समय - सीमा 261
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1055
मानव और उनके आविष्कार 830
भूगोल 241
जीव-जंतु 305
                                            लखनऊ देश के सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी है। यह करीब 18 करोड़ से ज्यादा की जनसँख्या को सँभालने और 75 जिलों की देख रेख का कार्य करता है। लखनऊ पूरे प्रदेश में होने वाली तमाम गतिविधियों को नियंत्रित करता है तथा प्रदेश के विकास के आयाम भी यहीं तय किये जाते हैं, भारत की आजादी के बाद लखनऊ को भारत की राजधानी बनाया गया था। 24 जनवरी 1950 को यूनाइटेड प्रोविंस को उत्तर प्रदेश नाम मिला था। उत्तर प्रदेश का जन्म 24 जनवरी 1950 को हुआ था। भारत के तत्कालीन गवर्नर जनरल ने संयुक्त प्रांत को उत्तर प्रदेश नाम से नामित किया था। यह 24 जनवरी 1950 के उत्तर प्रदेश राजपत्र (असाधारण) में प्रकाशित हुआ था। उत्तर प्रदेश की किताबों और अभिलेखागार के दस्तावेजों के अनुसार राज्य 1834 तक बंगाल प्रेसीडेंसी के अधीन था। लेकिन फिर चौथी प्रेसिडेंसी बनाने की जरूरत महसूस हुई और आगरा प्रेसिडेंसी की स्थापना हुयी- तीन बंगाल, बॉम्बे और मद्रास थीं, चौथे प्रेसिडेंसी को आगरा प्रेसिडेंसी के रूप में जाना जाता था।
पहले जनवरी 1858 में लॉर्ड कैनिंग दिल्ली प्रभाग को छोड़ कर इलाहाबाद चले गए और उन्होंने उत्तरी पश्चिमी प्रांत का गठन किया। इस प्रकार सत्ता की सीट आगरा से इलाहाबाद में स्थानांतरित की गई थी। यही दौर था जब उच्च न्यायालय आगरा से 1868 ईस्वी में इलाहाबाद को स्थान्तरित हुआ था। सन 1856 में अवध को मुख्य आयुक्त के अधीन रखा गया था। यहाँ के जिलों को बाद में उत्तरी पश्चिमी प्रांत के साथ विलय कर दिया गया और 1877 में इसे 'उत्तरी पश्चिमी प्रांतों और अवध' के रूप में जाना जाने लगा। कालांतर में पूरे प्रांत को 1902 में 'आगरा और अवध के संयुक्त प्रांत' के रूप में जाना जाने लगा। यहाँ पर विधायी परिषद के लिए पहला चुनाव 1920 में हुआ था और 1921 में लखनऊ में परिषद गठित किया गया थी। तत्कालीन गवर्नर सर हार्कोर्ट बटलर ने अपना मुख्यालय इलाहाबाद से लखनऊ कर दिया था। इलाहबाद से सारा कार्यालय सन 1935 तक लखनऊ पहुँच गया। इस प्रकार से लखनऊ प्रांत की राजधानी बन गया। इस प्रकार से लखनऊ शहर उत्तर प्रदेश की राजधानी बन गया और आज यहीं से पूरे प्रदेश का नियंत्रण किया जाता है।
1.	https://www.hindustantimes.com/lucknow/uttar-pradesh-day-how-the-state-was-born-67-years-back/story-Y2JhCTBIo2UuQYvQSTBNgN.html
2.	http://www.lucknow.org.uk/history.html
3.	http://shodhganga.inflibnet.ac.in/bitstream/10603/71476/4/chapter-003_lucknow.pdf