समय - सीमा 260
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1051
मानव और उनके आविष्कार 828
भूगोल 241
जीव-जंतु 303
| Post Viewership from Post Date to 09- Nov-2021 (30th Day) | ||||
|---|---|---|---|---|
| City Subscribers (FB+App) | Website (Direct+Google) | Messaging Subscribers | Total | |
| 1314 | 624 | 0 | 1938 | |
| * Please see metrics definition on bottom of this page. | ||||
2008 में, इतालवी वास्तुकार डेविड फिशर (David Fisher) ने पृथ्वी पर सबसे महत्वाकांक्षी निर्माण परियोजना की योजना का अनावरण किया। उनकी इस परियोजना को डायनेमिक टॉवर (Dynamic Tower) के रूप में जाना जाता है।इस 80-मंजिला विशाल संरचना की कीमत लगभग $700 मिलियन रही होगी, जो कि 79 पवन टर्बाइनों का उपयोग करके अपनी स्वयं की शक्ति उत्पन्न करती है।इसे इस प्रकार से डिजाइन किया गया है, कि हर मंजिल या फ्लोर एक दूसरे के विपरीत दिशा में घूमते हैं।इसलिए टावर कभी भी एक ही आकार में नहीं रहता। इसके निर्माण के लिए पूर्व निर्धारित निर्माण (Prefab construction) को अपनाया गया है। इस प्रकार के निर्माण में ऑफ-साइट कारखानों में बने घटकों का उपयोग किया जाता है, जिन्हें फिर एक संरचना बनाने के लिए साइट पर एक साथ पहुंचाया जाता है।पूर्व निर्धारित निर्माण के कारण 80 अलग-अलग बंगले एक दूसरे के ऊपर सही तरह से व्यवस्थित दिखाई देते हैं।79 टर्बाइन प्रत्येक मंजिल को थोड़ी अलग गति से धीरे-धीरे घूमने की अनुमति देती हैं। कोई ऐसा व्यक्ति जिसने इस अवधारणा के बारे में पहले कभी नहीं सुना था,उसे यह प्रतीत होता था कि डायनामिक टॉवर लगातार आकार बदल रहा है।इस तरह का प्रेरित डिजाइन सभी को आश्चर्यचकित कर सकता है।इस टावर का कार्य हालांकि 2010 में समाप्त होने वाला था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शायद ऐसा इसलिए है, क्यों कि फिशर की प्रस्तावित साइट दुबई (Dubai) थी,एक ऐसा शहर जिसका निर्माण उद्योग 2008 की बैंकिंग दुर्घटना से पूरी तरह से उबर नहीं पाया है। तो चलिए पृथ्वी पर सबसे महत्वाकांक्षी निर्माण परियोजना में से एक डायनेमिक टॉवर पर एक नजर डालें।