समय - सीमा 267
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1050
मानव और उनके आविष्कार 813
भूगोल 260
जीव-जंतु 315
'ऐ दिल है मुश्किल जीना यहाँ,
ज़रा हटके, ज़रा बचके,
ये है बॉम्बे मेरी जान।'
प्रस्तुत किया गया गीत बम्बई शहर पर आधारित सबसे लोकप्रिय गीतों में से एक है। आज भी कई बार रेडियो पर हमें यह गीत सुनने को मिल जाता है। यह गीत है 1956 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘सी.आई.डी.’ (C.I.D.) का। इसमें संगीत है श्री ओ.पी. नय्यर का और बोल हैं श्री मजरूह सुल्तानपुरी और श्री जान निसार अख्तर के। गीत में मशहूर अभिनेता जॉनी वॉकर या श्री बदरुद्दीन खान जमालुद्दीन काज़ी (इनका नाम जॉनी वॉकर इसलिए पड़ा क्योंकि वे शराबी का किरदार काफी उम्दा निभाते थे) अपने अभिनय से गीत में जान डालते दिखाई देते हैं। गीत में मुंबई शहर की तेज़ गति से चलने वाली ज़िन्दगी के बारे में बताया गया है।
परन्तु 1956 से बहुत सालों पहले भी एक गीत था जिसकी धुन इस गीत से काफी मिलती जुलती है। यह गीत था एक अमरीकी लोक गीत ‘ओ माय डार्लिंग, क्लेमेंटाइन’ (Of My Darling, Clementine) जो सन 1884 में गाया गया था। यह गीत इतना मशहूर है कि इसे कई कलाकारों ने अपनी आवाज़ में गाने की कोशिश की है। यदि आप इसे ध्यान से सुनें तो आप पाएँगे कि ऊपर दिए गए बॉलीवुड गीत की धुन असल में इस अमरीकी गीत की धुन से प्रेरित है। ‘ओ माय डार्लिंग, क्लेमेंटाइन’ को सुनने के लिए नीचे दिए गए वीडियो पर क्लिक करें जहाँ इसे ‘फ्रेडी क़ुइन्न’ नाम के कलाकार द्वारा गाया गया है-
संदर्भ:
1.https://en.wikipedia.org/wiki/C.I.D._(1956_film)
2.https://www.youtube.com/watch?v=HlAOZrst6fQ
3.https://www.youtube.com/watch?v=TqZgyX0sUnQ
4.https://www.huffingtonpost.in/2016/11/22/28-bollywood-songs-that-you-didnt-know-were-copied-or-inspired_a_21612426/