मछली जल की रानी

मेरठ

 03-06-2018 12:20 PM
मछलियाँ व उभयचर

वर्तमान काल में मत्स्य पालन एक प्रमुख व्यवसाय के रूप में और एक प्रमुख शौक के रूप में निखर कर सामने आ रहा है। लोग अपने घरों में रंग-बिरंगी मछलियाँ कांच के मछलीघर में रखते हैं। आज अगर मेरठ में देखा जाए तो इस प्रकार की अनेकों मछलियाँ हमें विभिन्न घरों की टंकियों में देखने को मिल जाएंगी। मेरठ में आज यह एक प्रमुख व्यवसाय के रूप में उभर कर सामने आ रहा है। इन मछलियों में मेरठ व आस-पास के क्षेत्र में पायी जाने वाली मछलियों के अलावा समुद्र में व विदेशों में पायी जाने वाली मछलियाँ भी शामिल हैं। कई कम्पनियाँ इस प्रकार की मछलियों का उत्पादन भी करती हैं जिनका मुख्य उद्देश्य ही है मत्स्य पालन से कमाई का।

यदि मत्स्य पालन की लोकप्रियता को देखा जाए तो यह विभिन्न शहरों में बनने वाले मछलीघरों के कारण ही लोकप्रिय हुआ। मुंबई का तारापुर मत्स्य भवन इनमें से एक है जो अपनी विशिष्ट मछलियों की प्रजातियों आदि के लिए जाना जाता है। इसके अलावा लखनऊ के चिड़ियाघर में भी एक मछलीघर का इंतज़ाम किया गया है जिसमें लोग विभिन्न मछलियों को देख सकते हैं। मछलीपालन का इतिहास मेसोपोटामिया सभ्यता के सुमेर वंश तक जाता है जिसकी तिथि करीब 4500 ईसा पूर्व है। इसके अलावा इसके साक्ष्य हमें चीनी ग्रंथों में भी देखने को मिलते हैं। आम जनता के लिए मछलीघर की शुरुआत 1853 ईसवी में लन्दन के रीजेंट पार्क में हुयी थी। इसके बाद पूरे विश्व भर में मछली घरों का निर्माण होने लगा। शुरूआती मछलीघरों का निर्माण इन मछलियों व कई अन्य विषयों के अध्ययन के लिए किया गया था।

सामान्यतया मछली घरों में पायी जाने वाली मछलियाँ सौंदर्य के आधार पर होती हैं जैसे कि गोल्ड फिश (Gold Fish)। भारत का सबसे पुराना मछलीघर तारापुर मत्स्यालय है। यहाँ पर कुल 400 नस्लों की मछलियाँ पायी जाती हैं। यहाँ पर सालाना करीब 4 लाख पर्यटक आते हैं। आज मेरठ में यदि हम देखते हैं तो यहाँ पर अनेकों स्थानों पर अलंकृत मछलियों की दुकानें दिखाई दे जाती हैं जो कि अनेकोण प्रकार की रंग-बिरंगी मछलियाँ रखे हुए हैं। ये मछलियाँ कई देशों और सागरों का सफ़र कर के यहाँ पर आई हैं।

1. https://www.britannica.com/science/aquarium
2. http://shodhganga.inflibnet.ac.in/bitstream/10603/73765/3/12_introduction.pdf
3. https://www.justdial.com/Meerut/Aquarium-Fish-Dealers/nct-10019641
4. https://en.wikipedia.org/wiki/Taraporewala_Aquarium
5. https://www.algone.com/history-of-the-aquarium-fish-keeping

RECENT POST

  • ज्योग्राफिका: प्राचीन भारत के दुर्लभ इतिहास को उजागर करता बहुमूल्य विश्वकोश
    छोटे राज्य 300 ईस्वी से 1000 ईस्वी तक

     23-09-2023 10:21 AM


  • मेरठ की ज़रूरतों को पूरा करने में कितनी प्रभावशाली है मेट्रो व् रैपिड रेल परियोजना ?
    नगरीकरण- शहर व शक्ति

     22-09-2023 09:25 AM


  • कई फायदों के कारण ग्राफ़िक उपन्यास भारतीय पाठकों को भी रास आने लगे हैं
    विचार 2 दर्शनशास्त्र, गणित व दवा

     21-09-2023 09:39 AM


  • ऋग्वेद में सबसे अधिक वर्णन होने पर भी, देवराज इंद्र की पूजा क्यों है निषिद्ध ?
    विचार I - धर्म (मिथक / अनुष्ठान)

     20-09-2023 09:32 AM


  • हिंदू धर्म के साथ ही बौद्ध धर्म में भी है श्री गणेश भगवान का महत्त्वपूर्ण स्थान
    विचार I - धर्म (मिथक / अनुष्ठान)

     19-09-2023 09:33 AM


  • हमारी रोज़ मर्रा की ज़िन्दगी के अभिन्न अंग कागज का विश्व भर में प्रचलित मानक
    सिद्धान्त I-अवधारणा माप उपकरण (कागज/घड़ी)

     18-09-2023 09:50 AM


  • अवैध शिकारियों पर वार पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म आकाशिंगा: द ब्रेव वन्‍स (2000)
    द्रिश्य 2- अभिनय कला

     17-09-2023 11:17 AM


  • हमारे उत्तर पूर्वी राज्यों की इदु-मिश्मी जनजाति से सम्बंधित मानी जाती हैं, देवी रुक्मिणी
    सिद्धान्त 2 व्यक्ति की पहचान

     16-09-2023 09:36 AM


  • भगवान शिव और हमारी सेहत, दोनों को रास आता है शिव लिंग वृक्ष या कैननबॉल ट्री
    विचार 2 दर्शनशास्त्र, गणित व दवा

     15-09-2023 09:31 AM


  • पंच महा-भूत एवं पेंटाग्राम के चिन्ह में क्या संबंध जोड़ा जा सकता है
    विचार 2 दर्शनशास्त्र, गणित व दवा

     14-09-2023 09:37 AM






  • © - 2017 All content on this website, such as text, graphics, logos, button icons, software, images and its selection, arrangement, presentation & overall design, is the property of Indoeuropeans India Pvt. Ltd. and protected by international copyright laws.

    login_user_id