शीतकालीन खेलों के लिए भारत एक आदर्श स्थान है

गतिशीलता और व्यायाम/जिम
26-11-2021 10:26 AM
Post Viewership from Post Date to 01- Nov-2021 5th Day
City Subscribers (FB+App) Website (Direct+Google) Messaging Subscribers Total
1068 134 0 1202
* Please see metrics definition on bottom of this page.
शीतकालीन खेलों के लिए भारत एक आदर्श स्थान है

जहां एक ओर सर्दियां आते ही, कई भारतीय शहरों में प्रदूषण का स्तर अपने चरम पर पहुंच जाता है! अर्थात सर्दियों के मौसम में देश के बड़े शहर गैस चैम्बर बन जाते हैं। वहीँ पहाड़ों में इसके ठीक विपरीत, सर्दियों का मौसम साफ़ आसमान और बर्फ से ढके चमकीले अद्भुत पहाड़ी नज़ारों की सौगात लेकर आता है। दुनियाभर में सर्दियां न केवल कुदरत के शानदार और मनोरम दृश्य प्रस्तुत करती हैं, बल्कि सर्दियों का समय खेल प्रेमियों के लिए भी बेहद खास होता है। क्यों की पूरे विश्व सहित भारत में भी सर्दियों के दौरान बर्फ पर खेले जाने वाले शीतकालीन खेलों (Winter sports) की शुरुआत हो जाती है।
शीतकालीन खेल अथवा शीतकालीन गतिविधियाँ प्रायः प्रतिस्पर्धी खेल या गैर-प्रतिस्पर्धी मनोरंजक गतिविधियाँ होती हैं, जो बर्फ की सतह पर खेली जाती हैं। इनमे शामिल अधिकांश खेल स्कीइंग (Skiing), आइस स्केटिंग (ice skating) और स्लेजिंग (sledging) के रूपांतर हैं। परंपरागत रूप से, ऐसे खेल केवल सर्दियों के दौरान ठंडे क्षेत्रों में ही खेले जाते थे, लेकिन कृत्रिम बर्फ निर्माण के कारण कई शीतकालीन खेलों को किसी भी मौसम में खेलना संभव हैं। कृत्रिम खेल के मैदान पर बर्फ की ठोस सतह से बने होते हैं। कृत्रिम बर्फ का उपयोग आइस स्केटिंग (ice skating,), आइस हॉकी (ice hockey), रिंगेट (ringette), इनडोर ब्रूमबॉल (indoor broomball), बैंडी, रिंक बैंडी, रिंकबॉल और स्पंज हॉकी (bandy, rink bandy, rinkball and sponge hockey) के लिए सामान्य जलवायु में आइस रिंक प्रदान करने के लिए किया जा सकता है।
बर्फ पर खेले जाने वाले आम व्यक्तिगत खेलों में क्रॉस-कंट्री स्कीइंग (cross-country skiing), अल्पाइन स्कीइंग (alpine skiing), स्नोबोर्डिंग (snowboarding), स्की जंपिंग (ski jumping), स्पीड स्केटिंग (speed skating), फिगर स्केटिंग (figure skating), बॉब्सली (bobsleigh),और स्नोमोबिलिंग (Snowmobiling) शामिल हैं।
बर्फ पर खेले जाने वाले सामूहिक अथवा टीमयुक्त खेलों में, आइस हॉकी (ice hockey), रिंगेट, ब्रूमबॉल (broomball), कर्लिंग (curling) और बेंडी (bandy) शामिल हैं। प्रतिभागियों की संख्या के आधार पर, आइस हॉकी दुनिया का सबसे लोकप्रिय शीतकालीन टीम खेल है, जिसके बाद बेंडी है। शीतकालीन खेलों के अपने ओलंपिक खेल और शीतकालीन विश्वविद्यालय जैसे बहु-खेल आयोजन होते हैं। शीतकालीन ऑलंपिक खेल या विंटर ऑलंपिक्स (Winter Olympic) में विशेष तौर पर बर्फ पर खेले जाने वाले खेलों की पर्तिस्पर्धा होती है। इन खेलों में ऑल्पाइन स्कीइंग, बायथलॉन बॉब्स्लेड (biathlon bobsled), क्रॉस कंट्री स्कीइंग, कर्लिंग, फिगर स्केटिंग, फ्रीस्टाइल स्कीइंग, आइस हॉकी, ल्यूज, नॉर्डिक कंबाइंड, शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग, स्केलेटन, स्नोबोर्डिंग, स्पीड स्केटिंग आदि स्पर्धाएं होती हैं। माना जाता है की शीतकालीन ओलिंपिक खेलों की शुरुआत वर्ष 1924 में हुई थी। इससे मिलते जुलते खेल 1901 से 1926 के बीच स्वीडन (Sweden) में पहले से ही आयोजित किये जाते थे। हालांकि सन् 1908 तक इन्हें अधिक सफलता हासिल न हुई, लेकिन लंदन ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक्स के बाद इनकी स्थिति बदलने लगी। इसके बाद अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) द्वारा विंटर ओलम्पिक्स को ओलम्पिक्स में सम्मिलित किए जाने के प्रयास किये जाने लगे। हालाँकि मूल ओलिंपिक की मौलिकता छिन जाने के डर से कई देशों ने विंटर ओलिंपिक का विरोध किया। लेकिन इसके बावजूद,1916 में पहली बार शीतकालीन ओलम्पिक खेल कराने का निर्णय लिया गया, लेकिन उन दिनों प्रथम विश्व युद्ध चल रहा था। फिर 1920 ओलम्पिक में आइस हॉकी को शामिल किया गया। द्वितीय विश्वयुद्ध में आई रुकावट के बाद से अब तक कई विवादों और बहिष्कारों से गुजरते हुए विंटर ओलम्पिक खेल फ्रांस, जापान, अमेरिका, युगोस्लाविया (विभाजन पूर्व), इटली सहित कई अन्य स्थानों पर कराए जा चुके हैं।
भारत में हिमालयी क्षेत्रों में शीतकालीन खेल बेहद आम हैं। गुलमर्ग, कश्मीर और मनाली में हर सर्दियों में स्की टूर्नामेंट (ski tournaments) आयोजित होते हैं। शीतकालीन खेल आमतौर पर उत्तरी राज्यों जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड (पूर्व में उत्तरांचल), सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में अधिक आम हैं। स्कीइंग, स्नो रग्बी (Snow Rugby), स्नो साइकलिंग (Snow Cycling) और स्नो फ़ुटबॉल (Snow Football) भारत में खेले जाने वाले कुछ सामान्य खेल हैं। भारत में स्कीइंग अधिक लोकप्रिय है। भारत ने 1998 से शीतकालीन ओलंपिक में भी भाग लिया है। बेंडी फेडरेशन ऑफ इंडिया (Bandy Federation of India) का मुख्यालय हिमाचल प्रदेश में मंडी में है। शिव केशवन एकमात्र भारतीय हैं जिन्होंने शीतकालीन खेलों (एशियाई स्वर्ण 2011, एशियाई रजत 2009, एशियाई कांस्य 2008, एशियाई रजत (डबल) 2005, एशियाई कांस्य (एकल) 2005) में अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक जीते हैं, और चार ओलिंपिक खेलों में भाग लिया है। वह वर्तमान में 134.4 किमी/घंटा की गति से एशियाई स्पीड रिकॉर्ड धारक है, जिससे वह बर्फ पर एशिया का सबसे तेज आदमी बन गए है। भारत में खेला जाने वाला स्की-पर्वतारोहण (Ski-mountaineering) स्कीइंग का ही दूसरा रूप है, जो आमतौर पर दूरदराज के क्षेत्रों में आयोजित किया जाता है। समय बीतने के साथ स्की-पर्वतारोहण एक प्रतिस्पर्धी खेल बन गया है।
भारत के पहाड़ी राज्यों में कई शीतकालीन खेल बेहद लोकप्रिय माने जाते हैं। उदारहण के तौर पर स्कीइंग दुनिया के सबसे लोकप्रिय स्नो स्पोर्ट में से एक है। भारत में शिमला, सिक्किम, कश्मीर में गुलमर्ग और उत्तराखंड मुनस्यारी इसके लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध है। यह एक ऐसा खेल है, जिसमें प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है। पर्वतारोहण देश में तेजी से लोकप्रिय होता खेल है, बर्फ पर चढ़ने के लिए एक फिट शरीर और दिमाग और पहले से कुछ प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है। भारत में कश्मीर, लद्दाख में सुरू, ज़ांस्कर या स्टोक इनके अलावा, उत्तराखंड में नंदा देवी और सिक्किम में कंचनजंगा में ऐसे कई स्थान हैं जहां लोग इस गतिविधि को आजमा सकते हैं।
भारत की बर्फ से ढकी चोटियां स्लेजिंग के लिए एकदम सही हैं। बर्फ की सवारी के लिए कश्मीर के गुलमर्ग, हिमाचल प्रदेश के रोहतांग या उत्तराखंड के औली में जा सकते हैं। भारत में आइस स्केटिंग करने के लिए सबसे अच्छी जगह शिमला मानी जाती है। हालांकि लद्दाख और कश्मीर में कई रिंक भी उपलब्ध हैं। भारत में आइस हॉकी भले ही देश के बाकी खेलों के समान रैंक न रखती हो, लेकिन वास्तव में यह बेहद रोमांचक खेल है। यह खेल हॉकी के समान है, और समतल आइस रिंक पर खेला जाता है। खेल का आनंद लेने के लिए आप लद्दाख, कश्मीर या शिमला जा सकते हैं।

संदर्भ 
https://bit.ly/30XEmpi
https://bit.ly/3HWIWoC
https://en.wikipedia.org/wiki/Winter_sports
https://en.wikipedia.org/wiki/Winter_Olympic_Games
https://en.wikipedia.org/wiki/Winter_sports_in_India

चित्र संदर्भ   
1. बर्फ पर दौड़ (Snow Race) को दर्शाता एक चित्रण (flickr)
2. भाग लेने वाले एथलीटों की संख्या के आधार पर, बेंडी दुनिया का दूसरा सबसे लोकप्रिय शीतकालीन खेल है, जिसको को दर्शाता एक चित्रण (wikimedia)
3. 1951 में एक पूर्वी जर्मन बोबस्ले ( bobsleigh) को दर्शाता एक चित्रण (wikimedia)
4. खेलो इंडिया विंटर गेम के खिलाडियों को दर्शाता एक चित्रण (wikimedia)