एस.आई.डी.बी.आई. (SIDBI) क्या है?

शहरीकरण - नगर/ऊर्जा
21-05-2018 02:41 PM
एस.आई.डी.बी.आई. (SIDBI) क्या है?

लखनऊ देश के सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले प्रदेश की राजधानी है। यहाँ पर अनेकों संस्थाएं कार्यरत हैं जो कि देश भर में विभिन्न योजनाओं की देख-रेख करती हैं। उन्हीं संस्थाओं में से एक है एस.आई.डी.बी.आई. (SIDBI) जिसका मुख्यालय लखनऊ में है, यह संस्था लघु उद्योगों के विकास के दृष्टिकोण से कार्य करती है। लखनऊ में यह संस्था होने से यहाँ पर बड़ी संख्या में नौकरी व रोजगार भी उपलब्ध हो रहा है। दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों के होने के बावजूद भी लखनऊ में इस संस्था का मुख्यालय होना अपने में एक अत्यंत अचंभित करने वाली बात है। लघु उद्योग विकास बैंक ऑफ़ इंडिया (एस.आई.डी.बी.आई.) की स्थापना 2 अप्रैल 1990 में भारतीय संसद के अधिनियम के अंतर्गत हुई थी। इसे माइक्रो स्मॉल मीडियम एंटरप्राइज (MSME) के मुख्य वित्तीय संस्था की उन्नति के लिए स्थापित किया गया था । इसका मुख्यालय लखनऊ शहर में है। एम.एस.एम.ई. क्षेत्र, एस.आई.डी.बी.आई. का एक केन्द्रित व्यापार इकाई है, यह भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए काफ़ी अहम् है। इसका देश के GVA या सकल जोड़े गए मूल में 33 प्रतिशत योगदान है। यह कुल 5 करोड़ संस्थाएं 11.7 करोड़ लोगों को रोजगार दे रही है।

एस.आई.डी.बी.आई. के उद्देश्य -
* वित्तपोषण
* उन्नति
* विकास
* समन्वय

एस.आई.डी.बी.आई. के कार्य -
* यह नई टेक्नोलॉजी बदलाव और मौजूदा इकाइयों के विकास के लिए कदम उठाता है।
* यह आसान मामलों में इक्वीटी जैसे ऋण लेने में भाग लेता है।
* यह श्रेय को निर्धारित समय पर चलने और संचालित होने में मदद करता है।
* यह एस.एस.आई. (SSI) की बाजारी क्षमताओं को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ता है।
*यह शहरी इलाकों में रोजगार को बढ़ावा देता है ।

एस.आई.डी.बी.आई. (SIDBI), एम.एस.एम.इ. (MSME) क्षेत्र के सतत विकास की दिशा में काम कर रहा है। आज वित्तीय और अवित्तीय परेशानियों को कम करने के लिए एस.आई.डी.बी.आई. बहुत कोशिशें कर रहा है। हाल ही में एम.एस.एम.इ. क्षेत्र की संख्या काफ़ी बढ़ गई है, इससे देश की अर्थव्यवस्था में सुधार होने की गुंजाईश है। एस.आई.डी.बी.आई. का मकसद एम.एस.एम.इ. क्षेत्र को मज़बूत और आत्मनिर्भर बनाना है।

1. https://en.wikipedia.org/wiki/Small_Industries_Development_Bank_of_India
2. https://www.sidbi.in/About_SIDBI.php
3. https://www.slideshare.net/86500/ppt-on-sma-industries-development-bank-of-india