दुनिया की खूबसूरती से पहचान करवाती हमारी आंखें

लखनऊ

 17-08-2018 11:06 AM
द्रिश्य 1 लेंस/तस्वीर उतारना

प्रकृति की अनमोल देन हैं हमारी आंखें। आंखें वह सुंदर रचना हैं जिससे आप अपने आस-पास मौजूद खूबसूरत नजारों से रूबरू होते हैं। यह हमारे शरीर का एक ऐसा अंग है जो हमें सूक्ष्म से सूक्ष्म कार्य को देख कर करने में सहायता प्रदान करती हैं। जैसे कि हम सभी जानते हैं कढ़ाई व बुनाई के बारीक से बारीक कार्यों को करने के लिये हमें गहनता से देखने की जरुरत पड़ती है। यदि आप सोच रहे हैं कि हम अपनी आंखों की सहयता से इन कार्यों को किस प्रकार गहनता पूर्वक देख लेते हैं और किस प्रकार हम रंगो की खूबसूरती को आसानी से पहचान जाते हैं, तो हम आपको बता दें कि इस बारे में जानने के लिए सर्वप्रथम हमें इसके कार्य करने की विधि को समझने और जानने की अवश्यकता है।

मानव आंख एक जटिल संरचना है। हमारी दोनों आंखें न केवल एक साथ कार्य करती हैं बल्कि ये दृश्य छवियों और संदेशों के निर्माण के लिए मस्तिष्क, मांसपेशियों और नसों के साथ भी कार्य करती हैं। आँख या नेत्र प्रकाश के प्रति संवेदनशील होती हैं। प्रकाश पहले कॉर्निया नामक एक सुरक्षात्मक पारदर्शी कवर से गुज़रता है, और फिर लेंस में चला जाता है। आंखों के आईबॉल (यह विस्तृत 3D छवियों का निर्माण करने में सक्षम होती है।) में प्रवेश करने वाली प्रकाश की मात्रा आइरिस की रेडियल मांसपेशियों द्वारा नियंत्रित होती है, और ये कॉर्निया के नीचे होता है। आईरिस के केंद्र के अंदर पुपिल होता है। प्रकाश पुपिल के माध्‍यम से आईबॉल में प्रवेश कर नजर को बढ़ाता है। इसके कारण आँखे आसानी से अपने आकार को बदल सकती हैं।

इस प्रकाश को लेंसों की सहायता से सही स्थान रेटिना पर एक बिंदु पर केंद्रित किया जाता है (जिससे प्रतिबिम्ब बनता है)। रेटिना में लाखों प्रकाश संवेदनशील रिसेप्टर्स होते हैं। प्रत्येक रिसेप्टर में वर्णक अणु होते हैं, जो प्रकाश के द्वारा आकार बदलते हैं। इस प्रतिबिम्ब को विद्युत संकेतों में बदल कर ऑप्टिकल तंत्रिका के माध्यम से मस्तिष्क के पास भेज दिया जाता है। मस्तिष्क में सारी छवियां मिलकर एक फिल्म में परिवर्तित हो जाती हैं जिसे मोटे तौर पर मानव दृष्टि के रूप में जाना जाता है।

सबसे आश्चर्यजनक बात तो यह है कि हमारी आंखे केवल हरे, नीले और लाल रंग के प्रकाश तरंगदैर्ध्यों का पता लगा सकती हैं। प्रत्येक आंख की शंकु कोशिकाओं में प्रकाश-संवेदनशील प्रोटीन होते हैं जिन्हें ऑप्सिन कहा जाता है। इनसे प्राप्त संकेतों को मस्तिष्क में भेज दिया जाता है। हमारा मस्तिष्क इन तीन रंगों के संकेतों के संयोजन से लाखों अलग-अलग रंग बनाता है।

संदर्भ:

1.https://www.independent.co.uk/life-style/health-and-families/features/the-science-of-vision-how-do-our-eyes-see-10513902.html
2.https://kidshealth.org/en/teens/eyes.html
3.https://www.webmd.com/eye-health/amazing-human-eye



RECENT POST

  • इंडिका: प्राचीन भारत के इतिहास, भूगोल और संस्कृति को उजागर करती सबसे विश्वसनीय पुस्तक
    छोटे राज्य 300 ईस्वी से 1000 ईस्वी तक

     23-09-2023 10:23 AM


  • हमारे लखनऊ के शहरी नियोजन में, क्या हैं गगन चुंबी इमारतों के फायदे और नुकसान?
    नगरीकरण- शहर व शक्ति

     22-09-2023 09:26 AM


  • अंग्रेजी हुकूमत की जड़ें उखाड़ने में किताबों और लेखकों की भूमिका
    विचार 2 दर्शनशास्त्र, गणित व दवा

     21-09-2023 09:40 AM


  • वेदों में श्री राम और श्री कृष्ण का वर्णन इसलिए नहीं मिलता!
    विचार I - धर्म (मिथक / अनुष्ठान)

     20-09-2023 09:30 AM


  • आइए गणेश चतुर्थी के अवसर पर विदेश में मौजूद गणेश मंदिरों की सैर करते हैं
    विचार I - धर्म (मिथक / अनुष्ठान)

     19-09-2023 09:34 AM


  • भौगोलिक विशेषताओं के अनुसार हुआ निर्माण, विश्व के सबसे बड़े वाहक जहाज़ों का
    य़ातायात और व्यायाम व व्यायामशाला

     18-09-2023 09:51 AM


  • गणेश जी पर आधारित एनिमेटेड फिल्‍में
    द्रिश्य 2- अभिनय कला

     17-09-2023 11:19 AM


  • आइए जानें, अरुणाचल प्रदेश की गालो जनजाति और उनकी परंपरा से सम्बंधित रोचक बातें
    सिद्धान्त 2 व्यक्ति की पहचान

     16-09-2023 09:38 AM


  • कई प्रकार के होते हैं आध्यात्मिक एवं औषधीय गुणों से परिपूर्ण रुद्राक्ष
    विचार 2 दर्शनशास्त्र, गणित व दवा

     15-09-2023 09:32 AM


  • संख्या 1080 और 666 के योग से बनी संख्या 1746 क्या अर्थ बयां करती है
    विचार 2 दर्शनशास्त्र, गणित व दवा

     14-09-2023 09:39 AM






  • © - 2017 All content on this website, such as text, graphics, logos, button icons, software, images and its selection, arrangement, presentation & overall design, is the property of Indoeuropeans India Pvt. Ltd. and protected by international copyright laws.

    login_user_id