राम सेतु और उसकी तैरती चट्टानें

वास्तुकला I - बाहरी इमारतें
19-07-2020 05:47 PM

पाक जलडमरूमध्य(Palk Strait) प्राकृतिक है या मानव निर्मित पुल, इस बारे में वर्षों से बहस होती आयी है। कई चर्चाओं के कारण कुछ दिलचस्प बातें सामने आई हैं, जो हमें पाक जलडमरूमध्य के बारे में चकित करती हैं। जैसे कि यह राम सेतु तमिलनाडु के पम्बन द्वीप को समुद्र के रास्ते श्री लंका के मन्नार द्वीप से जोड़ता है। वैज्ञानिक अध्ययनों ने यह पुष्टि की है कि पाक जलडमरूमध्य चूना पत्थर की चट्टानों द्वारा निर्मित एक प्राकृतिक पुल है। हालाँकि, हिंदू धार्मिक सिद्धांतों का मानना है कि यह महाकाव्य रामायण में वर्णित भगवान राम और उनकी वानर सेना द्वारा निर्मित पुल है। आश्चर्यजनक रूप से, यह पुल आज भी हवाई दृश्य से दिखाई देता है।

आइए एक नजर डालते हैं राम सेतु की तैरती चट्टानों पर।
सन्दर्भ:
https://en.wikipedia.org/wiki/Adam%27s_Bridge
https://www.youtube.com/watch?v=wFnkXZkNqN4
https://www.youtube.com/watch?v=rdYB1Np_imY