ज़रूर देखिएगा रामपुर का यह प्राचीन नक्शा

मेरठ

 30-06-2018 03:35 PM
मध्यकाल 1450 ईस्वी से 1780 ईस्वी तक

रामपुर का गौरवशाली इतिहास कौन नहीं जानता, और बेशक यहाँ के हर नागरिक को अपनी जड़ों का इतिहास पता होना चाहिए। इतिहास है ही ऐसा विषय जिसके बारे में यदि चर्चा शुरू हो जाए तो फिर आप जितना चाहे पीछे जा सकते हैं। तो आज थोड़ी बात करते हैं भौगोलिक इतिहास की।

आज हम आपके सामने एक नायाब नक्शा पेश करने जा रहे हैं। चित्र में दिखाया गया नक्शा बनाया गया था सन 1770 में। इसके रचयिता थे फ़्रांसीसी कर्नल जीन-बैप्टिस्ट-जोसफ-जेंटील। कर्नल जेंटील ने भारत में काफी समय बिताया था। प्रस्तुत नक्शा एक 21 नक्शों के समूह में से एक है जो उन्होंने फैज़ाबाद में रहते हुए 1770 में बनाये थे। सभी नक्शे आधारित थे अबुल फज़ल द्वारा बादशाह अकबर के लिए बनाये गए ऐन-ए-अकबरी पर जिनका अध्ययन कर्नल जेंटील ने अवध में रहते हुए किया था। साथ ही उन्होंने डी एंविल द्वारा बनाये गए नक्शों की भी मदद ली थी। 18वीं शताब्दी के नक्शों में से किसी नक्शे में इतने स्थानों का नाम मौजूद नहीं था जितना कि कर्नल जेंटील के नक्शों में था। ऐसा कहा जाता है कि भौगोलिक दृष्टि से ये नक्शे इतने सटीक नहीं थे क्योंकि उस समय विश्व के बहुत कम स्थानों का सर्वेक्षण हुआ था। उस समय के भारत के ज़्यादातर नक्शे कही-सुनी-लिखी-पढ़ी बातों पर ही आधारित होते थे।

नक्शे में हम रामपुर का नाम नहीं देख सकते हैं क्योंकि 1770 तक रामपुर की स्थापना नहीं हुई थी लेकिन हम उस भूगोल को ज़रूर देख सकते हैं जहाँ रामपुर मौजूद था, जैसे अमरोहा, संभल आदि को साफ़ साफ़ देखा जा सकता है। और यदि इस स्थान से थोड़ा ऊपर की ओर दायें में देखा जाये तो हम एक शेर का चित्र देख सकते हैं जो यहाँ इनकी मौजूदगी को चिह्नित करता है। नक्शे की बायीं और दायीं ओर ऊपर और नीचे कुछ फ़्रांसीसी लिखावट और कुछ चिह्न हमें दिखते हैं। ऊपरी बाएं भाग में लिखा है ‘मुग़ल साम्राज्य की प्रतिष्ठा’, और दायें भाग में लिखा है ‘संगीत के वाद्य यंत्र’, निचले दायें भाग में कुछ चिह्न हैं जो सिर्फ सम्राट के पद के लिए हैं जैसे सम्राट की गद्दी, उनके आभूषण और उनके नौकर। निचले बाएं भाग में दिए गए चित्र एक हिन्दू मंदिर और हिन्दू देवी-देवताओं को दिखाते हैं।

संदर्भ

1. मैप्स ऑफ़ मुग़ल इंडिया – सूसन गोल

RECENT POST

  • उत्तर भारतीय और मुगलाई स्वादों का, एक आनंददायक मिश्रण हैं, मेरठ के व्यंजन
    स्वाद- खाद्य का इतिहास

     19-09-2024 09:25 AM


  • मेरठ की ऐतिहासिक गंगा नहर प्रणाली, शहर को रौशन और पोषित कर रही है!
    नदियाँ

     18-09-2024 09:18 AM


  • क्यों होती हैं एक ही पौधे में विविध रंगों या पैटर्नों की पत्तियां ?
    कोशिका के आधार पर

     17-09-2024 09:16 AM


  • आइए जानें, स्थलीय ग्रहों एवं इनके और हमारी पृथ्वी के बीच की समानताओं के बारे में
    पर्वत, चोटी व पठार

     16-09-2024 09:34 AM


  • आइए, जानें महासागरों से जुड़े कुछ सबसे बड़े रहस्यों को
    समुद्र

     15-09-2024 09:27 AM


  • हिंदी दिवस विशेष: प्राकृतिक भाषा प्रसंस्करण पर आधारित, ज्ञानी.ए आई है, अत्यंत उपयुक्त
    संचार एवं संचार यन्त्र

     14-09-2024 09:21 AM


  • एस आई जैसी मानक प्रणाली के बिना, मेरठ की दुकानों के तराज़ू, किसी काम के नहीं रहते!
    सिद्धान्त I-अवधारणा माप उपकरण (कागज/घड़ी)

     13-09-2024 09:10 AM


  • वर्षामापी से होता है, मेरठ में होने वाली, 795 मिलीमीटर वार्षिक वर्षा का मापन
    जलवायु व ऋतु

     12-09-2024 09:25 AM


  • परफ़्यूमों में इस्तेमाल होने वाले हानिकारक रसायन डाल सकते हैं मानव शरीर पर दुष्प्रभाव
    गंध- ख़ुशबू व इत्र

     11-09-2024 09:17 AM


  • मध्यकालीन युग से लेकर आधुनिक युग तक, कैसा रहा भूमि पर फ़सल उगाने का सफ़र ?
    मध्यकाल 1450 ईस्वी से 1780 ईस्वी तक

     10-09-2024 09:32 AM






  • © - 2017 All content on this website, such as text, graphics, logos, button icons, software, images and its selection, arrangement, presentation & overall design, is the property of Indoeuropeans India Pvt. Ltd. and protected by international copyright laws.

    login_user_id