समय - सीमा 267
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1050
मानव और उनके आविष्कार 813
भूगोल 260
जीव-जंतु 315
रामपुर का रज़ा पुस्तकालय देश के सर्वोत्तम पुस्तकालयों में से एक है। यह पुस्तकालय देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी एक विशेष पुस्तकालय के रूप में जाना जाता है। पुस्तकालय की स्थापना रामपुर के नवाब रज़ा अली खान द्वारा की गयी थी। यह पुस्तकालय देश विदेश की अनेकों महत्वपूर्ण पुस्तकों और पांडुलिपियों का संग्रहण किये हुए है। यह देशज महत्ता के स्तर का एक पुस्तकालय है। देशज महत्ता का तात्पर्य यह है कि इस पुस्तकालय, जिसमें उपस्थित तमाम वस्तुएं भारत की संस्कृति, महत्ता आदि को प्रदर्शित करती हैं, के अन्दर होने वाली तमाम गतिविधियाँ संस्कृति मंत्रालय, केंद्र सरकार के निर्देशन में होती हैं। रज़ा पुस्तकालय एक स्वायत्त संस्था है जिसका बजट संस्कृति मंत्रालय द्वारा ही दिया जाता है।
यह पुस्तकालय सन 1975 में राष्ट्रीय महत्व संस्थान के रूप में माना गया। इस पुस्तकालय का बोर्ड (Board) या मंडल बनाया गया, जो उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के अंतर्गत आता है जो इसके एक्स-ओफ्फिशियो (Ex-officio) अर्थात् ‘पद के अनुसार’ अध्यक्ष हैं। इसे रामपुर रज़ा पुस्तकालय बोर्ड के नाम से जाना जाता है, और इसका काम है पुस्तकालय का नियमित रखरखाव और संरक्षण।
पुस्तकालय के निर्देशक एक्स-ओफ्फिशियो सदस्य-सचिव (Member-Secretary) हैं और इस पुस्तकालय में होने वाले सभी कार्यों को प्रतिपादित करते हैं। इस पुस्तकालय के बोर्ड में नवाब के परिवार का एक सदस्य और अन्य बारह सदस्य हैं जो यहाँ की जरूरतों आदि पर विचार विमर्श करते हैं।
रज़ा पुस्तकालय की किताबों को सुरक्षित रखने के लिए एक संरक्षण प्रयोगशाला का भी निर्माण कराया गया है। इस पुस्तकालय में एक संग्रहालय का भी निर्माण कराया गया है जिसमें इस पुस्तकालय से जुड़ी कुछ वस्तुओं का प्रदर्शन भी किया जाता है। यहाँ अनेकों दुर्लभ पांडुलिपियों, ऐतिहासिक दस्तावेजों, इस्लामी नमूनों, सुलेख, लघु चित्र, खगोलीय यंत्र, दुर्लभ सचित्र काम और करीब 80,000 मुद्रित किताबों का संग्रह है। यह पुस्तकालय इतने बड़े संग्रह के साथ देश के सबसे बड़े पुस्तकालयों में गिना जाता है। इस पुस्तकालय की इमारत भी एक अत्यंत महत्वपूर्ण वास्तु का नमूना है।
1. http://razalibrary.gov.in/GovermingBoard.html
2. http://razalibrary.gov.in/origin.html
3.https://indiaculture.nic.in/sites/default/files/acts_rules/THERAMPURRAZALIBRARYACT1975_12.03.2018.pdf
4. http://shodhganga.inflibnet.ac.in/bitstream/10603/1204/9/09_chapter%202.pdf
5. कपूर, रवी (फोटोग्राफर), 2008. रज़ा लाइब्रेरी: रामपुर, राज भवन लखनऊ