 
                                            समय - सीमा 266
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1049
मानव और उनके आविष्कार 813
भूगोल 260
जीव-जंतु 315
 
                                            30 अगस्त 2020 भारतीय शतरंज के खेल के लिए ऐतिहासिक गौरव का दिन था। भारत और रूस को संयुक्त रूप से एफ आई डी ऑनलाइन ओलंपियाड (FID Online Olympiad) का विजेता घोषित किया गया। इसके फाइनल मुकाबले में तमाम व्यवधान और इंटरनेट बाधाएं आती रही। शतरंज का इतिहास लगभग 1500 साल पुराना है। कहां से इसकी शुरुआत हुई, इसके बारे में जानकारी मौजूद नहीं है। छठी शताब्दी से पहले खेल के पूर्वज भारत में जन्मे हो सकते हैं। भारत से इस खेल का प्रसार फारस (Persia) में हुआ। वहाँ से अरब की दुनिया में और फिर धीरे-धीरे यह दक्षिणी यूरोप पहुंच गया। यूरोप में इसे आज का आधुनिक रूप मिला। शतरंज का खेल बहुत खास और दूसरे बोर्ड खेलों से एकदम अलग होता है। भारत की इस ताजा जीत का सबसे अच्छा प्रभाव यह था कि इससे शतरंज के खेल में भारतीयों की समझ की गहराई सबके सामने आ गई।
 
शतरंज का भारतीय इतिहास
आधुनिक शतरंज का प्राचीन नाम 'चतुरंग' था, जो कि छठी शताब्दी में विकसित हुआ। एक प्राचीन खेल है जिसमें शुरू से लेकर आज तक दो चीजें एक साथ चली आ रही हैं- अलग अलग मोहरे और उनकी अलग अलग ताकतें। जीत उसी की होती थी जिस पक्ष के पास राजा होता था। भारत में बोर्ड और शतरंज के खेलों के विकास का सीधा संबंध भारत की गणित पर महारत और शून्य (Zero(0)) को संख्या में शामिल करना था। शतरंज की बनावट अष्टपद के सिद्धांत पर हुई जिसमें 8*8 वर्गाकार बोर्ड होता है। इसे चतुरंग खेलने के लिए इस्तेमाल करते थे। संस्कृत में चतुरंग का मतलब चार पैरों वाला होता है। कई महाकाव्यों में इसे सेना बताया गया है, जिसमें हाथी, रथ, घुड़सवार और पैदल सैनिक शामिल होते हैं। महाभारत में भी इसका जिक्र आता है।
 
आधुनिक शतरंज
पिछले कुछ दशकों में भारत में शतरंज काफी लोकप्रिय हुआ है। इसके पीछे ग्रैंड मास्टर (Grand Master) और पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद सबसे बड़ा कारण है। एफ आई डी ई, अंतरराष्ट्रीय शतरंज फेडरेशन (International Chess Federation) के अनुसार कुल 65 भारतीय ग्रैंडमास्टर, 10 महिला ग्रैंडमास्टर और 123 अंतरराष्ट्रीय मास्टर  हैं। विश्वनाथन आनंद इस समय 15वें स्थान पर  हैं।

सन्दर्भ :
https://timesofindia.indiatimes.com/sports/chess/performance-in-olympiad-shows-the-depth-of-indian-chess-viswanathan-anand/articleshow/77842088.cms
https://en.wikipedia.org/wiki/History_of_chess#India
https://thechessworld.com/articles/general-information/how-complex-is-the-game-of-chess/
https://en.wikipedia.org/wiki/Chess_in_India
चित्र सन्दर्भ :
मुख्य चित्र में कृष्ण रुक्मणि को चतुरंग का खेल खेलते हुए दिखाया गया है। (Wikipedia)
दूसरे चित्र में रूस और भारत के एफ आई डी ऑनलाइन ओलंपियाड के रूप में संयुक्त विजेता बनने का सांकेतिक चित्रण हैं। (Prarang)
तीसरे चित्र में शतरंज के मौहरों को दिखाया गया है। (Prarang)
अंतिम चित्र में शतरंज के भारतीय धुरंधर विश्वनाथन आनंद और प्रग्गणानंद को दिखाया गया है। (Youtube)
 
                                         
                                         
                                         
                                         
                                        