सिनेमा जगत और मेरठ

अवधारणा II - नागरिक की पहचान
05-06-2017 12:00 PM
सिनेमा जगत और मेरठ
सिनेमा आज के समय में सिर्फ एक रोमांच का साधन ही नही बल्कि इंसान के जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है, जिसके माध्यम से आज रोमांच के साथ साथ जागरूकता भी काफी बड़े स्तर पर फैल रही है| जैसा हम जानते है कि मेरठ ने हिंदी सिनेमा जगत को कई बेहतरीन कलाकार दिए हैं- अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह और मशहूर सूफी गायक कैलाश खेर| इनके अलावां कवि इकबाल अज़ीम और इस्माइल मेरठी भी मेरठ की मिट्टी से जुड़े हुए हैं| हिंदी सिनेमा के मशहूर निर्माता बोनी कपूर भी मेरठ से वास्ता रखते हैं| यहाँ कई चलचित्रों का दृश्यांकन भी हुआ है, जैसे- मेरठिया गैंगस्टर्स, ओमकारा इत्यादि| यहाँ पर सरधाना नामक जगह की मशहूर बेग़म समरू पर एक नया चलचित्र (तिग्मांशु धूलिया के निर्देशन मे) बनने वाला है|