Post Viewership from Post Date to 15-Sep-2023 31st Day
City Subscribers (FB+App) Website (Direct+Google) Email Instagram Total
1719 624 2343

***Scroll down to the bottom of the page for above post viewership metric definitions

उत्तर प्रदेश के आर्थिक विकास को प्रेरित कर रहा है, हमारा लखनऊ शहर

लखनऊ

 08-08-2023 09:34 AM
आधुनिक राज्य: 1947 से अब तक

लखनऊ शहर, आमतौर पर इसकी संस्कृति, वास्तुकला और शाही इतिहास के कारण खूब प्रसिद्ध है। लेकिन क्या आप जानते है कि राजनीतिक रूप से देश के सबसे महत्वपूर्ण राज्य की राजधानी के तौर पर, हमारा लखनऊ शहर उत्तर प्रदेश राज्य और पूरे देश की आर्थिक प्रगति में कितना अहम योगदान देता है?
भारत में मौजूद सभी राज्यों की अपनी-अपनी अनूठी विशेषताएं और ज़रूरतें हैं। देश में 29 राज्य और सात केंद्र शासित प्रदेश हैं। ये सभी राज्य जनसंख्या, आर्थिक विकास, शहरीकरण, संसाधन, जलवायु, बंदरगाह, नियम और नेताओं के मामले में भिन्न-भिन्न हैं। भारत की राजनीतिक व्यवस्था संघवाद पर आधारित है, जिसका अर्थ है कि यह अलग-अलग उप-राष्ट्रीय अर्थव्यवस्थाओं के समूह के रूप में कार्य करती है, जिनमें से प्रत्येक का अपना निजी विकास चालक और निवेश माहौल हैं। हालांकि भारत की अर्थव्यवस्था के लिए कुछ राज्य बहुत महत्वपूर्ण माने जाते हैं। उदाहरण के लिए, भारत के केवल आठ राज्य देश की 60% से अधिक आर्थिक गतिविधियों में योगदान करते हैं, पांच राज्य 70% निर्यात में योगदान देते हैं, पांच राज्य सबसे अधिक विदेशी निवेश आकर्षित करते हैं, जबकि अन्य पांच राज्य जीएसटी (GST) के माध्यम से सभी करों का आधा हिस्सा एकत्र करते हैं। इन आंकड़ों से एक बात तो यह स्पष्ट हो जाती है कि, भारत में किसी भी व्यवसाय को सफल होने के लिए सरकार को विशिष्ट राज्यों या शहरों पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। बुनियादी ढांचे, लाइसेंस (License) और सामाजिक सेवाओं जैसे कारोबारी माहौल को आकार देने में भी प्रत्येक राज्य अपनी विशिष्ट भूमिका निभाता है।
भविष्य में भारत के ये सभी राज्य और भी महत्वपूर्ण हो जाएंगे, क्योंकि तब सभी राज्यों के पास निर्णय लेने की अधिक शक्ति होगी। आज इन राज्यों में अमीर और गरीब के बीच बड़ा अंतर नजर आता हैं, इसलिए हमें उसी के अनुसार अपना दृष्टिकोण तैयार करने की जरूरत है। लगभग 220 मिलियन से अधिक की जनसँख्या के कारण, उत्तर प्रदेश को जनसँख्या की दृष्टि से भारत के सबसे बड़ा राज्य होने का दर्जा हासिल है। यह दर्जा राष्ट्रीय राजनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश देश की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला राज्य भी है, जिसकी अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि पर आधारित है। हालाँकि, उत्तर प्रदेश को अभी भी भारत के कम विकसित राज्यों में से एक माना जाता है। अपने इतिहास में इस राज्य को प्राकृतिक संसाधनों और व्यावसायिक बुनियादी ढांचे से जुड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। लेकिन इसके आकार और राजनीतिक प्रभाव के कारण यहां पर अपार संभावनाएं भी हैं। हमारे लखनऊ जिले को उत्तर प्रदेश की राजधानी होने का गौरव प्राप्त है और किसी भी राज्य की राजधानी, उस राज्य के अन्य शहरों या जिलों से अधिक महत्वपूर्ण मानी जाती है। राजधानी में ही राज्य के भविष्य से जुड़े सभी महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाते हैं, जो न केवल उस राज्य बल्कि पूरे देश को प्रभावित करते हैं। किसी भी देश या राज्य की राजधानी पूरे देश की अर्थव्यवस्था और संस्कृति में भी एक बड़ी भूमिका निभाती हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे भारत का एक बड़ा और महत्वपूर्ण शहर है। लखनऊ को मुख्य रूप से अपने विभिन्न उद्योगों (विशेषकर वस्तुओं और सेवाओं के निर्माण) के लिए जाना जाता है। देश के कई सरकारी कार्यालय और विभाग भी लखनऊ में स्थित हैं, जो कई लोगों को रोजगार प्रदान करते हैं।
लखनऊ का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (Gross State Domestic Product (GSDP) 44,206.23 करोड़ रुपये का रहा है। जिले की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से तृतीयक क्षेत्र (Tertiary Sector) द्वारा संचालित होती है, जो इसके जीएसडीपी में 45% योगदान देता है, इसके बाद द्वितीयक क्षेत्र आता है, जो 23% योगदान देता है। निर्यात तैयारी सूचकांक 2020 (Export Preparedness Index 2020) के अनुसार, निर्यात के मामले में, लखनऊ भारत के सभी राज्यों में 5वें स्थान पर है। बढ़ती अर्थव्यवस्था के कारण, यहां पर बड़ी संख्या में उद्योग स्थापित हो रहे हैं, जिससे रोजगार के अधिक अवसर पैदा हो रहे हैं।
लखनऊ में उद्योगों के तीन मुख्य क्षेत्र हैं -
1.मध्यम और लघु उद्योग।
2.पारंपरिक व्यापार।
3.संस्करण और विनिर्माण उद्योग।
लखनऊ शहर निवेशकों को अपना परिचालन या व्यवसाय शुरू करने के लिए अच्छी सुविधाएं और बुनियादी ढांचा प्रदान करता है। सरकार ने लखनऊ और उसके आसपास उद्योगों को विकसित करने के लिए एक विशेष सेल (Special Cell) की भी स्थापना की है, जो देश भर के प्रमुख औद्योगिक घरानों को आकर्षित करेगी। लखनऊ शहर को रियल एस्टेट (Real Estate) का भी केंद्र माना जाता है, जो कई लोगों को रोजगार प्रदान करता है। यह देश में सबसे तेजी से विकसित होने वाले शहरों में से एक बन गया है, और कई प्रमुख डेवलपर्स (Developers) यहां निवेश भी कर रहे हैं। बढ़ती आबादी के साथ-साथ लखनऊ में कई शॉपिंग मॉल (Shopping Mall) भी खुल गए हैं। लखनऊ अपने पारंपरिक व्यापार के लिए जाना जाता है, जहाँ कई चीनी मिलें, चिकनकारी और अन्य तरह की कढ़ाई और पतंग बनाने जैसे हस्तनिर्मित उद्योग स्थापित हैं।
यह अपने तंबाकू उत्पादों, हस्तशिल्प और ग्रामीण उद्योगों द्वारा बनाए गए खादी उत्पादों के लिए भी लोकप्रिय है। शहर में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र सबसे तेजी से बढ़ने वाला उद्योग माना जा रहा है, इसके बाद बैंकिंग (Banking), रियल एस्टेट और सेवा क्षेत्र आते हैं। सरकार अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए सॉफ्टवेयर पार्क (Software Park) विकसित करने पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है। कुल मिलाकर, लखनऊ एक संपन्न शहर बनकर उभर रहा है, जहां वृद्धि और विकास की काफी अपार संभावनाएं हैं।

संदर्भ
https://tinyurl.com/bdz6ejm4
https://tinyurl.com/3w9cxkju
https://tinyurl.com/52jh7sta
https://tinyurl.com/2p9svb96

चित्र संदर्भ
1. डाउनटाउन न्यू लखनऊ में गोमती नदी को दर्शाता चित्रण (wikimedia)
2. गोमती नगर में ऊंची इमारतों को दर्शाता चित्रण (wikimedia)
3. लखनऊ मेट्रो को दर्शाता चित्रण (wikimedia)
4. भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, लखनऊ को दर्शाता चित्रण (wikimedia)



***Definitions of the post viewership metrics on top of the page:
A. City Subscribers (FB + App) -This is the Total city-based unique subscribers from the Prarang Hindi FB page and the Prarang App who reached this specific post. Do note that any Prarang subscribers who visited this post from outside (Pin-Code range) the city OR did not login to their Facebook account during this time, are NOT included in this total.
B. Website (Google + Direct) -This is the Total viewership of readers who reached this post directly through their browsers and via Google search.
C. Total Viewership —This is the Sum of all Subscribers(FB+App), Website(Google+Direct), Email and Instagram who reached this Prarang post/page.
D. The Reach (Viewership) on the post is updated either on the 6th day from the day of posting or on the completion ( Day 31 or 32) of One Month from the day of posting. The numbers displayed are indicative of the cumulative count of each metric at the end of 5 DAYS or a FULL MONTH, from the day of Posting to respective hyper-local Prarang subscribers, in the city.

RECENT POST

  • नदियों के संरक्षण में, लखनऊ का इतिहास गौरवपूर्ण लेकिन वर्तमान लज्जापूर्ण है
    नदियाँ

     18-09-2024 09:20 AM


  • कई रंगों और बनावटों के फूल खिल सकते हैं एक ही पौधे पर
    कोशिका के आधार पर

     17-09-2024 09:18 AM


  • क्या हमारी पृथ्वी से दूर, बर्फ़ीले ग्रहों पर जीवन संभव है?
    पर्वत, चोटी व पठार

     16-09-2024 09:36 AM


  • आइए, देखें, महासागरों में मौजूद अनोखे और अजीब जीवों के कुछ चलचित्र
    समुद्र

     15-09-2024 09:28 AM


  • जाने कैसे, भविष्य में, सामान्य आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस, पार कर सकता है मानवीय कौशल को
    संचार एवं संचार यन्त्र

     14-09-2024 09:23 AM


  • भारतीय वज़न और माप की पारंपरिक इकाइयाँ, इंग्लैंड और वेल्स से कितनी अलग थीं ?
    सिद्धान्त I-अवधारणा माप उपकरण (कागज/घड़ी)

     13-09-2024 09:16 AM


  • कालिदास के महाकाव्य – मेघदूत, से जानें, भारत में विभिन्न ऋतुओं का महत्त्व
    जलवायु व ऋतु

     12-09-2024 09:27 AM


  • विभिन्न अनुप्रयोगों में, खाद्य उद्योग के लिए, सुगंध व स्वाद का अद्भुत संयोजन है आवश्यक
    गंध- ख़ुशबू व इत्र

     11-09-2024 09:19 AM


  • लखनऊ से लेकर वैश्विक बाज़ार तक, कैसा रहा भारतीय वस्त्र उद्योग का सफ़र?
    मध्यकाल 1450 ईस्वी से 1780 ईस्वी तक

     10-09-2024 09:35 AM


  • खनिजों के वर्गीकरण में सबसे प्रचलित है डाना खनिज विज्ञान प्रणाली
    खनिज

     09-09-2024 09:45 AM






  • © - 2017 All content on this website, such as text, graphics, logos, button icons, software, images and its selection, arrangement, presentation & overall design, is the property of Indoeuropeans India Pvt. Ltd. and protected by international copyright laws.

    login_user_id