समय - सीमा 259
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1051
मानव और उनके आविष्कार 828
भूगोल 241
जीव-जंतु 303
कला का अपना ही एक अलग महत्व होता है। यह कई चीजें प्रदर्शित करती है जैसे कि ग्यान, प्रतिभा, समय, काल, आदि। कला का प्रयोग विभिन्न समयों में क्रांतियों में भी किया गया था। सम्पूर्ण भारत भर में विभिन्न प्रकार की कलाएं पायी जाती हैं। अब यदि हम चित्रकारी को देखें तो भारत में इसके कई रूप प्रचलित हैं जैसे कालीघाट, पहाड़ी, राजस्थानी, तंजौर इत्यादि। इन चित्रों के अलावा भी भारत में कई चित्र परम्पराएं ऐसी भी हैं जो कि विदेश से भी भारत आयी हैं।
लखनऊ की स्थापना के समय से ही फारसी कला का प्रभाव यहां पर पड़ा। भारत और फ़ारस (ईरान) का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और प्राचीन संबंध है जिसे करीब 2000 से ज्यादा सालों पुराना आंका जा सकता है। भारत में मुगल काल के समय से ही वहां की कला भारत में आयातित हुयी है जिसे विभिन्न लघु चित्रों में हम पाते हैं। आइए हम आज बात करते हैं ईरान के महानतम जीवित कलाकार महमूद फार्शियान की कला की। महमूद धर्म से प्रेरणा लेकर अपनी कलाओं का सृजन करते हैं। उनकी लोकप्रिय कलाकृतियाँ अक्सर कुरान से प्रेरित होती हैं। चित्र में महमूद द्वारा बनाए गए चित्रों को प्रदर्शित किया गया है जिसमें दाईं ओर उनकी रचना ‘प्रोफेट जोसफ’ को प्रदर्शित किया गया है। यह चित्र अपने में ही अत्यंत जीवंत होने का प्रमाण प्रस्तुत करता है। यह चित्र सुनहरे और सफेद रंग के मिश्रण से बनाया गया है जो कि फारसी कला का एक महत्वपूर्ण अंग है। बाईं ओर का चित्र ऊपर वाले से प्रार्थना के रूप में गुहार लगाने को प्रदर्शित करता है। इस चित्र में एक व्यक्ति के सिर्फ हाथ को असमान की तरफ दिखाते हुए प्रदर्शित किया गया है।
महमूद की कला मे खास बात यह है कि उनकी कलाकृतियां अत्यंत जीवंत होने का प्रमाण प्रस्तुत करती हैं. महमूद का जन्म ईरान के इसफहान शहर में हुआ था। इसफहान ईरान के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है। उनकी कलाएं इतनी महत्वपूर्ण हैं कि इनकी प्रदर्शनी को मुंबई में सन 2015 में प्रदर्शित किया गया था, महमूद ने अपनी ही एक अलग शैली का निर्माण किया था जिसने कि फ़ारसी कला को एक नयी ऊंचाई प्रदान की। आज वर्तमान में महमूद की कला पूरे संसार में मानी और जानी जाती है। ईद के उपलक्ष्य में उनकी धार्मिक कलाकृतियों का अवलोकन करना अत्यंत ही संतुष्टि प्रदान करने वाला प्रतीत होता है।
1.http://art-now-and-then.blogspot.com/2014/04/mahmoud-farshchian.html
2.https://en.wikipedia.org/wiki/Mahmoud_Farshchian
3.https://www.pinterest.com/pin/312718767857732579/
4.https://www.hindustantimes.com/art-and-culture/iranian-connection-a-glimpse-of-mahmoud-farshchian-s-works/story-Le6IHPl8HJKAV40qUYStcK.html
5.http://farshchianart.com