दो सिख गुरु रहे थे लखनऊ के इस गुरूद्वारे में

लखनऊ

 23-11-2018 09:00 AM
विचार I - धर्म (मिथक / अनुष्ठान)

भारत एक बहुधर्मी राष्ट्र है, जहाँ अनेक धर्म और संस्कृति के लोग रहते हैं। यह इंगित करता है कि कहीं ना कहीं सभी धर्म एक दूसरे से आंशिक रूप से जुड़े हुए हैं, जिस बंधन ने भारत को इतनी भिन्नताओं को एक साथ समेटने की क्षमता दी। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए लखनऊ ने भी एक मिसाल पेश की है।

लखनऊ के ऐतिहासिक गुरुद्वारे यहियागंज में वर्ष 2016 में एक अद्भुत नज़ारा देखने को मिला, जहाँ रोज़ा इफ्तारी के समय गुरुद्वारे में इफ्तर के जश्न का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न धर्मगुरुओं के अलावा आम आवाम ने भी शिरकत की और साथ ही लंगर में हिंदू, मुस्लिम, सिख, शिया और सुन्नी सब एक साथ बैठकर खाना खाते हुए दिखाई दिए। यह जश्न अंतर-विश्वास एकजुटता का एक सराहनीय उदाहरण है।

यहियागंज गुरुद्वारा लखनऊ में सबसे ऐतिहासिक गुरुद्वारों में से एक है। ऐसा माना जाता है कि 1670 में, गुरु तेग बहादुर सिंह पटना साहिब से लौटते हुए तीन दिनों तक यहां रहे थे। वे जहां ठहरे थे, उसी जगह पर यहियागंज गुरुद्वारा बना है। वहीं 1672 में गुरु गोविंद सिंह जी छह वर्ष की आयु में दो महीने यहां ठहरे थे। उनके लिखे गुरुग्रंथ साहिब का एक हस्त लिखित स्वरूप भी गुरुद्वारे में संग्रहित है। गुरुद्वारे में उनके दो हुक्मनामे भी संग्रहित हैं। साथ ही यहाँ सिख पंथ की विभिन्न घटनाओं को दर्शाती हुई एक आर्ट गैलरी (Art Gallery) भी है।

यहियागंज गुरुद्वारे में 1947 में अधिकांश पंजाबियों ने शरण ली थी। इतने सारे पंजाबियों को देख लखनऊ के लोगों को पहले थोड़ा झटका सा लगा, उनकी अलग भाषा और संस्कृति के बावजूद उन्हें अपनाया गया। उस समय प्रत्येक प्रवासी को घर और रोजगार प्रदान करना एक आसान बात नहीं थी। सरकार द्वारा शरणार्थियों के लिए चंदन नगर, सिंगर नगर, आदर्श नगर, आलमबाग और लाजपत नगर उपनिवेशों का निर्माण किया गया। वहीं प्रवासियों द्वारा आलमबाग को पंजाबी इलाके में बदल दिया गया और स्थानीय लोगों द्वारा उसे ‘लखनऊ का लाहौर’ के नाम से जाना जाने लगा।

वहीं यहियागंज गुरुद्वारे के इतिहास की जानकारी को शहर के लोगों तक पहुंचाने के लिए केवल वेबसाइट और फेसबुक का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है, बल्कि अब पोस्टर के माध्यम से भी प्रचार किया जा रहा है। सिख स्कूलों में उपदेशों के माध्यम से भी गुरुद्वारे के इतिहास के बारे में बताया जा रहा है।

संदर्भ:
1.https://www.ixigo.com/yahiyaganj-gurudwara-lucknow-india-ne-1700827
2.http://uptourism.gov.in/pages/top/explore/lucknow/gurudwara-yahiyaganj
3.https://goo.gl/SVJtCK
4.https://navbharattimes.indiatimes.com/metro/lucknow/development/history-will-promote-yhiaganj-gurdwara/articleshow/45780887.cms
5.https://www.hindustantimes.com/india/punjab-rhymes-with-nawab/story-OKbS7UycGZzkDbiPMCp39J.html
6.https://www.scoopwhoop.com/Iftar-Party-For-Muslims-Organised-By-A-Gurudwara/#.ri13b2939
7.https://www.youtube.com/watch?v=yR1vPSQRTmg



RECENT POST

  • नदियों के संरक्षण में, लखनऊ का इतिहास गौरवपूर्ण लेकिन वर्तमान लज्जापूर्ण है
    नदियाँ

     18-09-2024 09:20 AM


  • कई रंगों और बनावटों के फूल खिल सकते हैं एक ही पौधे पर
    कोशिका के आधार पर

     17-09-2024 09:18 AM


  • क्या हमारी पृथ्वी से दूर, बर्फ़ीले ग्रहों पर जीवन संभव है?
    पर्वत, चोटी व पठार

     16-09-2024 09:36 AM


  • आइए, देखें, महासागरों में मौजूद अनोखे और अजीब जीवों के कुछ चलचित्र
    समुद्र

     15-09-2024 09:28 AM


  • जाने कैसे, भविष्य में, सामान्य आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस, पार कर सकता है मानवीय कौशल को
    संचार एवं संचार यन्त्र

     14-09-2024 09:23 AM


  • भारतीय वज़न और माप की पारंपरिक इकाइयाँ, इंग्लैंड और वेल्स से कितनी अलग थीं ?
    सिद्धान्त I-अवधारणा माप उपकरण (कागज/घड़ी)

     13-09-2024 09:16 AM


  • कालिदास के महाकाव्य – मेघदूत, से जानें, भारत में विभिन्न ऋतुओं का महत्त्व
    जलवायु व ऋतु

     12-09-2024 09:27 AM


  • विभिन्न अनुप्रयोगों में, खाद्य उद्योग के लिए, सुगंध व स्वाद का अद्भुत संयोजन है आवश्यक
    गंध- ख़ुशबू व इत्र

     11-09-2024 09:19 AM


  • लखनऊ से लेकर वैश्विक बाज़ार तक, कैसा रहा भारतीय वस्त्र उद्योग का सफ़र?
    मध्यकाल 1450 ईस्वी से 1780 ईस्वी तक

     10-09-2024 09:35 AM


  • खनिजों के वर्गीकरण में सबसे प्रचलित है डाना खनिज विज्ञान प्रणाली
    खनिज

     09-09-2024 09:45 AM






  • © - 2017 All content on this website, such as text, graphics, logos, button icons, software, images and its selection, arrangement, presentation & overall design, is the property of Indoeuropeans India Pvt. Ltd. and protected by international copyright laws.

    login_user_id