विभिन्न क्षेत्रों में 'फ्रेंच' भाषा की बढ़ती भूमिका

ध्वनि II - भाषाएँ
16-08-2018 01:11 PM
विभिन्न क्षेत्रों में 'फ्रेंच' भाषा की बढ़ती भूमिका

वैश्‍वीकरण की और बढ़ती इस दुनिया में अधिकांश विद्यार्थी इसके साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ना चाहते हैं। जिससे कि वे विश्‍व स्‍तर पर रोजगार पाने में सक्षम हो सकें। जिसके लिए सबसे बड़ा माध्‍यम है भाषा, जी हां विश्‍व में अनेकों भाषाओं का प्रयोग होता है, लेकिन कुछ भाषाएं ऐसी हैं जो अधिकांश महाद्वीपों में प्रचलित हैं उनमें से एक है "फ्रेंच"। फ्रेंच का भारत से एतिहासिक संबंध है खासकर लखनऊ शहर से इसका संक्षिप्‍त इतिहास इस प्रकार है।

दुनिया को इतिहासकारों और रोमांटिक्स दो शिविरों में बांटा गया है। दुनिया में सबसे रोमांटिक "ले फ्रांसीसी" के लोगों को कहा जाता है। शायद यह फ्रांसीसीयों की रोमांटिक भावना ही थी जिसने फ्रांस के मेजर जनरल क्लाउड मार्टिन को पुर्व के पेरिस(लखनऊ) की ओर आकर्षित किया। मार्टिन अवध के नवाब वजीर असफ-उद-दौला की सेवा में शामिल हुए तथा भारत के सबसे अमीर फ्रांसीसी बने। कॉन्स्टेंटिया लखनऊ में स्थित एक आलीशान भवन है, जिसका निर्माण 1785 में मार्टिन के निवास स्‍थान के रूप में किया गया, लेकिन यह मार्टिन की मृत्यु के तीन साल बाद पुरा हुआ। इतिहासकारों का कहना है कि इस इमारत का नाम मार्टिन के आदर्श वाक्य, "लैबोर एट कॉन्स्टेंटिया" (कार्य और दृढ़ता) के नाम पर रखा गया है। वहीं रोमांटिक्स का कहना है कि कॉन्स्टेंटिया को कॉन्स्टेंस, जो कि एक सुंदर लड़की थी जिसे मार्टिन ने फ़्रांस में छोड़ दिया, की याद में बनाया गया था। क्लाउड मार्टिन की इच्छा अनुसार, कॉन्स्टेंटिया में एक स्कूल की स्थापना हुई थी। इस इमारत को अब ला मार्टिनियर कॉलेज (जो केवल लड़कों के लिए है) कहा जाता है। यह देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक है।

अंग्रेजी के बाद दूसरी सबसे ज्‍यादा सीखी जाने वाली भाषा फ्रेंच है तथा यह बड़े उद्यमियों शोधकर्ताओं, दार्शनिकों, प्रख्‍यात वैज्ञानिकों, लेखकों और खिलाड़ियों द्वारा चूनी जाने वाली प्रिय भाषा है। विभिन्‍न विश्‍व संगठन जैसे युनेस्‍को, नाटो, अंतर्राष्‍ट्रीय ओलंपिक समिति, अंतर्राष्‍ट्रीय रेड क्रॉस, अंतर्राष्‍ट्रीय न्‍यायालय आदि में यह कार्य भाषा के साथ साथ अधिकारिक भाषा भी है। अतः यह आपको अंतर्राष्‍ट्रीय संगठनों में भी भविष्‍य बनाने के अवसर प्रदान करती है। इस भाषा की वृहदता से ही आप अनुमान लगा सकतें हैं कि यह किस प्रकार आपको बहुमु‍खी क्षेत्रों में रोजगार प्राप्‍त करने योग्‍य बना सकती है।

फ्रेंच भाषा से जुड़े कुछ आंकड़े-
1. एक अनुमान के अनुसार 27.4 करोड़ लोग फ्रेंच बोलना जानते है ।
2. फ्रांसीसी दुनिया में 5वीं सबसे व्यापक रूप से बोली जाने वाली भाषा है और अंग्रेजी के साथ, सभी पांच महाद्वीपों पर बोली जाने वाली एकमात्र भाषा है।
3. फ्रेंच यूरोपीय क्षेत्र की दूसरी व्यावसायिक भाषा है और दुनिया की तीसरी वैश्विक व्यापार भाषा है।
4. फ्रेंच इन्टरनेट पर चौथी सबसे व्यापक रूप से उपयोग की जाने वाली भाषा है।

लखनऊ विश्व विद्यालय फ्रेंच भाषा में बीए, एमए तथा डिप्लोमा की सुविधाऐं उपलब्‍ध करा रहा है। यह उन लोगों के लिए एक अच्छा अवसर है जो फ्रेंच भाषा में रूचि रखते हैं तथा इसको अपने व्यसाय या रोजगार का माध्यम बनाना चाहते हैं।

संदर्भ:

1.https://www.diplomatie.gouv.fr/en/french-foreign-policy/francophony-and-the-french-language/the-status-of-french-in-the-world/
2.http://www.dailymail.co.uk/news/article-3367012/C-est-impossible-French-course-world-s-commonly-spoken-language-2050.html
3.http://karavanindia.org/lucknow/french.htm?i=1
4.https://www.francophonie.org/Welcome-to-the-International.html
5.http://udrc.lkouniv.ac.in/Department/DepartmentDetail/Course?dept=6