मेरठ का कंपनी बाग

औपनिवेशिक काल और विश्व युद्ध : 1780 ई. से 1947 ई.
10-03-2018 09:20 AM
मेरठ का कंपनी बाग

भारत के तमाम ब्रितानी शासन के आधीन रहे स्थानों पर कंपनी बाग पाया जाता है जैसे की इलाहाबाद, आगरा, कानपुर, अमृतसर, अलवर आदि। कंपनी बाग वहां पर रहने वाले सिपाहियों व ब्रितानी अफसरों आदि के लिए बनायीं जाती थी तथा ये कैंट इलाके में ही बनायीं जाती थी। मेरठ 1857 की प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का साक्षी रहा है तथा यही से स्वतंत्रता के ज्वाला का सूत्रपात हुआ था। मेरठ छावनी में भड़की आग ने पूरे देश में स्वतंत्रता की चिंगारी को जलाई थी। मेरठ में छावनी इलाके में कंपनी बाग बनायीं गयी है। इसे यहाँ पर रह रहे अफसरों आदि के लिए बनवाया गया था। इन बागों का महत्व छावनी इलाकों में अत्यधिक था यही कारण है की प्रत्येक ब्रितानी शासित स्थानों पर इनका निर्माण किया गया है। मेरठ की छावनी का निर्माण सन 1806 में किया गया था और संभवतः उसी समय यहाँ पर कंपनी बाग भी बनाया गया होगा। मेरठ के कंपनी बाग को अब गाँधी पार्क के नाम से जाना जाता है। यहाँ दिल्ली के लाल किले से हटा कर लाया गया एक पानी का भंडार कक्ष और एक मोटर लगाया गया है। अब यह बाग यहाँ के लोगों के लिए सैर-सपाटे के लिए प्रयोग में लायी जाती है।

1. फ्रीडम स्ट्रगल 1857, मीनू शरण