रविवार वीडियो: न लें अपनी गलतियों को इतना गंभीरता से

लखनऊ

 04-11-2018 10:00 AM
विचार 2 दर्शनशास्त्र, गणित व दवा

हम बचपन से सुनते आ रहे हैं कि ‘गलती हर इंसान से होती है’, या फिर ‘गलती इंसान से ही होती है, भगवान से नहीं’ आदि। परन्तु क्या इस गलती से खुद को माफ कर देने के भी कुछ नियम हैं? क्या यह इस पर निर्भर करता है कि गलती छोटी थी या बड़ी, उसका प्रभाव कितना विशाल था आदि? आज एक वीडियो के माध्यम से समझेंगे हम इसी चीज़ को।

इस वीडियो की शुरुआत होती है एक बूढ़े इन्सान से जो एक पहाड़ी के किनारे अकेला खड़ा होता है। शुरू में वीडियो का सुर काफी उदासी भरा होता है, परन्तु हम अभी तक जानते नहीं हैं कि ऐसा क्यों। असल में इस उदासी का राज़ इस व्यक्ति का अपने अतीत के स्मरण में दर्शाया गया है। यह स्मरण होता है इसके बचपन का जहाँ ये अपने पिता के साथ इस पहाड़ी रास्ते से गुज़र रहा होता है कि तभी कुछ डाकू इनका पीछा करने लग जाते हैं।

पूरी कोशिश करने के बाद भी काफी सारी घटनाओं की श्रृंखला के अंत में इस व्यक्ति के पिता की मृत्यु हो जाती है। और उन्हें न बचा पाने की वजह से वह खुदको उनकी मौत का गुनहगार समझने लगता है। वह अपना पूरा जीवन इसी गम में बिता देता है। परन्तु फिर कुछ ऐसा होता है जिससे वह एक बुरा फैसला करते करते रुक जाता है। अतः इस वीडियो से हमें समझने की ज़रूरत है कि यदि हम से कभी अनजाने में कोई गलती हो जाती है तो ज़ाहिर है हमें उसका बुरा ज़रूर लगेगा। एक बार गलती हो जाने के बाद ही एहसास होता है कि कैसे उसे टाला जा सकता था। परन्तु हमें सदैव सच्चाई को स्वीकार करके जीवन में आगे बढ़ते रहना चाहिए।

तो क्लिक कीजिये ऊपर दिए गए वीडियो पर और इस रविवार लेकर एक सीख बनायें अपने जीवन को और भी बेहतर।

संदर्भ:
1.https://www.youtube.com/watch?v=ALfECWkW2jY



RECENT POST

  • नदियों के संरक्षण में, लखनऊ का इतिहास गौरवपूर्ण लेकिन वर्तमान लज्जापूर्ण है
    नदियाँ

     18-09-2024 09:20 AM


  • कई रंगों और बनावटों के फूल खिल सकते हैं एक ही पौधे पर
    कोशिका के आधार पर

     17-09-2024 09:18 AM


  • क्या हमारी पृथ्वी से दूर, बर्फ़ीले ग्रहों पर जीवन संभव है?
    पर्वत, चोटी व पठार

     16-09-2024 09:36 AM


  • आइए, देखें, महासागरों में मौजूद अनोखे और अजीब जीवों के कुछ चलचित्र
    समुद्र

     15-09-2024 09:28 AM


  • जाने कैसे, भविष्य में, सामान्य आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस, पार कर सकता है मानवीय कौशल को
    संचार एवं संचार यन्त्र

     14-09-2024 09:23 AM


  • भारतीय वज़न और माप की पारंपरिक इकाइयाँ, इंग्लैंड और वेल्स से कितनी अलग थीं ?
    सिद्धान्त I-अवधारणा माप उपकरण (कागज/घड़ी)

     13-09-2024 09:16 AM


  • कालिदास के महाकाव्य – मेघदूत, से जानें, भारत में विभिन्न ऋतुओं का महत्त्व
    जलवायु व ऋतु

     12-09-2024 09:27 AM


  • विभिन्न अनुप्रयोगों में, खाद्य उद्योग के लिए, सुगंध व स्वाद का अद्भुत संयोजन है आवश्यक
    गंध- ख़ुशबू व इत्र

     11-09-2024 09:19 AM


  • लखनऊ से लेकर वैश्विक बाज़ार तक, कैसा रहा भारतीय वस्त्र उद्योग का सफ़र?
    मध्यकाल 1450 ईस्वी से 1780 ईस्वी तक

     10-09-2024 09:35 AM


  • खनिजों के वर्गीकरण में सबसे प्रचलित है डाना खनिज विज्ञान प्रणाली
    खनिज

     09-09-2024 09:45 AM






  • © - 2017 All content on this website, such as text, graphics, logos, button icons, software, images and its selection, arrangement, presentation & overall design, is the property of Indoeuropeans India Pvt. Ltd. and protected by international copyright laws.

    login_user_id