दुनिया का सबसे बड़ा गर्म रेगिस्तान है, सहारा रेगिस्तान

लखनऊ

 04-07-2021 01:27 PM
मरुस्थल
सहारा रेगिस्तान (Sahara Desert) दुनिया का सबसे बड़ा गर्म रेगिस्तान है, तथा यह अंटार्कटिका (Antarctica) और आर्कटिक (Arctic) के बाद तीसरा सबसे बड़ा रेगिस्तान भी है। उत्तरी अफ्रीका (Africa) में स्थित यह रेगिस्तान, महाद्वीप के एक बड़े हिस्से या लगभग 9,200,000 वर्ग किलोमीटर को कवर करता है, जो चीन (China) या अमेरिका (America) के क्षेत्र के बराबर है। सहारा के बारे में कुछ तथ्यों को जानना बहुत रोचक है, जैसे कि सहारा कठोर जलवायु के साथ दुनिया का सबसे गर्म रेगिस्तान है। यहां का औसत वार्षिक तापमान 30 डिग्री सेल्सियस है, जबकि अब तक का सबसे गर्म तापमान 58 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इस क्षेत्र में वर्षा कम होती है, वास्तव में सहारा रेगिस्तान के आधे हिस्से में हर साल 1 इंच से भी कम बारिश होती है। रात के समय नमी की कमी के कारण इस रेगिस्तान में तापमान अचानक से गिर जाता है, और -6 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंच सकता है। कई पर्वत श्रृंखलाओं पर नियमित रूप से हिमपात होता है, लेकिन सहारा में किसी अन्य स्थान पर ऐसा नहीं होता। दुनिया का यह सबसे बड़ा गर्म रेगिस्तान, अविश्वसनीय रूप से 9.2 मिलियन वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को कवर करता है, जो लगभग चीन के आकार के समान है और पृथ्वी के कुल क्षेत्रफल का 8% है। तो चलिए, आज इन तीन वीडियो के जरिए थार रेगिस्तान की तुलना दुनिया के कुछ सबसे बड़े रेगिस्तानों से करें और इनके अद्भुत दृश्य पर एक नजर डालें।

संदर्भ:
https://bit.ly/3qLQhiE
https://bit.ly/3haP6pX
https://bit.ly/3heP0xJ


RECENT POST

  • समय की कसौटी पर खरी उतरी है लखनऊ की अवधी पाक कला
    स्वाद- खाद्य का इतिहास

     19-09-2024 09:28 AM


  • नदियों के संरक्षण में, लखनऊ का इतिहास गौरवपूर्ण लेकिन वर्तमान लज्जापूर्ण है
    नदियाँ

     18-09-2024 09:20 AM


  • कई रंगों और बनावटों के फूल खिल सकते हैं एक ही पौधे पर
    कोशिका के आधार पर

     17-09-2024 09:18 AM


  • क्या हमारी पृथ्वी से दूर, बर्फ़ीले ग्रहों पर जीवन संभव है?
    पर्वत, चोटी व पठार

     16-09-2024 09:36 AM


  • आइए, देखें, महासागरों में मौजूद अनोखे और अजीब जीवों के कुछ चलचित्र
    समुद्र

     15-09-2024 09:28 AM


  • जाने कैसे, भविष्य में, सामान्य आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस, पार कर सकता है मानवीय कौशल को
    संचार एवं संचार यन्त्र

     14-09-2024 09:23 AM


  • भारतीय वज़न और माप की पारंपरिक इकाइयाँ, इंग्लैंड और वेल्स से कितनी अलग थीं ?
    सिद्धान्त I-अवधारणा माप उपकरण (कागज/घड़ी)

     13-09-2024 09:16 AM


  • कालिदास के महाकाव्य – मेघदूत, से जानें, भारत में विभिन्न ऋतुओं का महत्त्व
    जलवायु व ऋतु

     12-09-2024 09:27 AM


  • विभिन्न अनुप्रयोगों में, खाद्य उद्योग के लिए, सुगंध व स्वाद का अद्भुत संयोजन है आवश्यक
    गंध- ख़ुशबू व इत्र

     11-09-2024 09:19 AM


  • लखनऊ से लेकर वैश्विक बाज़ार तक, कैसा रहा भारतीय वस्त्र उद्योग का सफ़र?
    मध्यकाल 1450 ईस्वी से 1780 ईस्वी तक

     10-09-2024 09:35 AM






  • © - 2017 All content on this website, such as text, graphics, logos, button icons, software, images and its selection, arrangement, presentation & overall design, is the property of Indoeuropeans India Pvt. Ltd. and protected by international copyright laws.

    login_user_id