मानव सभ्यता में अंतरिक्ष अंवेषण की भूमिका

लखनऊ

 21-04-2021 09:38 AM
य़ातायात और व्यायाम व व्यायामशाला


हर साल, दुनिया 12 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष उड़ान (International Day of Human Space Flight) दिवस मनाती है। संयुक्त राष्ट्र की महासभा के अनुसार यह दिन इसलिए महत्वपूर्ण है, क्यों कि इस दिन मानव जाति के लिए अंतरिक्ष युग की शुरुआत हुई थी। यह दिन सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने और लोगों के जीवन को अच्छा बनाने में अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी के महत्वपूर्ण योगदान की पुष्टि करता है। साथ ही यह शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए बाह्य स्थानों में पहुंच बनाए रखने की उनकी आकांक्षाओं की प्राप्ति को भी सुनिश्चित करता है। अंतरिक्ष में उड़ान भरने वाला पहला मानव यूरी गगारिन (Yuri Gagarin) था, जिन्होंने 12 अप्रैल, 1961 के दिन अंतरिक्ष में उड़ान भरा। इस उड़ान के साथ, गगारिन पृथ्वी की परिक्रमा करने वाले पहले मानव बने। 4 अक्टूबर 1957 को पहला मानव निर्मित पृथ्वी उपग्रह स्पुतनिक I (Sputnik I) बाहरी अंतरिक्ष में लॉन्च (Launch) किया गया। वर्तमान समय में पृथ्वी पर संसाधनों का अत्यधिक दोहन हो रहा है, जिसके कारण इसके नष्ट होने की सम्भावनाएं बढ़ती जा रही हैं। प्रदूषण का स्तर बहुत अधिक बढ़ गया है, जिसकी वजह से पृथ्वी पर जीवन भविष्य में अत्यधिक कठिन होने की संभावना है। ऐसी स्थिति में, केवल दो ही विकल्प हमारे पास रह जाते हैं, या तो मानव को प्रकृति का विनाश रोकना होगा या फिर एक ऐसा स्थान ढूंढ़ना होगा, जहां फिर से सब कुछ शुरू किया जा सके। इसके लिए अंतरिक्ष को एक विकल्प की दृष्टि से देखा जा रहा है। जीवन बहुत अमूल्य है, और इसलिए कई लोग यह मानते हैं, कि ऐसे स्थानों का निर्माण किया जाना चाहिए, जहां मानव जीवन संभव हो सके। अपनी अनंत सीमाओं के साथ अंतरिक्ष मानव जीवन के फलने-फूलने के लिए एकमात्र वास्तविक सीमा या स्थान है। मनुष्य को धरती छोड़ने की आवश्यकता होगी, न केवल खुद को खुद से बचाने के लिए, बल्कि ब्रह्मांड के बारे में जानकारियां हासिल करने के लिए भी।
अंतरिक्ष में मानव गतिविधि की शुरूआत को पचास वर्षों से भी अधिक का समय हो गया है, तथा इसने कई सामाजिक लाभ उत्पन्न किए हैं, जो पृथ्वी पर जीवन की गुणवत्ता में सुधार करते हैं। अंतरिक्ष में अंवेषण के लाभों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से वर्गीकृत किया जा सकता है। अंवेषण के प्रत्यक्ष लाभों में वैज्ञानिक ज्ञान की उत्पत्ति, नवाचारों का प्रसार और बाजारों का निर्माण शामिल है। इसके अलावा दुनिया भर के लोगों को अंतरिक्ष अंवेषण की भी प्रेरणा प्राप्त होती है। अप्रत्यक्ष लाभों में भावी समय में होने वाले लाभ शामिल हैं, जैसे जीवन की गुणवत्ता में सुधार, आर्थिक समृद्धि, स्वास्थ्य, पर्यावरण गुणवत्ता, सुरक्षा आदि। इसके अतिरिक्त अंतरिक्ष अंवेषण में अमूर्त दार्शनिक लाभ भी शामिल हैं। अंतरिक्ष अंवेषण ने सोलर पैनल (Solar panels), इंप्लांटेबल हार्ट मॉनिटर (Implantable heart monitors), कैंसर थेरेपी (Cancer therapy), लाइट वेट मटीरियल (Light‐weight materials), जल‐शोधन प्रणाली, कंप्यूटिंग सिस्टम (Computing systems), वैश्विक खोज और बचाव प्रणाली आदि में महत्वपूर्ण सुधार किये हैं। विभिन्न देशों द्वारा समय-समय पर अंतरिक्ष परियोजनाएं संचालित की गयी हैं, जिनके द्वारा किये गये अंतरिक्ष अंवेषण ने मानव सभ्यता में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। इस भूमिका को हम निम्न प्रकार समझ सकते हैं:
स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार : अंतरिक्ष में किए गए प्रयोग हमें पृथ्वी पर स्वास्थ्य समस्याओं को समझने में मदद करते हैं।
हमारे ग्रह और हमारे पर्यावरण की रक्षा करना : उपग्रह जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण को मापने, और हमारे ग्रह की रक्षा करने में मदद करते हैं।
वैज्ञानिक और तकनीकी रोजगार पैदा करना : अंतरिक्ष क्षेत्र कनाडाई (Canadians) लोगों के लिए उच्च तकनीक वाली नौकरियां पैदा करता है।
हमारे दैनिक जीवन में सुधार : अंतरिक्ष प्रौद्योगिकियां दुनिया भर में हर दिन, मौसम के पूर्वानुमान और संचार के लिए उपयोग किए जाने वाले उत्पादों में सुधार करती हैं।
पृथ्वी की सुरक्षा बढ़ाना : प्राकृतिक आपदाओं की भविष्यवाणी करना और आपातकालीन राहत प्रयासों में सहायता करना।
वैज्ञानिक खोज : वैज्ञानिक सफलता हमारी मान्यताओं को चुनौती दे रही है और अज्ञात चीजों की खोज करके हमारे विचारों की सीमाओं को तोड़ रही है।
विज्ञान में युवाओं की रुचि जगाना : अंतरिक्ष यात्री युवाओं को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग (Engineering) और गणित का अध्ययन करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
दुनिया भर के देशों के साथ सहयोग : कनाडा (Canada), अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (International Space Station - अंतरिक्ष में एक अनुसंधान प्रयोगशाला) का एक भागीदार है।

संस्कृति और प्रेरणा: अंतरिक्ष अंवेषण ब्रह्मांड में मानवता के स्थान को लेकर एक अनूठा और विकसित दृष्टिकोण प्रदान करता है, जो सभी के लिए सामान्य है। हर दिन, अंतरिक्ष अंवेषण मिशन लोगों की जिज्ञासा को शांत करते हैं, सौर प्रणाली के बारे में उचित आँकड़े उत्पादित करते हैं। यह सब हमें उन गहन सवालों का उत्तर देने में सहायता करता है, जो सदियों से बने हुए हैं। जैसे ब्रह्मांड की प्रकृति क्या है? क्या मानव जाति की नियति पृथ्वी से सम्बंधित है? क्या हम और हमारे ग्रह अद्वितीय हैं? क्या ब्रह्मांड में कहीं और जीवन है? आदि। यह वैश्विक चुनौतियों को संबोधित करने के लिए नए साधन प्रदान करता है। अंतरिक्ष अंवेषण के माध्यम से विकसित हुईं साझेदारी और क्षमताएं वैश्विक चुनौतियों के समाधान के लिए नए अवसर पैदा करती हैं। पृथ्वी पर ऐसी कोई गतिविधि नहीं है, जो अंतरिक्ष अन्वेषण को चुनौती दे सके। जो काम अंतरिक्ष अंवेषण कर सकता है, वह कोई और नहीं कर सकता। अंतरिक्ष अन्वेषण में नए सिरे से निवेश करने से भविष्य की पीढ़ियों पर एक सकारात्मक प्रभाव पड़ने की आशा है।

संदर्भ:
https://bit.ly/3dfeTva
https://bit.ly/3shSXUr
https://bit.ly/3uPX7Vc
https://bit.ly/3sfhr0v
https://go.nasa.gov/2Qoi6zs

चित्र संदर्भ:
मुख्य चित्र अंतरिक्ष यान और अंतरिक्ष यात्री को चंद्रमा पर चलते हुए दिखाता है। (विकिपीडिया)
दूसरा चित्र यूरी गगारिन को पृथ्वी की परिक्रमा करने वाले पहले मानव के लिए अनुकूल दिखाता है। (फ़्लिकर)
तीसरा चित्र अंतरिक्ष में अंतरिक्ष यात्री को दिखाता है। (स्नेपोगोट)


RECENT POST

  • इंडिका: प्राचीन भारत के इतिहास, भूगोल और संस्कृति को उजागर करती सबसे विश्वसनीय पुस्तक
    छोटे राज्य 300 ईस्वी से 1000 ईस्वी तक

     23-09-2023 10:23 AM


  • हमारे लखनऊ के शहरी नियोजन में, क्या हैं गगन चुंबी इमारतों के फायदे और नुकसान?
    नगरीकरण- शहर व शक्ति

     22-09-2023 09:26 AM


  • अंग्रेजी हुकूमत की जड़ें उखाड़ने में किताबों और लेखकों की भूमिका
    विचार 2 दर्शनशास्त्र, गणित व दवा

     21-09-2023 09:40 AM


  • वेदों में श्री राम और श्री कृष्ण का वर्णन इसलिए नहीं मिलता!
    विचार I - धर्म (मिथक / अनुष्ठान)

     20-09-2023 09:30 AM


  • आइए गणेश चतुर्थी के अवसर पर विदेश में मौजूद गणेश मंदिरों की सैर करते हैं
    विचार I - धर्म (मिथक / अनुष्ठान)

     19-09-2023 09:34 AM


  • भौगोलिक विशेषताओं के अनुसार हुआ निर्माण, विश्व के सबसे बड़े वाहक जहाज़ों का
    य़ातायात और व्यायाम व व्यायामशाला

     18-09-2023 09:51 AM


  • गणेश जी पर आधारित एनिमेटेड फिल्‍में
    द्रिश्य 2- अभिनय कला

     17-09-2023 11:19 AM


  • आइए जानें, अरुणाचल प्रदेश की गालो जनजाति और उनकी परंपरा से सम्बंधित रोचक बातें
    सिद्धान्त 2 व्यक्ति की पहचान

     16-09-2023 09:38 AM


  • कई प्रकार के होते हैं आध्यात्मिक एवं औषधीय गुणों से परिपूर्ण रुद्राक्ष
    विचार 2 दर्शनशास्त्र, गणित व दवा

     15-09-2023 09:32 AM


  • संख्या 1080 और 666 के योग से बनी संख्या 1746 क्या अर्थ बयां करती है
    विचार 2 दर्शनशास्त्र, गणित व दवा

     14-09-2023 09:39 AM






  • © - 2017 All content on this website, such as text, graphics, logos, button icons, software, images and its selection, arrangement, presentation & overall design, is the property of Indoeuropeans India Pvt. Ltd. and protected by international copyright laws.

    login_user_id