पर्यटकों के लिए एक महत्वपूर्ण आकर्षण बन गया है, डुगॉन्ग
मछलियाँ और उभयचर
15-11-2020 08:54 PM
डुगॉन्ग (Dugong), विशाल ग्रे (Gray) रंग के स्तनधारी हैं, जो अपना पूरा जीवन काल समुद्र में व्यतीत करते हैं। कच्छ की खाड़ी का समुद्रीय राष्ट्रीय उद्यान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के साथ भारत में एक पृथक प्रजनन भूमि है, और डुगॉन्ग अंडमान क्षेत्र का राज्य पशु भी है। डुगॉन्ग, मैनेट्स (Manatees - अन्य समुद्रीय जीव), के परिवार से सम्बंधित है, जो उन्हीं के समान मांसल या गोलाकार आकृति साझा करते हैं। लेकिन डुगॉन्ग की पूंछ डॉल्फिन (Dolphin) के समान होती है। मैनेट्स, जो कि ताजे पानी के क्षेत्रों का उपयोग करते हैं, के विपरीत डुगॉन्ग पूर्ण रूप से समुद्रीय जीव हैं, जिन्हें आमतौर पर ‘समुद्री गायों’ के रूप में भी जाना जाता है। डुगॉन्ग, अपने भोजन के लिए भारतीय और पश्चिमी प्रशांत महासागरों के छिछले तटीय जल की समुद्री घास पर निर्भर हैं। पर्यटकों के लिए डुगॉन्ग एक महत्वपूर्ण आकर्षण बन गया है। पर्यटक उनके साथ तैर सकते हैं या फिर उन्हें नावों में बैठकर देख सकते हैं। तटीय विकास या औद्योगिक गतिविधियों के कारण जल प्रदूषण बढ़ रहा है, जिसकी वजह से समुद्री घास वाले निवास स्थानों की क्षति हो रही है। यदि डुगॉन्ग को खाने के लिए पर्याप्त समुद्री घास नहीं मिलती है, तो वह सामान्य रूप से प्रजनन नहीं कर सकता। डुगॉन्ग अक्सर मछली पकड़ने के जाल में आकस्मिक उलझाव का भी शिकार हो जाते हैं।
संदर्भ:
https://www.youtube.com/watch?v=9aBNLa--uR4
https://www.worldwildlife.org/species/dugong
https://www.youtube.com/watch?v=dREN5UnPokg