विश्व भर के शहर जिनका नाम लखनऊ है

अवधारणा II - नागरिक की पहचान
10-04-2018 12:06 PM
विश्व भर के शहर जिनका नाम लखनऊ है

लखनऊ वाकई में एक ऐसा अद्भुत शहर है जो भारत के इतिहास में एक अहम भूमिका निभाता है। नवाबों के शहर लखनऊ की ऐसे ही रोचक बात आज आप सब यहाँ जानेंगे। आम तौर पर लखनऊ का नाम सुनते ही हम भारतीयों को भारत में स्थित उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की याद आती है पर बहुत कम लोग जानते हैं कि लखनऊ नामक शहर दुनिया के अन्य देशों में भी हैं। लखनऊ सांस्कृतिक और राजनैतिक रूप से एक अत्यंत महत्त्वपूर्ण शहर था। इसका प्रमाण पूरे विश्व में व्याप्त इसी नाम के शहर की श्रृंखलायें देती हैं।

दुनिया भर में भारत को मिलकर कुल 7 ऐसे देश हैं जहाँ लखनऊ नाम के शहर हैं। अमेरिका में 3 शहरों का नाम लखनऊ है और ऑस्ट्रेलिया में 2, भारत में 1 और कैनाडा में भी 1।

यह राज्य कुछ इस तरह हैं :-

अमेरिका-
राज्य - दक्षिण कैरोलिना - लखनऊ
राज्य - पेनसिलवेनिया - लखनऊ
राज्य - मिनेसोता - लखनऊ
ऑस्ट्रेलिया-
राज्य- विक्टोरिया - लखनऊ
राज्य - नई दक्षिण वेल्स - लखनऊ
भारत-
राज्य- उत्तर प्रदेश - लखनऊ
कैनाडा-
राज्य - ओंटारियो - लखनऊ

इन शहरों के बीच और लखनऊ के बीच के रिश्तों का कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला है पर यह जरूर है कि वास्तव में लखनऊ का कोई न कोई सम्बन्ध इनसे निश्चित होगा।

1. https://www.scoopwhoop.com/places-around-the-world-same-name-as-indian-cities/#.tj14ee4f8
2. https://www.easemytrip.com/travel/places-which-share-same-names.html