बापू ने दिए अमृत रुपी आदर्श

विचार II - दर्शन/गणित/चिकित्सा
30-01-2018 11:54 AM
बापू ने दिए अमृत रुपी आदर्श

महात्मा गांधी के विचारों ने न केवल भारतीय समाज की धाराओं को प्रभावित किया, बल्कि वैश्विक दार्शनिक बहस को भी प्रभावित किया। बापू को आधुनिक युग में नैतिक दार्शनिक विचारकों में उत्तम दर्जा दिया जाता है। उनका जीवन, स्वयं नैतिक आचरण का उदाहरण बन गया। उनके लिखे ये सुविचार आज भी हमारे जीवन के लिए अमृत साबित होते हैं। गांधीजी के ये सुविचार उन्हीं की लिखावट में मौजूद हैं जिनके दुर्लभ चित्र हम आपके सामने प्रस्तुत कर रहे हैं-
1) प्रथम काम, बाद में मिले तो, दाम जितना काम। यह तो हुई परमात्मा की सेवा। अगर दाम पहले मांगोगे तो वह हुई शैतान की सेवा।
2) यह कितनी ग़लत बात है कि हम मैले रहें और दूसरों को साफ़ रहने की सलाह दें!
3) पानी का स्वभाव नीचे जाने का है। इसी तरह दुर्गुण नीचे ले जाता है, इसलिए सहल होना ही चाहिए। सद्गुण ऊंचे ले जाता है, इसलिए मुश्किल सा लगता है।
प्रस्तुत चित्रों में बापू के ये विचार उन्हीं की लिखावट में प्रस्तुत किये गए हैं।