कहाँ से आई रामपुर की रसोइयों में मछली

समुद्री संसाधन
31-05-2018 02:31 PM
कहाँ से आई रामपुर की रसोइयों में मछली

रामपुर उत्तर प्रदेश में स्थित एक जिला है जो कि समुद्र से कई किलोमीटर दूर स्थित है। परन्तु हम यहाँ पर भी समुद्र से लायी गयी मछलियों को अपने खाने के लिए प्रयोग में लाते हैं। समुद्र का महत्व मानव जीवन में अत्यंत ही घनिष्ट है। इसकी संपदाओं का हम प्रयोग आये दिन करते रहते हैं। हमारी रसोई में मिलने वाली गैस से लेकर गाड़ियों में भरे जाने वाले तेल तक समुद्र से बड़े पैमाने पर निकाले जाते हैं। विश्व भर में करीब 3 अरब लोग समुद्र से निकाले जाने वाले भोजन का प्रयोग करते हैं। भारत में प्रतिवर्ष करीब 10.16 मिलियन टन मछलियों का व्यापार किया जाता है जिसमे से समुद्र से निकाली गयी मछलियों की संख्या 3.59 मिलियन टन है। इससे हम यह अंदाजा लगा सकते हैं कि भारत में समुद्र का कितना बड़ा योगदान है।

2014-15 में भारत में 33,411 करोड़ रूपए की मछली का निर्यात किया गया था। इस प्रकार हम यह देख सकते हैं कि भारत की अर्थ व्यवस्था में समुद्र से निकाली गयी मछलियों का एक महत्वपूर्ण स्थान है। भारत में सबसे ज्यादा मछली गुजरात के मछुआरों द्वारा पकड़ी जाती हैं। 2016 में मछली पकड़ने का आंकड़ा 6.6% बढ़ा और यदि रूपए के मामले में देखा जाए तो यह 48,381 करोड़ रूपए था जो कि 20.44% की वृद्धि से आगे बढ़ा था। रामपुर में झींगा, प्रॉन आदि मछलियाँ पायी जाती हैं जो कि अब यहाँ की खान पान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी हैं और रामपुर किचेन में इनको देखा जा सकता है। ये मछलियाँ समुद्र में ही पायी जाती हैं और रामपुर में ये विभिन्न साधनों द्वारा लायी जाती हैं।

वर्तमान काल में कई ऑनलाइन वेबसाईट भी समुद्र में पायी जाने वाली इन्हीं मछालियों को ताज़ी अवस्था में रामपुर में भी लाने का कार्य करती हैं। उन्हीं वेबसाइटों में से एक है नेचर बास्केट। समुद्र की इन मछालियों के रामपुर में आ जाने के कारण यहाँ की भोजन परंपरा में और भी वृद्धि हुयी है। यहाँ पर इन मछलियों को रामपुर के खास अंदाज में पकाया जाता है। रामपुर में मछलियों से सम्बंधित कम भोजन परंपरा पहले हुआ करती थी लेकिन धीरे-धीरे यहाँ की भोजन परंपरा में मछलियों का प्रयोग होने लगा और आज ये यहाँ के भोजन का एक अहम हिस्सा हैं।

1.https://www.firstpost.com/living/rampuri-cuisine-may-not-be-as-popular-as-its-awadhi-counterpart-but-its-no-less-sumptuous-3899819.html
2.http://www.naturesbasket.co.in/Online-grocery-shopping/Eggs-Meats/Fresh-Meats-Seafood/Fish-Other-Seafood/217_0_0
3.http://eprints.cmfri.org.in/10991/1/Food%20and%20Beverage%20News_Shyam%20Salim%202016.pdf
4. https://www.thehindubusinessline.com/economy/agri-business/marine-fish-catch-up-66-in-2016-gujarat-maintains-top-position-for-4th-year/article9707984.ece