समय - सीमा 267
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1052
मानव और उनके आविष्कार 814
भूगोल 260
जीव-जंतु 316
वर्तमान समय में हम गूगल (Google) में जब भी किसी विषय के बारे में खोजते हैं तो सबसे पहले यह देखते हैं कि क्या उस विषय के बारे में विकिपीडिया (Wikipedia) पर कुछ उपलब्ध है या नहीं। ऐसा इसलिए क्योंकि विकिपीडिया पर खोजे गए विषय के बारे में लगभग सारी जानकारी आसानी से मिल जाती है। दरसल विकिपीडिया एक मुफ्त बहुभाषी वेब (Web) आधारित विश्वकोश है, जो विकिमीडिया (Wikimedia) संस्थान द्वारा समर्थित है। विकिपीडिया का नाम दो शब्दों ‘विकी’ (जिसका अर्थ है "जल्दी") और एनसाइक्लोपीडिया (Encyclopedia) के संयोजन से लिया गया है।
विकिपीडिया के लेख अतिरिक्त जानकारी के साथ उपयोगकर्ता को संबंधित पृष्ठों पर मार्गदर्शन करने के लिए डिज़ाइन (Design) किए गए लिंक (Links) प्रदान करते हैं। विकिपीडिया में मिलने वाले विषयों को गुमनाम स्वयंसेवकों द्वारा सहयोगात्मक रूप से लिखा गया है जो बिना वेतन के लिखते हैं। इंटरनेट (Internet) के उपयोग के साथ कोई भी विकिपीडिया लेखों में बदलाव (केवल सीमित मामलों को छोड़कर, जहां विघटन या बर्बरता को रोकने के लिए संपादन प्रतिबंधित है) कर सकता है। उपयोगकर्ता अपनी वास्तविक पहचान को छुपाकर यानि गुमनाम रूप से योगदान कर सकते हैं।
विकिपीडिया द्वारा संचालित मूलभूत सिद्धांत पाँच आधार पर आधारित हैं। विकिपीडिया समुदाय ने विश्वकोश को बेहतर बनाने के लिए कई नीतियां और दिशानिर्देश विकसित किए हैं; हालांकि, योगदान देने से पहले उनसे परिचित होना कोई औपचारिक आवश्यकता नहीं है। 15 जनवरी, 2001 को इसके निर्माण के बाद से, विकिपीडिया सबसे बड़ी संदर्भ वेबसाइटों (Website) में तेज़ी से विकसित हुई।
वर्तमान समय में, विकिपीडिया के अंग्रेज़ी संस्करण में 60,21,622 लेख हो गए हैं, जो कि एनसाइक्लोपीडिया ब्रिटानिका (Britannica) के 2,000 से अधिक प्रिंट (Print) संस्करणों के बराबर है। सभी भाषा संस्करणों सहित, विकिपीडिया पर 3.8 करोड़ से अधिक लेख हैं, जो ब्रिटानिका के 15,000 से अधिक प्रिंट संस्करणों के बराबर हैं। हर दिन, दुनिया भर के सैकड़ों हज़ारों लोग सामूहिक रूप से दसियों हज़ार संपादन करते हैं और विकिपीडिया विश्वकोश द्वारा प्रस्तुत किये गए ज्ञान को बढ़ाने के लिए हज़ारों नए लेख लिखते हैं।
भारत के विकिपीडिया उपयोगकर्ताओं (आज भारतीय आबादी का लगभग 29% लोगों के पास इंटरनेट तक पहुंच है) में से 86.4% "अंग्रेज़ी विकि", 7.6% "हिंदी विकि", 1.2% "रूसी विकी" तथा 1% "मराठी विकि" को पढ़ते हैं और बाकी भारतीय उपयोगकर्ताओं ने शायद ही अपनी मातृभाषा में विकिपीडिया को पढ़ा होगा। विभिन्न देशों में लोगों द्वारा विकिपीडिया को पढ़ने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली भाषा को आप इस लिंकमें दिए गए लेखाचित्र में देख सकते हैं।
वहीं अपेक्षाकृत कम पृष्ठदृश्य प्रति व्यक्ति वाले देशों में चीन, तुर्की और अफ्रीका के कई देश शामिल हैं। दुर्भाग्य से, इसमें कुछ ऐसे देश शामिल हैं, जहाँ लोगों को विकिपीडिया तक पहुँचने की स्वतंत्रता नहीं है। तुर्की में सभी भाषाओं में विकिपीडिया पर प्रतिबंध है और साथ ही चीन में चीनी विकिपीडिया पर प्रतिबंध है। रेडित (Reddit) उपयोगकर्ता अमियान्तेडीलक्स (Amiantedeluxe) ने प्रत्येक देश की विकिपीडिया प्रविष्टि को यह पता लगाने के लिए देखा कि कौन से शब्दों का सबसे अधिक उपयोग किया जाता है। जिससे यह पता चला है कि भारत से विकिपीडिया में सर्वाधिक खोजा गया शब्द "साउथ (South)" है।
संदर्भ:
1. https://en.wikipedia.org/wiki/Wikipedia:About
2. https://www.wired.com/story/wikipedia-online-encyclopedia-best-place-internet/
3. https://stats.wikimedia.org/wikimedia/animations/wivivi/wivivi.html
4. https://blog.wikimedia.org/2017/10/27/new-interactive-visualization-wikipedia/
5. https://bit.ly/38ik4VF