियुक्तियां राष्‍ट्रपति द्वारा की जाती हैं, जिनमें शामिल हैं :-
1. राज्यों के गवर्नर
2. मुख्य न्यायाधीश (सुप्रीम कोर्ट) तथा भारत के उच्च न्यायालय अन्य न्यायाधीश
3. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री
4. अटॉर्नी जनरल
5. नियंत्रक और महालेखा परीक्षक
6. मुख्य निर्वाचन आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त
7. संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष और अन्य सदस्य
8. केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलगुरू और उनके नामांकित व्यक्ति के माध्यम से केंद्रीय विश्वविद्यालय के अकादमिक कर्मचारी 9. अन्य देशों के राजदूत और उच्चायुक्त

आइए जानते हैं राष्ट्रपति की कुछ शक्तियों और कर्तव्यों के बारों में -
1. राष्ट्रपति भारतीय सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर हैं। राष्ट्रपति के पास युद्ध घोषित करने या शांति बनाये रखने की शक्ति है।
2. वित्त विधेयक राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद ही संसद में पेश किया जा सकता है।
3. अप्रत्याशित खर्चों को पूरा करने के लिए राष्ट्रपति भारत के आकस्मिक निधि से उधार ले सकते हैं।
4. राष्ट्रपति तीन प्रकार की आपात स्थिति घोषित कर सकते हैं: राष्ट्रीय, राज्य और वित्तीय।
5. भारत का राष्‍ट्रपति संसद द्वारा पारित विधेयक में कुछ समय का विलंब कर सकता है।
6. राष्ट्रपति का प्राथमिक कर्तव्य संविधान, और भारत के कानून की रक्षा और बचाव करना है।
7. राष्ट्रपति को वार्षिक वित्तीय विवरण, यानी केंद्रीय बजट संसद के सामने पेश करना होता है।
8. उनके द्वारा केंद्र एवं राज्यों के मध्य राजस्व के बंटवारे के लिए सामान्यतः हर पांच वर्ष में वित्त आयोग का गठन किया जाता है।
9. राष्‍ट्रपति न्‍यायालय द्वारा दिये गये दण्‍ड में परिवर्तन कर सकता है।

भारत के राष्‍ट्रपति की सूची इस प्रकार है।-


संदर्भ :

1. https://www.indiatoday.in/education-today/gk-current-affairs/story/powers-of-the-president-324024-2016-05-17

2.
https://www.indiatoday.in/education-today/gk-current-affairs/story/presidents-of-india-967469-2017-03-24
3. https://presidentofindia.nic.in/

4.
https://en.wikipedia.org/wiki/List_of_Presidents_of_India