समय - सीमा 267
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1051
मानव और उनके आविष्कार 813
भूगोल 260
जीव-जंतु 315
प्रमुख पुदीना उत्पादक स्थानों में उ. प्र. का रामपुर नगर भी शामिल है जो देश में पुदीने के विस्तृत क्षेत्र के लिए जाना जाता है। हर वर्ष रामपुर में पुदीना की खेती की दर में वृद्धि होती जा रही है। यह भारत में निर्यात बाजार में पुदीने की बढ़ती मांग को पूरा करने मे दिन प्रति दिन सक्षम होता जा रहा है। रबी और खरीफ मौसमों के बीच पुदीने की खेती की जाती है, यह प्राथमिक रूप से पाउडर, तरल और क्रिस्टल रूप में निर्यात किया जाता है। यूपी में पुदीने का उत्पादन अन्य राज्यों की तुलना में अधिक किया जाता है।
जैसा कि हम जानते हैं कि रामपुर में पुदीने की एक अद्भुत खेती है, अतः इसके माध्यम से उद्योग चलाने वाले व्यापारियों के लिए यह क्षेत्र एक उपहार के समान है। रामपूर में स्थिापित स्वाती मेन्थॉल कंपनी किसानों से पुदीना खरीदता है तथा इसे दूसरे देश या सरकार को निर्यात करता है। जिससे किसानों को इसका फायदा होता है। मेन्था ऑयल या मिंट ऑयल विभिन्न प्रकार के उद्योगों जैसे खाद्य उद्योग, दवा उद्योग और सुगंध तथा स्वाद उद्योगों में भी बेहद उपयोगी हैं। भारत में पुदिने की खपत प्रणाली ने इसे एक महत्वपूर्ण फसल बना दिया है। पुदिने में मौजूद गुणों के कारण यह सभी घरों में पहुंच गया है, इसका सबसे बड़ा उदाहरण है हमारे दैनिक जीवन में उपयोग होने वाला टूथपेस्ट। टूथपेस्ट हमारे दांतों को स्वच्छता प्रदान करने में मदद करता है। सबसे ज्यादा बिकने वाला टूथपेस्ट पुदिने के स्वाद का होता है, जब पहली बार पेप्सोडेंट ने टूथपेस्ट में पुदीने का उपयोग किया था तो ज्यादातर लोगों ने पेप्सोडेंट टूथपेस्ट खरीदना शुरू कर दिया, इस प्रकार अन्य कंपनियो ने भी टूथपेस्ट में पुदीने का उपयोग प्रारंभ कर दिया।
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि पुदीना में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। यह अधिकांश दांतों की समस्याओं से लड़ने में भी मदद करता है जैसे कि रोगाणुओं का दांतों पर हमला, सड़न आदि। उचित देखभाल के साथ पुदीने का उपयोग मानव अंगों को बहुत लाभ पहुंचा सकता है। पुदीना मुंह में ताजगी भी देता है तथा पुदीने का तेल मुंह मे ठंडक प्रदान करता है और इससे हमें ताजगी महसूस होती है।
हरियाली का प्रतीक पुदीने की खेती ने भारत के किसानों को विश्व स्तर पर एक मंच प्रदान किया जिसके माध्यम से वे अपने उत्पाद को निर्यात कर सकते हैं तथा संसार को इस लाभकारी पौधे के गुणों से अवगत करा सकते हैं।
1.http://www.swatimenthol.com/profile.html
2.http://www.swatimenthol.com/
3.http://www.rampuronline.in/city-guide/business-and-economy-of-rampur