लखनऊ मेट्रो

लखनऊ

 12-01-2018 03:46 PM
य़ातायात और व्यायाम व व्यायामशाला

मेट्रो आज दुनिया भर के अलग-अलग देशों व राज्यों में फैल रही है, यह एक प्रकार की संचार सेवा है जो रेल की तरह ही कार्य करती है तथा जो पूर्ण रूप से बंद होती है। विश्व भर में प्रथम बार मेट्रो की शुरुआत 1863 ई. में लंदन में हुई थी तथा भारत में प्रथम बार मेट्रो रेल की शुरुआत सन् 1984 ईं में कोलकाता में हुआ था। मेट्रो को यदि इसके असली स्वरूप में देखा जाये तो यह भूमिगत होती है। शहर के अंदर बाहर से रेल चलाने से स्थान का प्रयोग ज्यादा होता है वहीं जमीन के अंदर रेल चलाने से स्थान की बचत होती है। यदि भूमिगत रेल के बारे में बात की जाये तो इसकी शुरुआत लंदन शहर में हुई। लंदन ब्रिटिश साम्राज्य की राजधानी थी और यहां की आबादी बढ़ती जा रही थी। वैसे शहर के चारों ओर रेलवे स्टेशन थे लेकिन शहर के केन्द्र तक पहुंचने में लोगों को बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ता था। सन् 1855 में लंदन की यातायात समस्या का हल निकालने के लिए एक समिति का गठन हुआ। बहुत से प्रस्ताव सामने आए लेकिन अन्ततः भूमिगत रेल सेवा का प्रस्ताव सबसे उपयुक्त समझा गया। दस जनवरी 1863 को दुनिया की पहली भूमिगत रेल सेवा शुरू हुई। भारत में कुछ ही स्थान पर भूमिगत मेट्रो का संचालन किया जाता है जैसे कोलकाता में व दिल्ली में अन्य स्थानों पर जमीन के ऊपर ही मेट्रो को संचालन किया जाता है। भूमिगत मेट्रो बनाने का खर्चा भी भूमि के ऊपर बने मेट्रो से ज्यादा होता है। लखनऊ के 22 स्थानकों में तीन स्थानक भूमिगत बनाये जायेंगे। 1. https://goo.gl/bfyL2u 2. https://goo.gl/WtvNRY



RECENT POST

  • नदियों के संरक्षण में, लखनऊ का इतिहास गौरवपूर्ण लेकिन वर्तमान लज्जापूर्ण है
    नदियाँ

     18-09-2024 09:20 AM


  • कई रंगों और बनावटों के फूल खिल सकते हैं एक ही पौधे पर
    कोशिका के आधार पर

     17-09-2024 09:18 AM


  • क्या हमारी पृथ्वी से दूर, बर्फ़ीले ग्रहों पर जीवन संभव है?
    पर्वत, चोटी व पठार

     16-09-2024 09:36 AM


  • आइए, देखें, महासागरों में मौजूद अनोखे और अजीब जीवों के कुछ चलचित्र
    समुद्र

     15-09-2024 09:28 AM


  • जाने कैसे, भविष्य में, सामान्य आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस, पार कर सकता है मानवीय कौशल को
    संचार एवं संचार यन्त्र

     14-09-2024 09:23 AM


  • भारतीय वज़न और माप की पारंपरिक इकाइयाँ, इंग्लैंड और वेल्स से कितनी अलग थीं ?
    सिद्धान्त I-अवधारणा माप उपकरण (कागज/घड़ी)

     13-09-2024 09:16 AM


  • कालिदास के महाकाव्य – मेघदूत, से जानें, भारत में विभिन्न ऋतुओं का महत्त्व
    जलवायु व ऋतु

     12-09-2024 09:27 AM


  • विभिन्न अनुप्रयोगों में, खाद्य उद्योग के लिए, सुगंध व स्वाद का अद्भुत संयोजन है आवश्यक
    गंध- ख़ुशबू व इत्र

     11-09-2024 09:19 AM


  • लखनऊ से लेकर वैश्विक बाज़ार तक, कैसा रहा भारतीय वस्त्र उद्योग का सफ़र?
    मध्यकाल 1450 ईस्वी से 1780 ईस्वी तक

     10-09-2024 09:35 AM


  • खनिजों के वर्गीकरण में सबसे प्रचलित है डाना खनिज विज्ञान प्रणाली
    खनिज

     09-09-2024 09:45 AM






  • © - 2017 All content on this website, such as text, graphics, logos, button icons, software, images and its selection, arrangement, presentation & overall design, is the property of Indoeuropeans India Pvt. Ltd. and protected by international copyright laws.

    login_user_id