लखनऊ की जमीन

भूमि और मिट्टी के प्रकार : कृषि योग्य, बंजर, मैदान
07-06-2017 12:00 PM
लखनऊ की जमीन
लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी है। यहाँ कि भौगोलिक स्थिति व यहाँ के विभिन्न सरकारी तन्त्रो को देखा जाये तो यहाँ कि कुल जमीन करीब 2528 वर्ग किलोमीटर है। इसे संचालित करने के लिये 4 तहसील, एक नगर निगम व 8 नगर पंचायत का निर्माण किया गया हैं। यहाँ पर जंगल 13082 हेक्टेयर मे फैला हुआ है जो यहाँ कि प्रकृति को संतुलित रखने मे योगदान देता है। 101913 हेक्टेयर कि जमीन यहाँ पर मानव बसाव व कल-कारखानो हेतु प्रयोग मे लायी गयी है तथा यहाँ पर खेती हेतु कुल 136601 हेक्टेयर की जमीन उपस्थित है। लखनऊ मुख्यतः मैदानी भूःभाग मे बसा है तथा यहाँ पर जल की उपलब्धता यहाँ की जमीन को कृषी योग्य बनाती है। 1. एम. एस. एम. ई. लखनऊ 2011