लखनऊ पर आधारित फिल्म ‘शतरंज के खिलाड़ी’ का अद्भूत फिल्‍मांकन

लखनऊ

 27-03-2019 09:30 AM
द्रिश्य 2- अभिनय कला

भारतीय फिल्‍म जगत की जानी मानी हस्‍ती सत्‍यजीत रॉय ने भारतीय सिनेमा के लिए अनेक अमर फिल्‍मों का निर्देशन किया, जिनमें से कई विश्‍व प्रसिद्ध हुई। रॉय को 20वीं शताब्दी के सर्वोत्तम फ़िल्म निर्देशकों में गिना जाता है। आज हम बात करेंगे रॉय की पहली हिन्‍दी फिल्‍म ‘शतरंज के खिलाड़ी’ के सफर के विषय में। इस फिल्‍म का मुख्‍य स्‍त्रोत प्रेमचंद जी की कहानी ‘शतरंज के खिलाड़ी’ है। यह कहानी 1850 के दशक की है। जिसमें दो प्रमुख पात्र मिरज़ा सज्जाद अली और मीर रौशन अली अपनी शतरंज की दुनिया में लिप्‍त हैं। उन्‍हें अपने आस-पास चल रही राज‍नीतिक और सामजिक गतिविधियों से कोई लेना देना नहीं है। इनकी शतरंज में इस तल्‍लीनता ने अवध का शासन अंग्रेजों के हाथ करवा दिया। अंततः दोनों ने एक दुसरे को मार दिया। प्रेमचन्‍द जी की कहानी मिरज़ा सज्जाद अली और मीर रौशन अली तक ही केंद्रित थी, राय ने कुछ अतिरिक्‍त पात्रों को जोड़कर फिल्‍म में कहानी का विस्‍तार किया।

सत्‍यजीत रॉय ने 1977 में यह फिल्‍म बनाई। सत्‍यजीत रॉय अत्‍यंत खोजी प्रवृत्ति के इंसान थे, इस फिल्‍म को तैयार करने के लिए इन्‍होंने तत्‍कालीन (1850 के दशक) सामाजिक, राजनीतिक और कला का गहनता से अध्‍ययन किया साथ ही शतरंज के खेल के ऊपर लिखि पुस्‍तकों का भी अध्‍ययन किया। नवाबों के विषय में जानने के लिए, फिल्‍मांकन हेतु एक बेहतर स्‍थान, उचित पात्र आदि की तलाश में, इन्‍होंने विभिन्‍न क्षेत्रों, विशेषर लखनऊ की यात्रा की। लखनऊ की यात्रा करना स्‍वभाविक भी था क्‍योंकि फिल्‍म ही अवध के नवाब वाजिद अली शाह के शासन काल से संबंधित थी। अपनी यात्राओं में इन्‍होंने वाजिद अली शाह से संबंधित स्‍थानों का भी दौरा किया तथा विभिन्‍न तस्‍वीरों के माध्‍यम से उस दौरान की वेशभुषा को भी जाना। अब समय था फिल्‍म के लिए उचित पात्रों का चयन करना जिसके लिए विभिन्‍न पात्रों को गहनता से जांचा और परखा गया इसके पश्‍चात सही पात्रों का चयन किया गया।

पात्रों की वेशभूषा के लिए पोशाक का डिजाइन तैयार करने हेतु एंड्रयू मोलो (Andrew Mollo) को नियुक्‍त किया गया, जो अपने डिजाइनों के लिए दो बार ऑस्‍कर जीत चूके थे। इस प्रकार इस फिल्‍म को तैयार करने से पूर्व सम्पूर्ण भूमिका बना ली गयी।

शतरंज के खिलाड़ी सत्यजीत राय द्वारा निर्देशित पहली गैर बंगाली भाषा की फिल्म थी, इस फिल्म से जुड़े कई पहलूओं को सुरेश जिंदल (शतरंज के खिलाड़ी के निर्माता) ने अपनी पुस्‍तक माई एडवेंचर्स विद सत्यजीत राय: द मेकिंग ऑफ शतरंज के खिलाड़ी (My Adventures With Satyajit Ray: The Making Of Shatranj Ke Khilari) में लिखा है।

सुरेश जिंदल बताते हैं कि सत्यजीत राय द्वारा निर्देशित यह सबसे महंगी (लगभग 45 लाख रुपये) हिंदी फिल्म थी। जो कि सिनेमा की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान रखती है। इस फिल्म में सत्यजीत राय ने इतिहास के महत्वपूर्ण अध्यायों को उजागर किया है और लखनऊ की गलियों और महलों को बखूबी फिल्माया है। इस फिल्म के निर्माण के दौरान सत्यजीत राय और जिंदल को बहुत सी चुनौतियों का भी सामना करना पड़ा। सबसे बड़ी समस्या तो यह थी कि सत्यजीत राय हिंदी और उर्दू दोनों से ही अपरिचित थे, जिसके लिये उन्हें अपने सहायकों पर निर्भर होना पड़ा। साथ ही साथ उस समय की लखनऊ की कलाओं, शास्त्रीय नृत्य और संगीत का फिल्मांकन करना भी एक चुनौती था। फिल्‍म का निर्माण भारत में आपातकाल के दौरान किया गया था।

फिल्‍म में कोई नायक और खलनायक नहीं है। नवाब वाजिद अली शाह को एक कुशल कवि, संगीतकार और नृत्‍यकार के रूप में दिखाया गया है, जिनकी राजनीतिक मामलों में कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्‍होंने अंग्रेजों के साथ सहाय‍क संधि की थी जिस कारण उन्‍होंने अपनी कोई सेना नहीं रखी थी। शायद यही इनके पतन का कारण भी बन गयी थी।

जापान के प्रसिद्ध निर्देशक अकीरा कुरोसावा जो सत्‍यजीत राय जी के समकालीन थे इनकी प्रसिद्ध फिल्‍म ‘रैपसोडी इन औगस्त’ (Rhapsody in August) सत्‍यजीत राय जी की फिल्‍म ‘शतरंज के खिलाड़ी’ से ही प्रेरित थी, इसके विषय में पूरा लेख आप इस लिंक पे क्लिक में पढ़ सकते हैं।

संदर्भ:
1. https://scroll.in/reel/855253/the-magical-mystery-tour-that-was-satyajit-rays-shatranj-ke-khilari
2. https://www.livemint.com/Leisure/7KLmXqgVwWqWHyjGi46p7N/Satyajit-Ray-The-historians-craft.html
3. http://www.satyajitray.org/films/shatran.htm
4. https://www.youtube.com/watch?v=hr5DknCdhEw


RECENT POST

  • नदियों के संरक्षण में, लखनऊ का इतिहास गौरवपूर्ण लेकिन वर्तमान लज्जापूर्ण है
    नदियाँ

     18-09-2024 09:20 AM


  • कई रंगों और बनावटों के फूल खिल सकते हैं एक ही पौधे पर
    कोशिका के आधार पर

     17-09-2024 09:18 AM


  • क्या हमारी पृथ्वी से दूर, बर्फ़ीले ग्रहों पर जीवन संभव है?
    पर्वत, चोटी व पठार

     16-09-2024 09:36 AM


  • आइए, देखें, महासागरों में मौजूद अनोखे और अजीब जीवों के कुछ चलचित्र
    समुद्र

     15-09-2024 09:28 AM


  • जाने कैसे, भविष्य में, सामान्य आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस, पार कर सकता है मानवीय कौशल को
    संचार एवं संचार यन्त्र

     14-09-2024 09:23 AM


  • भारतीय वज़न और माप की पारंपरिक इकाइयाँ, इंग्लैंड और वेल्स से कितनी अलग थीं ?
    सिद्धान्त I-अवधारणा माप उपकरण (कागज/घड़ी)

     13-09-2024 09:16 AM


  • कालिदास के महाकाव्य – मेघदूत, से जानें, भारत में विभिन्न ऋतुओं का महत्त्व
    जलवायु व ऋतु

     12-09-2024 09:27 AM


  • विभिन्न अनुप्रयोगों में, खाद्य उद्योग के लिए, सुगंध व स्वाद का अद्भुत संयोजन है आवश्यक
    गंध- ख़ुशबू व इत्र

     11-09-2024 09:19 AM


  • लखनऊ से लेकर वैश्विक बाज़ार तक, कैसा रहा भारतीय वस्त्र उद्योग का सफ़र?
    मध्यकाल 1450 ईस्वी से 1780 ईस्वी तक

     10-09-2024 09:35 AM


  • खनिजों के वर्गीकरण में सबसे प्रचलित है डाना खनिज विज्ञान प्रणाली
    खनिज

     09-09-2024 09:45 AM






  • © - 2017 All content on this website, such as text, graphics, logos, button icons, software, images and its selection, arrangement, presentation & overall design, is the property of Indoeuropeans India Pvt. Ltd. and protected by international copyright laws.

    login_user_id