सेहतमंद सेबों में से कुछ रामपुर के नज़दीक पहाड़ों में भी उगते हैं

फल और सब्जियाँ
09-12-2023 10:25 AM
Post Viewership from Post Date to 09- Jan-2024 (31st Day)
City Subscribers (FB+App) Website (Direct+Google) Messaging Subscribers Total
2919 204 0 3123
* Please see metrics definition on bottom of this page.
सेहतमंद सेबों में से कुछ रामपुर के नज़दीक पहाड़ों में भी उगते हैं

अंग्रेजी में एक बहुत प्रचलित कहावत है कि, "प्रतिदिन एक सेब, डॉक्टर को दूर रखता है(An Apple A Day Keeps The Doctor Away.)"! यह एक कहावत ही सेब की वास्तविक क्षमता दर्शाने के लिए काफ़ी है। भारत में कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों को अपने बेहतरीन सेबों के उत्पादन के लिए जाना जाता है। इन राज्यों में लंबे समय तक रहने वाली धूप, भरपूर मात्रा में वर्षा, और पोषक तत्वों से भरपूर मिट्टी, बढ़ते सेब के पेड़ों के लिए सही स्थिति प्रदान करती हैं। सेब सभी मौसमों में उपलब्ध रहने वाला एक फल है। इसे अपनी ताजगी खोए बिना लंबे समय तक संग्रहीत किया जा सकता है।
सेब की किस्मों की लोकप्रियता, क्षेत्र और समय के अनुसार भिन्न-भिन्न हो सकती है। सेब की कुछ सबसे लोकप्रिय किस्मों की सूची निम्नवत् दी गई है: फ़ूजी (Fuji): ये सेब अपने बेहद मीठे और कुरकुरे स्वाद के कारण लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं। फ़ूजी, रॉल्स जेनेट और रेड डिलीशियस (Rawls Genet And Red Delicious) का एक संकर हैं, जो आमतौर पर पीले और हरे धब्बों या धारियों के साथ गुलाबी रंग के होते हैं। मैकिन्टोश (Mcintosh): मैकिन्टोश सेब हरे धब्बों के साथ गहरे लाल रंग के होते हैं। इनका स्वाद रसदार, और तीखा होता है। वे सेब की चटनी बनाने या ऐसे ही खाने के लिए उत्कृष्ट माने जाते हैं। रेड डिलीशियस (Red Delicious): इन सेबों को इनके सुंदर लाल रंग के कारण यह नाम दिया गया है। ये सेब हल्के कुरकुरेपन के साथ हल्के मीठे होते हैं। एक समय में यह सेब बहुत लोकप्रिय हुआ करते थे, लेकिन धीरे-धीरे उनकी जगह गाला और फ़ूजी जैसी सेब की अन्य किस्मों ने ले ली। गाला: गाला सेब किड्स ऑरेंज रेड और गोल्डन डिलीशियस (Kids Orange Red And Golden Delicious) का मिश्रण होता है, जो बड़ी ही तेजी से लोगों का पसंदीदा बनता जा रहा है। ये सेब कुरकुरे, रसीले और मीठे होते हैं, जिस कारण इन्हें स्नैकिंग (Snacking) और सलाद के लिए उपयुक्त माना जाता है। ब्रेबर्न (Braeburn): ब्रेबर्न सेब कुरकुरे और बहुत रसीले होते हैं। इनका अनोखा, तीखा-मीठा स्वाद होता है और ये स्नैकिंग या मीठे पाई (Pies) बनाने के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं। हनीक्रिस्प (Honeycrisp): अपने नाम के अनुरूप ही हनीक्रिस्प सेब में हल्का शहद का स्वाद और अद्वितीय कुरकुरापन होता है। इन्हें अपने पीले रंग के ऊपर लाल और गुलाबी रंग के कारण विशिष्ट माना जाता हैं।
अम्बरी सेब: अम्बरी सेब को कश्मीरी सेब के नाम से भी जाना जाता है और यह उत्तरी भारत में एक पसंदीदा सेब हैं। इन्हें सुंदर कश्मीर घाटी में उगाया जाता हैं। इन सेबों को इनके अनोखे स्वाद, बनावट और मीठी सुगंध के लिए जाना जाता है। ये सेब मीठे और कुरकुरे होते हैं, जिसमें हरी और लाल धारीदार त्वचा होती है। इन सेबों को इनकी उच्च गुणवत्ता और लोकप्रियता के कारण “कश्मीर का गौरव” भी कहा जाता हैं। शिमला सेब: शिमला सेब को इनके मीठे, रसीले स्वाद, कुरकुरे और थोड़े तीखेपन के लिए पसंद किया जाता है। इन्हें हिमालय में 6,000 फीट तक की ऊंचाई पर उगाया जाता हैं।
सेब विटामिन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidant) से भरपूर होते हैं। वे विशेष रूप से विटामिन सी (Vitamin C) और फाइबर से भरपूर होते हैं, जो प्रतिरक्षा तंत्र को मज़बूती देने और पाचन में सहायता करते हैं। इसके अतिरिक्त, शिमला सेब में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट सर्दी और संक्रमण से लड़ने में भी मदद कर सकते हैं। भारतीय हरे सेब: हरे सेब, जिसे ग्रैनी स्मिथ सेब के रूप में जाना जाता है, को 7000 फीट की उचाई पर हिमाचल प्रदेश और कश्मीर के उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों में उगाया जाता है। इन सेबों को खाना आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। ये सेब हृदय रोगों और स्ट्रोक की संभावना को कम करने में मदद कर सकते हैं, तथा आवश्यक पोषक तत्वों की आपूर्ति कर सकते हैं। ये सेब विटामिन सी, आहार फाइबर और पोटेशियम का एक अच्छा स्रोत साबित होते हैं। जैज़ (Jazz): जैज़ दो अन्य प्रकार के सेबों (रॉयल गाला और ब्रेबर्न) का मिश्रण है। जैज़ सेब कठोर और रसदार होता है। यह लाल, मैरून, हरा, पीला और नारंगी रंगों के मिश्रण में उपलब्ध होता है। जैज़ सेब कई पश्चिमी देशों में उगाए जाते हैं। चूँकि इन्हें दुनिया के उत्तरी और दक्षिणी दोनों हिस्सों में उगाया जा सकता है, इसलिए आप इन्हें पूरे साल दुकानों में देख सकते हैं। इन सेबों के पेड़ों में फल लगने में लगभग चार से पांच साल लग जाते हैं।

संदर्भ
https://tinyurl.com/3p4es8r3
https://tinyurl.com/bdz4cnwd
https://tinyurl.com/5n8497kt
https://tinyurl.com/yc699pwn
https://tinyurl.com/45m64y5d
https://tinyurl.com/344hdsds

चित्र संदर्भ
1. पेड़ पर उगे सेब को संदर्भित करता एक चित्रण (PICRYL)
2. फ़ूजी सेब को संदर्भित करता एक चित्रण (wikimedia)
3. मैकिन्टोश सेब को संदर्भित करता एक चित्रण (Rawpixel)
4. रेड डिलीशियस को संदर्भित करता एक चित्रण (wikimedia)
5. गाला सेब को दर्शाता एक चित्रण (wikimedia)
6. ब्रेबर्न सेब को दर्शाता एक चित्रण (wikimedia)
7. हनीक्रिस्प को दर्शाता एक चित्रण (wikimedia)
8. महिला के हाथ में सेब को दर्शाता एक चित्रण (flickr)
9. हरे सेबों को दर्शाता एक चित्रण (flickr)
10.जैज़ सेब को दर्शाता एक चित्रण (flickr)