जिफ, चलने वाले चित्र

दृष्टि III - कला/सौंदर्य
14-10-2018 10:23 AM
जिफ, चलने वाले चित्र

आज के इस आधुनिक युग में मनोरंजन के स्रोत कभी कम नहीं पड़ते। इनमें से कुछ हैं फ़िल्में, संगीत, वीडियो गेम आदि। परन्तु ये सभी मनोरंजन के साधन आपका काफी समय मांगते हैं। यदि आप मनोरंजन के लिए एक गाना भी सुनें तो आप कम से कम 4 से 5 मिनट उसे समर्पित कर बैठते हैं। पर यदि मनोरंजन कुछ चंद सेकंडों में ही प्राप्त किया जा सके तो...

आइये बताएं आपको जिफ के द्वारा मनोरंजन के बारे में। जिफ या गिफ (GIF- Graphics Interchange Format) को सरल मायने में समझने के लिए ऐसा कह सकते हैं कि यह कुछ चित्रों का मिश्रण होता है जो एक के बाद एक दिखाए जाते हैं, जिससे चित्र एक वीडियो जैसा प्रतीत होता है। हालांकि इसमें और वीडियो में फर्क यह होता है कि ये जिफ कुछ सेकंड के ही होते हैं।

आज भारत में भी कई कलाकार जिफ के द्वारा अपनी कला का प्रदर्शन दे रहे हैं। उन्हीं में से एक हैं ऐश्वर्या सदासिवन, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक आम पारंपरिक चित्रकार के रूप में की थी। परन्तु हमेशा से वे मोशन कला (जिसमें पात्र गतिमान अर्थात क्रिया में हों) से काफी प्रभावित थीं। वे इस बात को काफी पसंद करती थीं कि जिफ कुछ क्षणों में अपनी बात कह जाते हैं। और यही सोचकर उन्होंने भी इन्हें बनाने का प्रयास शुरू किया। उनके बनाये कुछ जिफ नीचे प्रस्तुत किये गए हैं।

संदर्भ:
1.https://scroll.in/magazine/812463/10-indian-artists-who-are-using-gifs-to-create-fascinating-art