लखनऊ प्राणी उद्यान का निर्माता

लखनऊ

 20-01-2018 04:37 PM
स्तनधारी

एक शहर की परिभाषा वहाँ की चमचमाती सड़कें या वहाँ की साफ सफाई ही नही है परन्तु वहाँ के प्रकृति व आधुनिकता का सन्तुलन ही एक शहर की सही परिभाषा है। लखनऊ की स्थापना व इसके आधारों को यदि देखा जाये तो लखनऊ बड़े नाज़ों व बड़े व्यवस्थाओं के साथ बसाया गया था। गोमती नदी का इसमें बहुत बड़ा योगदान था, तथा शहर स्थापना के साथ यह ध्यान में रखा गया था की शहर में प्राकृतिक सम्पदाओं की उपलब्धतता बनी रहे। लखनऊ के विभिन्न उद्यान इसके परिचायक हैं। लखनऊ शहर की स्थापना के बाद इसके विस्थापन में विश्व के एक प्रमुख शहर निर्माता व पर्यावरण शास्त्री पैट्रिक गेडिस का योगदान प्रमुख है। पैट्रिक गेडिस ने किसी एक शहर की स्थापना व उसके महत्ता व उसके विभिन्न बिन्दुओं पर अपने विचारों का प्रतिपादन किये हैं जो संस्कृति व प्रकृति के जोड़ को प्रदर्शित करता है। इसी आधार पर लखनऊ के जीव उद्यान का निर्माण करवाया गया। लखनऊ जीव उद्यान का निर्माण पैट्रिक गेडिस के देख-रेख में हुआ था। पैट्रिक गेडिस ने लखनऊ जीव उद्यान की योजना व रेखांकन किया था। 18 फरवरी 1924 का पैट्रिक गेडिस द्वारा ममफोर्ड को लिखे गये पत्र में पैट्रिक गेडिस लखनऊ के जीव उद्यान व साथ ही साथ टैगोर विश्वविद्यालय के योजना निर्माण की चर्चा करते हैं। वर्तमान काल में लखनऊ जीव उद्यान भारत के प्रतिष्ठित जीव उद्यानों में से एक है, यहाँ पर विभिन्न प्रकार के जीव जन्तु रखे गये हैं। लखनऊ प्राणी उद्यान में भारतीय ही नही अपितु विदेशी नश्ल के भी जानवरों को रखा गया है। यहाँ पर सफेद बाघों का एक बड़ा संचयन है। चित्र में लखनऊ जीव उद्यान के कुछ जानवरों को प्रदर्शित किया गया है। लखनऊ का यह उद्यान नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान के नाम से जाना जाता है। 1. http://www.lucknowzoo.com/history.htm 2. पैट्रिक गेडिसः सोशल इवोल्युसनिष्ट एण्ड सिटी प्लानर, हेलन मिलर, रॉउटलेज़ लंदन 3. लुई ममफोर्ड एण्ड पैट्रिक गेडिसः द करसपॉन्डेन्स, एडिटेड बाय फ्रैंक जी नोवॉक जूनियर, रॉउटलेज़ लंदन 4. http://metagraphies.org/Sir-Patrick-Geddes/university-militant/geddesexhib04web.pdf



RECENT POST

  • जानें कैसे जलेबी, समोसा और शक्करपारे का सीधा संबंध है तुर्की से
    स्वाद- खाद्य का इतिहास

     26-07-2024 09:34 AM


  • लखनऊ के वनस्पति शोध संस्थानों में ऑर्किड पर रिसर्च करना क्यों ज़रूरी है?
    बागवानी के पौधे (बागान)

     25-07-2024 09:51 AM


  • लखनऊ की सर्दियों जैसी मौसम स्थितियां, गुलाब के पौधों के लिए होती हैं आदर्श
    निवास स्थान

     24-07-2024 09:46 AM


  • लखनऊ के निकट कन्नौज की भावी पीढ़ियां इत्र की असली खुशबु न पहचान पाएंगी
    गंध- ख़ुशबू व इत्र

     23-07-2024 09:35 AM


  • पृथ्वीराज चौहान के चाहमान राजवंश के सभी बहादुर शासक अपनी अंतिम साँस तक लड़े थे!
    मघ्यकाल के पहले : 1000 ईस्वी से 1450 ईस्वी तक

     22-07-2024 09:43 AM


  • आइए देखें, लखनऊ शहर की शुरुआती वीडियो रिकॉर्डिंग्स
    द्रिश्य 1 लेंस/तस्वीर उतारना

     21-07-2024 09:10 AM


  • अब लखनऊ में भी पाएं, स्क्रैबल जैसे वैश्विक पसंदीदा बोर्ड खेल
    हथियार व खिलौने

     20-07-2024 09:23 AM


  • कैसे ब्रिटिश शासन ने प्रथम विश्व युद्ध में भारतीय सैनिकों की भर्ती का विस्तार किया
    उपनिवेश व विश्वयुद्ध 1780 ईस्वी से 1947 ईस्वी तक

     19-07-2024 09:32 AM


  • भारत की स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली का अहम हिस्सा हैं आयुर्वेद और होम्योपैथी कित्सा
    कीटाणु,एक कोशीय जीव,क्रोमिस्टा, व शैवाल

     18-07-2024 09:31 AM


  • उर्दू कहानियां बताने की कला – ‘दास्तानगोई’ का लखनऊ व मुहर्रम से क्या ताल्लुक है?
    विचार I - धर्म (मिथक / अनुष्ठान)

     17-07-2024 09:48 AM






  • © - 2017 All content on this website, such as text, graphics, logos, button icons, software, images and its selection, arrangement, presentation & overall design, is the property of Indoeuropeans India Pvt. Ltd. and protected by international copyright laws.

    login_user_id