क्या हैं पीढ़ी-एक्स और पीढ़ी-वाय और क्या है इनमें फर्क?

मेरठ

 29-06-2018 02:36 PM
विचार 2 दर्शनशास्त्र, गणित व दवा

कार्य क्षेत्र की महत्ता प्रत्येक देश और प्रदेश की प्रगति का एक महत्वपूर्ण साधन होता है। पूरे विश्व में युवाओं का योगदान देश के विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि यही युवा देश की कार्य शक्ति में अपना योगदान देते हैं। यह नयी पीढ़ी, पीढ़ी-वाय (Generation Y) नाम से जानी जाती है जो कि इन्टरनेट जनरेशन और डिजिटल पीढ़ी के नाम से भी जानी जाती है। शुरूआती दौर की पीढ़ी को पीढ़ी-एक्स (Generation X) नाम से जाना जाता है। सर्वप्रथम हमें यह जानने की आवश्यकता है कि आखिर ये एक्स और वाय नाम कहाँ से पड़ा?

यह शब्द सहस्त्राब्दी (Millennial) के आधार पर भी आधारित है जिसके नामकरण का श्रेय दो लेखकों को जाता है जिनका नाम है विलियम स्ट्रास और नील होव। यह शब्द सन 1987 में प्रकाश में आया था। जो बच्चे 1982 में या उसके बाद पैदा हुए थे उनको वाय पीढ़ी के रूप में देखा जाता है। उसके पहले के लोगों को एक्स नाम से जाना जाता है। इन्होंने अपनी किताबों ‘जनरेशन: हिस्ट्री ऑफ़ अमेरिकास फ्यूचर, 1584-2069’ और ‘मिलेनिअल राइजिंग: द नेक्स्ट ग्रेट जनरेशन’ में इन समूहों के बारे में लिखा। वाय पीढ़ी के लिए वेतन सबसे ऊपर रहता है तथा उद्यम या कंपनी की प्रतिष्ठा मायने रखती है। अंतर्राष्ट्रीय परियोजनाओं और यात्रा सभी की उम्मीद होती है। समाज में उच्च स्थान की धारणा इस पीढ़ी में देखने को मिलती है। इस पीढ़ी के लोग समूह में कार्य करने को महत्ता देते हैं परन्तु अपनी खुद की जिम्मेदारियों को भी देखते हैं।

इस दौर में पदोन्नति कार्यकुशलता पर आधारित होती है न कि समय के आधार पर। इस पीढ़ी के लोगों को वहाँ कार्य करना ज्यादा पसंद होता है जहाँ पर उनको अपने मतलब का कार्य करने की प्रेरणा मिले और व्यक्ति विशेष के पसंदीदा कार्य करने की छूट मिले। वाय पीढ़ी प्रत्येक 2-3 वर्ष में अपनी नौकरी को बदलते रहने की आदत होती है ताकि वे जीवन में अधिक से अधिक अनुभव ले सकें और जीवन का संतुलन बनाये रखे। वाय पीढ़ी के कारण पूरे कार्यबल की संस्कृति बदल गयी और अब उनमें कुछ सामान आकांक्षाएं हैं: कार्य और जीवन में लचीलापन, वर्तमान में सभी कार्यकर्ता ज्यादा लचीलेपन या छूट की मांग करते हैं ताकि वे अपने काम, परिवार और अन्य जरूरतों की पूर्ती कर सकें। अब ऐसी स्थिति में यह महत्वपूर्ण हो जाता है कि विभिन्न विषयों के आधार पर नौकरियों की उपलब्धतता हो।

संदर्भ:
1. https://www.bbc.com/news/uk-scotland-41036361
2. https://en.wikipedia.org/wiki/Millennials

RECENT POST

  • मेरठ की ऐतिहासिक गंगा नहर प्रणाली, शहर को रौशन और पोषित कर रही है!
    नदियाँ

     18-09-2024 09:18 AM


  • क्यों होती हैं एक ही पौधे में विविध रंगों या पैटर्नों की पत्तियां ?
    कोशिका के आधार पर

     17-09-2024 09:16 AM


  • आइए जानें, स्थलीय ग्रहों एवं इनके और हमारी पृथ्वी के बीच की समानताओं के बारे में
    पर्वत, चोटी व पठार

     16-09-2024 09:34 AM


  • आइए, जानें महासागरों से जुड़े कुछ सबसे बड़े रहस्यों को
    समुद्र

     15-09-2024 09:27 AM


  • हिंदी दिवस विशेष: प्राकृतिक भाषा प्रसंस्करण पर आधारित, ज्ञानी.ए आई है, अत्यंत उपयुक्त
    संचार एवं संचार यन्त्र

     14-09-2024 09:21 AM


  • एस आई जैसी मानक प्रणाली के बिना, मेरठ की दुकानों के तराज़ू, किसी काम के नहीं रहते!
    सिद्धान्त I-अवधारणा माप उपकरण (कागज/घड़ी)

     13-09-2024 09:10 AM


  • वर्षामापी से होता है, मेरठ में होने वाली, 795 मिलीमीटर वार्षिक वर्षा का मापन
    जलवायु व ऋतु

     12-09-2024 09:25 AM


  • परफ़्यूमों में इस्तेमाल होने वाले हानिकारक रसायन डाल सकते हैं मानव शरीर पर दुष्प्रभाव
    गंध- ख़ुशबू व इत्र

     11-09-2024 09:17 AM


  • मध्यकालीन युग से लेकर आधुनिक युग तक, कैसा रहा भूमि पर फ़सल उगाने का सफ़र ?
    मध्यकाल 1450 ईस्वी से 1780 ईस्वी तक

     10-09-2024 09:32 AM


  • पेट्रोलियम के महत्वपूर्ण स्रोत हैं नमक के गुंबद
    खनिज

     09-09-2024 09:43 AM






  • © - 2017 All content on this website, such as text, graphics, logos, button icons, software, images and its selection, arrangement, presentation & overall design, is the property of Indoeuropeans India Pvt. Ltd. and protected by international copyright laws.

    login_user_id