भारत में दिखाई देती है, फेसबुक पर लैंगिक असमानता

लखनऊ

 22-07-2019 12:12 PM
नगरीकरण- शहर व शक्ति

विश्‍व में इंटरनेट (Internet) की व्‍यापकता ने मानव जाति को आधुनिकता से जोड़ने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई है। वैश्विक जनसंख्‍या का कुल 55% हिस्‍सा (लगभग 4 अरब) इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की सूची में शामिल हो गया है। किंतु वर्तमान समय में विश्‍व की सबसे बड़ी व्‍याधियों में से एक, लैंगिक असमानता से इंटरनेट भी अछूता नहीं रह सका है। भारत में 42% का “डिजिटल (Digital) लिंग अंतर” है जो कि वैश्विक अंतर से कहीं ज्‍यादा अधिक है। इंटरनेट के माध्‍यम से सोशल मीडिया (Social Media) ने आज विश्‍व के अधिकांश देशों में अपनी नींव मज़बूत कर दी है, जिनमें से फेसबुक (Facebook) सबसे आगे है। फेसबुक में इसके उपयोगकर्ताओं के लिए किसी भी प्रकार की बंदिशें नहीं लगायी गयी हैं, यह सभी वर्ग, लिंग, जाति, धर्म के लोगों को समान पृष्‍ठभूमि प्रदान करता है। किंतु मानव की संकीर्ण सोच इससे भी आगे है जिस कारण यहां पर भी एक बड़ा लिंग विभाजन देखने को मिल जाता है।

अंतर्राष्ट्रीय मोबाइल उद्योग की निगरानी करने वाली एक संस्था GSMA के अनुसार भारत में लगभग कुल इन्टरनेट का उपयोग करने वाली महिलाओं से 1140 लाख अधिक पुरूष मोबाइल उपयोगकर्ता हैं, जो कि महिलाओं की तुलना में 25% अधिक हैं। यहां 1 अरब फेसबुक उपयोगकर्ता मोबाईल के माध्‍यम से इसका उपयोग करते हैं, तो वहीं 81% भारतीय महिलाओं के मोबाईल अब तक इंटरनेट से ही नहीं जुड़े हैं। फेसबुक में 18-24 वर्ष के लोग सबसे ज्‍यादा सक्रिय हैं, जिनमें से 7.38 करोड़ से भी ऊपर पुरूष व मात्र 2.34 करोड़ महिला उपयोगकर्ता शामिल हैं। ‘वी आर सोशल’ (We Are Social), यूके की एक कंसल्टेंसी फर्म (Consultancy firm) ने कहा कि लिंग की दृष्टि से लगभग 24% महिलाओं के साथ भारत की फेसबुक आबादी पड़ोसी देश नेपाल और भूटान की तुलना में अधिक विषम है।

भारत में फेसबुक उपयोगकर्ताओं की सू‍ची में महिलाओं की इस स्थिति के पीछे उनके रूझान का अभाव नहीं वरन् सामाजिक प्रतिबंधों की विशेष भूमिका है। अधिकार असमानता और सामाजिक-सांस्कृतिक मानदंडों का महिलाओं पर ही प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। कुछ संर्कीण मानसिकता वाले लोगों के अनुसार मोबाईल फोन महिलाओं का पथ भ्रष्‍ट करते हैं, जिस कारण वे उन पर इसके उपयोग के लिए प्रतिबंध लगा देते हैं। विभिन्‍न जागरूकता अभियानों और इंटरनेट की बढ़ती पहुंच के साथ महिला उपयोगकर्ताओं की संख्‍या में इजाफा होने का अनुमान लगया जा रहा, यह वास्‍तव में कब तक समान होगा यह कहना अभी थोड़ा कठिन है।

यदि बात की जाए भारत में फेसबुक लोकप्रियता की तो इसकी संख्‍या में इजाफा ही देखने को मिला है। कुछ सोशल मीडिया ट्रैक साइट (Social media track site) जैसे सोशलबेकर्स (Socialbakers), हूटसूट (Hootsuite) की रिपोर्टों के अनुसार भारत में 2.80 करोड़ से अधिक फेसबुक उपयोगकर्ता हैं। भारत में दुनिया का 5वां सबसे बड़ा फेसबुक उपयोगकर्ताओं का आधार है। विगत कुछ समय में भारत में फेसबुक उपयोगकर्ताओं की संख्‍या में आश्‍चर्यजनक इजाफा हुआ है।

भारत में ही नहीं विश्‍व के अन्‍य देशों में भी फेसबुक लोकप्रियता की यही स्थिति है। अमेरिका में 68% जनसंख्‍या फेसबुक का उपयोग करती है, जिनमें से 74% इसका दैनिक उपयोग करते हैं। भारतीय फेसबुक उपयोगकर्ताओं में से लगभग 47% ही 18 से 24 वर्ष की आयु के बीच में हैं। 29%, 25 से 34 वर्ष की आयु के मध्‍य हैं, तथा केवल 5% उपयोगकर्ता 45 या उससे अधिक उम्र के हैं। जबकि अमेरिका में फेसबुक उपयोगकताओं में किशोरों की अपेक्षा 65 वर्ष से अधिक उम्र (41%) वाले लोगों की संख्‍या अधिक है।

विश्‍व भर में कुल फेसबुक उपयोगकर्ताओं में 147 करोड़ लोग रोज़ फेसबुक का उपयोग करते हैं। तो वहीं 20 करोड़ लोग किसी सार्थक फेसबुक समूह के सदस्‍य हैं। लोग व्‍यवसायिक उद्देश्‍यों की पूर्ति के लिए भी फेसबुक पेज (Page) का उपयोग करते हैं, इसमें लगभग 8 करोड़ छोटे और मध्यम आकार के व्‍यवसायिक पेज हैं। फेसबुक अपनी व्‍यापकता को बढ़ाने में नित नए परिवर्तन कर रहा है। जिसमें भाषा की विविधता को बढ़ाया जा रहा है तथा सुरक्षा को बढ़ाने के लिए नए-नए प्रयास किए जा रहे हैं।

संदर्भ:
1. https://bit.ly/2Y93tOO
2. https://bit.ly/2O9ydiS
3. https://trak.in/tags/business/2011/06/24/facebook-india-statistics/
4. https://www.socialbakers.com/statistics/facebook/pages/total/india/
5. https://blog.hootsuite.com/facebook-statistics/



RECENT POST

  • नदियों के संरक्षण में, लखनऊ का इतिहास गौरवपूर्ण लेकिन वर्तमान लज्जापूर्ण है
    नदियाँ

     18-09-2024 09:20 AM


  • कई रंगों और बनावटों के फूल खिल सकते हैं एक ही पौधे पर
    कोशिका के आधार पर

     17-09-2024 09:18 AM


  • क्या हमारी पृथ्वी से दूर, बर्फ़ीले ग्रहों पर जीवन संभव है?
    पर्वत, चोटी व पठार

     16-09-2024 09:36 AM


  • आइए, देखें, महासागरों में मौजूद अनोखे और अजीब जीवों के कुछ चलचित्र
    समुद्र

     15-09-2024 09:28 AM


  • जाने कैसे, भविष्य में, सामान्य आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस, पार कर सकता है मानवीय कौशल को
    संचार एवं संचार यन्त्र

     14-09-2024 09:23 AM


  • भारतीय वज़न और माप की पारंपरिक इकाइयाँ, इंग्लैंड और वेल्स से कितनी अलग थीं ?
    सिद्धान्त I-अवधारणा माप उपकरण (कागज/घड़ी)

     13-09-2024 09:16 AM


  • कालिदास के महाकाव्य – मेघदूत, से जानें, भारत में विभिन्न ऋतुओं का महत्त्व
    जलवायु व ऋतु

     12-09-2024 09:27 AM


  • विभिन्न अनुप्रयोगों में, खाद्य उद्योग के लिए, सुगंध व स्वाद का अद्भुत संयोजन है आवश्यक
    गंध- ख़ुशबू व इत्र

     11-09-2024 09:19 AM


  • लखनऊ से लेकर वैश्विक बाज़ार तक, कैसा रहा भारतीय वस्त्र उद्योग का सफ़र?
    मध्यकाल 1450 ईस्वी से 1780 ईस्वी तक

     10-09-2024 09:35 AM


  • खनिजों के वर्गीकरण में सबसे प्रचलित है डाना खनिज विज्ञान प्रणाली
    खनिज

     09-09-2024 09:45 AM






  • © - 2017 All content on this website, such as text, graphics, logos, button icons, software, images and its selection, arrangement, presentation & overall design, is the property of Indoeuropeans India Pvt. Ltd. and protected by international copyright laws.

    login_user_id