भूकंप से तबाह हुए क्षेत्रों में बचाव कार्य में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं, प्रशिक्षित कुत्ते

लखनऊ

 12-02-2023 12:54 PM
आधुनिक राज्य: 1947 से अब तक
तुर्की में हाल ही में आए भूकंप के राहत कार्य में सोलह कुत्तों को भी शामिल कर लिया गया है। चूंकि इनकी सूंघने की क्षमता बहुत अधिक होती है, इसलिए भूकंप से तबाह हुए क्षेत्रों में खोज और बचाव प्रयासों में सहायता के लिए इन्हें मेक्सिको (Mexico) से भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में लाया गया है। ये कुत्ते जिसमें लैब्राडोर (Labrador), मैलिनोइस (Malinois), शीपडॉग (Sheepdog) और अन्य नस्लें शामिल हैं, सैन्य संचालकों और मैक्सिकन रेड क्रॉस (Mexican Red Cross) के साथ आए हैं। इन कुत्तों को आदियमन (Adiyaman) प्रांत में काम करने के लिए नियुक्त किया गया है, आदियमन एक ऐसा क्षेत्र जहां इमारतें पूर्ण रूप से ढह गई हैं तथा लोगों के जीवित बचे होने की कोई उम्मीद नहीं है। भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए एएफएडी (AFAD) टीम के साथ वैन (Van) से मालट्या (Malatya) तक यात्रा करने वाले कोपुक (Köpük) ने छह लोगों को बचाया है, जिनमें से चार को दो दिन पहले एक ध्वस्त इमारत से बाहर निकाला गया था। जैसा कि दुनिया भर के देश तुर्की में बचाव दलों को भेज रहे हैं, वहीं मेक्सिको ने सोमवार को आए विनाशकारी भूकंप के बाद जीवित बचे लोगों को खोजने के लिए बचाव कार्यों में मदद करने हेतु अपने प्रशिक्षकों के साथ अपने उच्च प्रशिक्षित कुत्तों को तुर्की भेजा है। 16 कुत्ते और उनके प्रशिक्षक, मैक्सिकन सेना और नौसेना के खोज और बचाव विशेषज्ञों के साथ तुर्की आए हैं। तुर्की या सीरिया में भूकंप के मलबे से हर बार जीवित लोगों का निकालना एक चमत्कार की तरह है, तथा उन्हें खोजने में ये कुत्ते महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।


RECENT POST

  • समय की कसौटी पर खरी उतरी है लखनऊ की अवधी पाक कला
    स्वाद- खाद्य का इतिहास

     19-09-2024 09:28 AM


  • नदियों के संरक्षण में, लखनऊ का इतिहास गौरवपूर्ण लेकिन वर्तमान लज्जापूर्ण है
    नदियाँ

     18-09-2024 09:20 AM


  • कई रंगों और बनावटों के फूल खिल सकते हैं एक ही पौधे पर
    कोशिका के आधार पर

     17-09-2024 09:18 AM


  • क्या हमारी पृथ्वी से दूर, बर्फ़ीले ग्रहों पर जीवन संभव है?
    पर्वत, चोटी व पठार

     16-09-2024 09:36 AM


  • आइए, देखें, महासागरों में मौजूद अनोखे और अजीब जीवों के कुछ चलचित्र
    समुद्र

     15-09-2024 09:28 AM


  • जाने कैसे, भविष्य में, सामान्य आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस, पार कर सकता है मानवीय कौशल को
    संचार एवं संचार यन्त्र

     14-09-2024 09:23 AM


  • भारतीय वज़न और माप की पारंपरिक इकाइयाँ, इंग्लैंड और वेल्स से कितनी अलग थीं ?
    सिद्धान्त I-अवधारणा माप उपकरण (कागज/घड़ी)

     13-09-2024 09:16 AM


  • कालिदास के महाकाव्य – मेघदूत, से जानें, भारत में विभिन्न ऋतुओं का महत्त्व
    जलवायु व ऋतु

     12-09-2024 09:27 AM


  • विभिन्न अनुप्रयोगों में, खाद्य उद्योग के लिए, सुगंध व स्वाद का अद्भुत संयोजन है आवश्यक
    गंध- ख़ुशबू व इत्र

     11-09-2024 09:19 AM


  • लखनऊ से लेकर वैश्विक बाज़ार तक, कैसा रहा भारतीय वस्त्र उद्योग का सफ़र?
    मध्यकाल 1450 ईस्वी से 1780 ईस्वी तक

     10-09-2024 09:35 AM






  • © - 2017 All content on this website, such as text, graphics, logos, button icons, software, images and its selection, arrangement, presentation & overall design, is the property of Indoeuropeans India Pvt. Ltd. and protected by international copyright laws.

    login_user_id