लखनऊ से प्राप्त हुए भिन्न प्राचीन सभ्यताओं के सबूत

लखनऊ

 31-05-2018 02:41 PM
ठहरावः 2000 ईसापूर्व से 600 ईसापूर्व तक

वर्तमान काल में हम लखनऊ में बड़े पैमाने पर लोगों को बसा हुआ देखते हैं। परन्तु करीब 2000 इस पूर्व में यहाँ पर मानवों की बहुत छोटी आबादी ही निवास किया करती थी और ये मानव ही लखनऊ के भूखंड पर बसने वाले सबसे पहले मानव थे। यदि आंकड़ों को देखा जाए तो करीब 2000 ईसा पूर्व के समय विश्व की आबादी करीब 27 मिलियन थी। अब आज के विवरणों का सहारा लिया जाए तो यह पता चलता है कि आज विश्व की आबादी 7 अरब है जो कि 2000 ईसा पूर्व की आबादी से कई गुना ज्यादा है। अकेले भारत की आबादी 1.2 अरब है जिसमें से उत्तर प्रदेश की आबादी 20 करोड़ के करीब है तथा इसमें लखनऊ की आबादी लगभग 45 लाख है।

लखनऊ में मुख्य रूप से पायी जाने वाली सभ्यताएं ओ.सी.पी., धूसर रंगे मृदभांड, उत्तरी कृष्ण लेपित मृदभांड परम्पराएँ यहाँ की प्रमुख सभ्यताएं थीं। लखनऊ के गंगा के मैदानी भाग में होने के कारण यहाँ पर कई मुख्य रूप से कृषक सभ्यताओं का जन्म हुआ। यहाँ की प्रमुख सभ्यताएं ग्रामीण सभ्यताएं थी और कहीं-कहीं पर ये सभ्यताएं नगरी सभ्यताएं भी थीं। इन सभ्यताओं की तिथि करीब 2000-2500 ईसा पूर्व की है तथा ये करीब 600 ईसा पूर्व तक चली आयीं। यहाँ की सभी सभ्यताएं या संस्कृतियाँ मिट्टी के बर्तनों की तकनीकी और उनके रंगों के आधार पर विभाजित की गयीं हैं। प्रत्येक काल में उस काल की अपनी एक विशिष्ट बर्तन बनाने की परंपरा होती थी जो कि समय के साथ-साथ बदल जाती थी। जैसा कि यदि देखा जाए तो धूसर रंगे हुए बर्तन परंपरा के बर्तन इसी परम्परा में सबसे अधिक प्राप्त होते हैं।

विभिन्न उत्खननों से हमें इन परम्पराओं के साक्ष्य प्राप्त होते हैं। ये साक्ष्य हमें यह भी समझने में मददगार साबित होते हैं कि किस प्रकार से मानव ने तरक्की की तथा वो आज इस मुकाम पर कैसे पंहुचा है जहाँ पर वह कृषि, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आदि का प्रयोग करता है। लखनऊ के ही आस-पास के क्षेत्रों की विभिन्न खुदाइयों में इन सभ्यताओं के प्रमाण हमें प्राप्त हुए हैं। लखनऊ संग्रहालय और लखनऊ विश्वविद्यालय में ये सभी पुरावशेष देखे जा सकते हैं।

1. http://shodhganga.inflibnet.ac.in/bitstream/10603/36863/7/chapter%206.pdf
2. http://shodhganga.inflibnet.ac.in/bitstream/10603/36863/6/chapter%205.pdf
3. http://www.heritageuniversityofkerala.com/JournalPDF/Volume5/23.pdf



RECENT POST

  • प्राचीन भारत के सोलह महाजनपदों में से एक था कोसल राज्य
    ठहरावः 2000 ईसापूर्व से 600 ईसापूर्व तक

     22-10-2024 09:29 AM


  • आइए जानें, निर्मल शहर के लकड़ी के खिलौनों में छिपी कला और कारीगरी की अनोखी पहचान
    हथियार व खिलौने

     21-10-2024 09:29 AM


  • आइए, विश्व सांख्यिकी दिवस के अवसर पर जानें, सुपर कम्प्यूटरों के बारे में
    संचार एवं संचार यन्त्र

     20-10-2024 09:27 AM


  • कैलिफ़ोर्निया टाइगर सैलामैंडर की मुस्कान क्यों खो रही है?
    मछलियाँ व उभयचर

     19-10-2024 09:19 AM


  • मध्य प्रदेश के बाग शहर की खास वस्त्र प्रिंट तकनीक, प्रकृति पर है काफ़ी निर्भर
    स्पर्शः रचना व कपड़े

     18-10-2024 09:24 AM


  • आइए जाने, क्यों विलुप्त हो गए, जापान में पाए जाने वाले, जापानी नदी ऊदबिलाव
    स्तनधारी

     17-10-2024 09:28 AM


  • एककोशिकीय जीवों का वर्गीकरण: प्रोकैरियोट्स और यूकैरियोट्स
    कोशिका के आधार पर

     16-10-2024 09:30 AM


  • भारत में कोकिंग कोल की बढ़ती मांग को कैसे पूरा किया जाएगा?
    खदान

     15-10-2024 09:24 AM


  • पौधों का अनूठा व्यवहार – एलीलोपैथी, अन्य जीवों की करता है मदद
    व्यवहारिक

     14-10-2024 09:30 AM


  • आइए जानें, कैसे बनती हैं कोल्ड ड्रिंक्स
    वास्तुकला 2 कार्यालय व कार्यप्रणाली

     13-10-2024 09:20 AM






  • © - 2017 All content on this website, such as text, graphics, logos, button icons, software, images and its selection, arrangement, presentation & overall design, is the property of Indoeuropeans India Pvt. Ltd. and protected by international copyright laws.

    login_user_id