फ्लोटिंग पोस्ट ऑफिस

लखनऊ

 27-09-2020 06:51 AM
वास्तुकला 1 वाह्य भवन
यदि कोई तैरती हुई झील, तैरती हुई मस्जिद और तैरता हुआ बाजार हो सकता है, तो एक तैरता हुआ डाकघर होना कोई आश्चर्य की बात नहीं होनी चाहिए क्योंकि यह फ्लोटिंग पोस्ट ऑफिस (Floating Post Office) बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच कश्मीर के खूबसूरत शहर श्रीनगर की डल झील में एक विशाल हाउसबोट (House-boat) पर स्थित है। वास्तव में, आश्चर्यजनक तथ्य यह है कि यह मात्र भारत का ही एकमात्र तैरता हुआ डाकघर नहीं है, बल्कि पूरी दुनिया में इकलौता है, जो इसे वास्तुकला का एक अनूठा नमूना बनाता है।
यदि आप श्रीनगर की विशाल डल झील के पानी पर तैरते हुए इस डाकघर को देखते हैं तो पहली नज़र में, आपको लगेगा कि यह एक सामान्य शिकारा नाव है, जो शहर में काफी आम दृश्य है, लेकिन यदि आप निकट से देखते हैं, तो आप भारतीय डाकघर के आधिकारिक लाल और पीले लोगो (Logo) को देखेंगे। इस पर एक बोर्ड भी लगा है, जिसपर लिखा है 'फ्लोटिंग पोस्ट ऑफिस, डल झील'।
अपने में एक खास वास्तुकला होने के कारण यह डाकघर, प्रत्येक पर्यटक के कश्मीर यात्रा कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। अन्य डाकघरों की अपेक्षा इस डाकघर में आने वाले लोगों की संख्या भी अधिक है, यहां लोग अपने प्रियजनों को पोस्टकार्ड भेजने के लिए भी आते हैं। साथ ही यहाँ के स्टैम्प (Stamp) पर डल झील की छवि भी है।
सन्दर्भ:
https://www.youtube.com/watch?v=0U31PfGlvFo
https://www.makemytrip.com/blog/floating-post-office-srinagar-kashmir-india


RECENT POST

  • समय की कसौटी पर खरी उतरी है लखनऊ की अवधी पाक कला
    स्वाद- खाद्य का इतिहास

     19-09-2024 09:28 AM


  • नदियों के संरक्षण में, लखनऊ का इतिहास गौरवपूर्ण लेकिन वर्तमान लज्जापूर्ण है
    नदियाँ

     18-09-2024 09:20 AM


  • कई रंगों और बनावटों के फूल खिल सकते हैं एक ही पौधे पर
    कोशिका के आधार पर

     17-09-2024 09:18 AM


  • क्या हमारी पृथ्वी से दूर, बर्फ़ीले ग्रहों पर जीवन संभव है?
    पर्वत, चोटी व पठार

     16-09-2024 09:36 AM


  • आइए, देखें, महासागरों में मौजूद अनोखे और अजीब जीवों के कुछ चलचित्र
    समुद्र

     15-09-2024 09:28 AM


  • जाने कैसे, भविष्य में, सामान्य आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस, पार कर सकता है मानवीय कौशल को
    संचार एवं संचार यन्त्र

     14-09-2024 09:23 AM


  • भारतीय वज़न और माप की पारंपरिक इकाइयाँ, इंग्लैंड और वेल्स से कितनी अलग थीं ?
    सिद्धान्त I-अवधारणा माप उपकरण (कागज/घड़ी)

     13-09-2024 09:16 AM


  • कालिदास के महाकाव्य – मेघदूत, से जानें, भारत में विभिन्न ऋतुओं का महत्त्व
    जलवायु व ऋतु

     12-09-2024 09:27 AM


  • विभिन्न अनुप्रयोगों में, खाद्य उद्योग के लिए, सुगंध व स्वाद का अद्भुत संयोजन है आवश्यक
    गंध- ख़ुशबू व इत्र

     11-09-2024 09:19 AM


  • लखनऊ से लेकर वैश्विक बाज़ार तक, कैसा रहा भारतीय वस्त्र उद्योग का सफ़र?
    मध्यकाल 1450 ईस्वी से 1780 ईस्वी तक

     10-09-2024 09:35 AM






  • © - 2017 All content on this website, such as text, graphics, logos, button icons, software, images and its selection, arrangement, presentation & overall design, is the property of Indoeuropeans India Pvt. Ltd. and protected by international copyright laws.

    login_user_id