अंग्रेजों ने बनाया हिंदुस्तान पर संगीत 1918 में

ध्वनि I - कंपन से संगीत तक
28-06-2018 12:59 PM

एक समय था जब हमारा देश पूरे विश्व में अपनी खूबसूरती और विविधता के लिए जाना जाता था। शायद यही कारण रहा होगा कि विश्व भर की कला में भी हिंदुस्तान का उल्लेख हमें देखने को मिल जाता है जैसे चित्र, संगीत आदि में। तो आइये आज आपको एक ऐसे ही कला के नमूने से अवगत कराते हैं जिसमें हिन्दुस्तान का विस्तृत विवरण किया हुआ है।

यह कला का नमूना है सन 1918 का एक संगीत जिसका नाम है ‘हिंदुस्तान’। इसे लिखा और तैयार किया गया था दो अंग्रेजों द्वारा जिनके नाम थे ओलिवर वॉलेस और हेरल्ड वीक्स। इसके बोल में हिन्दुस्तान का एक सुन्दर चित्र प्रस्तुत किया गया है जिसमें बात की गयी है मंदिर की घंटियों की, मोर की, अन्य रंगीन पक्षियों की, तारों से सजे आसमान की और अन्य कई चीज़ों की। दिए गए वीडियो में इसी संगीत के ऊपर गायक कैम्पबेल और बर्र द्वारा इसे गाया गया है। तो क्लिक करें ऊपर दी गयी वीडियो पर और गर्व करें अपने एक हिन्दुस्तानी होने पर।

संदर्भ:
1. https://www.youtube.com/watch?v=JjvA43cGR7c