Post Viewership from Post Date to 24-Apr-2024 (5th Day)
City Subscribers (FB+App) Website (Direct+Google) Email Instagram Total
1932 150 2082

***Scroll down to the bottom of the page for above post viewership metric definitions

क्या प्राचीन भारतीय ‘सिंधु लिपि’ से ही हुई है, ‘ब्राह्मी लिपि’ की उत्पत्ति?

लखनऊ

 19-04-2024 09:45 AM
ध्वनि 2- भाषायें

क्या आप जानते हैं कि, भारतीय उपमहाद्वीप पर सबसे पहली ज्ञात लेखन प्रणाली ‘सिंधु लिपि’ है। इसका निर्माण सिंधु घाटी सभ्यता के दौरान हुआ था। दूसरी ओर, हम प्राचीन लेखन प्रणाली के तौर पर ‘ब्राह्मी लिपि’ का भी नाम सुनते हैं। तो क्या ब्राह्मी और सिंधु लिपियों का एक दूसरे से कोई संबंध है? या फिर, क्या ‘सिंधु लिपि’ से ही ‘ब्राह्मी लिपि’ की उत्पत्ति हुई है? आइए, आज इस लेख के माध्यम से जानते हैं।
सिंधु लिपि, जिसे हड़प्पा लिपि के रूप में भी जाना जाता है, सिंधु घाटी सभ्यता द्वारा निर्मित कुछ लेखन प्रतीकों का एक संग्रह है। सिंधु लेखन के उदाहरण मुहरों और मुहर छापों, मिट्टी के बर्तनों, कांस्य उपकरणों, पत्थर से बनी चूड़ियों, हड्डियों, सीपियों, करछुल, हाथी के दांत और स्टीटाइट(Steatite), कांस्य या तांबे से बनी छोटी टिकियों पर पाए गए हैं। वर्गाकार स्टांप सीलें(Stamp seals) भी सिंधु लेखन साधनों का प्रमुख रूप हैं। वे आम तौर पर एक इंच वर्ग (2.54 सेंटीमीटर) के होते हैं, जो शीर्ष पर लिपि और केंद्र में एक पशु आकृति प्रदर्शित करते हैं। वे मुख्य रूप से स्टीटाइट से बने होते हैं। उनमें से कुछ सीलों में चिकनी कांच जैसी दिखने वाली सामग्री की एक परत शामिल होती है। लेकिन, चांदी, फ़ाइनेस(Faience) और कैल्साइट(Calcite) से बनी मुहरों के भी उदाहरण हमें देखने को मिलते हैं।
कुछ अनुमानों के अनुसार, तब कुछ मुहरों का उपयोग ताबीज या तावीज़ के रूप में किया गया होगा। लेकिन, पहचान के लिए एक चिन्ह के रूप में उनका व्यावहारिक कार्य भी था। चूंकि, प्राचीन काल में लेखन, आम तौर पर लेनदेन को रिकॉर्ड करने और नियंत्रित करने की कोशिश करने वाले अभिजात वर्ग से जुड़ा होता है, इसलिए यह भी माना जाता है कि, सिंधु लिपि का उपयोग एक प्रशासनिक उपकरण के रूप में किया जाता था। व्यापारियों के बीच व्यापार किए जाने वाले सामानों के गठ्ठो से जुड़े मिट्टी के टैग पर भी इस लिपि का उपयोग किए जाने के उदाहरण हैं। इनमें से कुछ मिट्टी के टैग सिंधु घाटी के बाहर, मेसोपोटामिया क्षेत्र(Mesopotamia region) में भी पाए गए हैं, जो इस बात का प्रमाण है कि, प्राचीन काल में कितनी व्यापक वस्तुओं की आवाजाही होती थी। सिंधु लिपि का उपयोग ‘कथा चित्रण’ के संदर्भ में भी किया गया था। इन छवियों में मिथकों या कहानियों से संबंधित दृश्य शामिल थे, जहां इस लिपि को सक्रिय मुद्रा में चित्रित मनुष्यों, जानवरों और/या काल्पनिक प्राणियों की छवियों के साथ जोड़ा गया था। यह अंतिम उपयोग धार्मिक और साहित्यिक उपयोग जैसा दिखता है, जो अन्य लेखन प्रणालियों में अच्छी तरह से प्रमाणित है।
चूंकि, सिंधु लिपि को अभी तक पढ़ा नहीं जा सका है, इसलिए, इसका उपयोग निश्चित रूप से ज्ञात नहीं है। और हम जो कुछ भी सोचते हैं, वह केवल पुरातात्विक साक्ष्यों पर आधारित है। इन प्रतीकों वाले अधिकांश शिलालेख बेहद छोटे हैं। इस कारण, यह तय करना मुश्किल हो जाता है कि, क्या ये प्रतीक किसी भाषा को रिकॉर्ड करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली, लिपि का गठन करते हैं या नहीं; या फिर, यहां तक कि, एक लेखन प्रणाली का प्रतीक है भी या नहीं। अनेक प्रयासों के बावजूद अभी तक इस ‘लिपि’ को समझा नहीं जा सका है, लेकिन, इसके प्रयास जारी हैं। दूसरी ओर, सिंधु लिपि को समझने में मदद करने के लिए, कोई ज्ञात द्विभाषी शिलालेख मौजूद नहीं है। और समय के साथ इस लिपि में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन भी नहीं दिखता है। इस लिपि की प्रकृति को लेकर भाषाविदों और भारतविदों के बीच गहरी असहमति है। भारतविदों का दावा है कि, सिंधु लिपि बिल्कुल भी भाषाई नहीं रही होगी। जबकि, कुछ भाषाविदों का कहना है कि, यह काफी हद तक भाषाई थी, और संभवतः द्रविड़ भाषा परिवार से संबंधित थी। एक तरफ, कई विद्वानों ने कहा है कि, ब्राह्मी और सिंधु दोनों लिपियों के बीच एक संबंध है। ब्राह्मी लिपि, सिंधु लिपि के बाद भारत में विकसित सबसे प्रारंभिक लेखन प्रणाली है। यह सबसे प्रभावशाली लेखन प्रणालियों में से एक है। सभी आधुनिक भारतीय लिपियां और दक्षिण पूर्व तथा पूर्वी एशिया में पाई जाने वाली सैकड़ों लिपियां ब्राह्मी से ली गई हैं। 19वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में, जॉर्ज बुहलर(Georg Bühler) ने इस विचार को आगे बढ़ाया था कि, ब्राह्मी सेमेटिक लिपि(Semitic script) से ली गई थी। जबकि, ब्राह्मण विद्वानों द्वारा इसे संस्कृत और प्राकृत के ध्‍वनिविज्ञान के अनुरूप अनुकूलित किया गया था। छठी शताब्दी ईसा पूर्व के दौरान, भारत सेमेटिक लेखन के संपर्क में आया था, जब फ़ारसी अचमेनिद साम्राज्य(Achaemenid Empire) ने सिंधु घाटी पर नियंत्रण कर लिया। जबकि, सिंधु लिपि बनी रही, तथा धीरे-धीरे रैखिक हो गई। और अंततः यह ब्राह्मी लिपि के रूप में विकसित हो गई। परंतु, कुछ विद्वान इस सिद्धांत में विश्वास नहीं करते हैं। उनके अनुसार, सिंधु लिपि लगभग 1500 ईसा पूर्व के बाद अस्तित्व में थी। जबकि, ब्राह्मी लिपि के सबसे पुराने निर्विवाद उदाहरण लगभग 300 ईसा पूर्व, राजा अशोक के समय के हैं।
ब्राह्मी लिपि की उत्पत्ति को और भी प्राचीन, अर्थात, पहली सहस्राब्दी ईसा पूर्व के मध्य में भारत-गंगा या लौह युग सभ्यता की शुरुआत तक माना जा सकता है। क्योंकि, अशोक ने ब्राह्मी लिपि का आविष्कार करने का दावा नहीं किया है, इसलिए इसकी संभावना अधिक है कि, ब्राह्मी लिपि उनसे पहले ज्ञात थी। इसका उपयोग कई बार, और शायद व्यापारियों द्वारा व्यावसायिक रूप से उपयोग किया जाता था। यह असंभव नहीं है, लेकिन फिर भी, ब्राह्मी लिपि की शुरुआत और सिंधु लिपि के पूर्ण पतन से पहले कम से कम 1,000 वर्षों का अंतर है।

संदर्भ
https://tinyurl.com/y7cn26x7
https://tinyurl.com/2ekpd53f
https://tinyurl.com/4z7w7fnn
https://tinyurl.com/2h7k5jxf

चित्र संदर्भ

1. 'सिंधु लिपि’ और ‘ब्राह्मी लिपि को संदर्भित करता एक चित्रण (wikimedia)
2. सिंधु लिपि में लिखी गई गिनती को दर्शाता एक चित्रण (wikimedia)
3. जानवरों के साथ सिंधु लिपि के पात्रों वाली तीन स्टांप सीलों को दर्शाता एक चित्रण (wikipedia)
4. ब्राह्मी लिपि को दर्शाता एक चित्रण (wikipedia)
5. तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व और पहली शताब्दी ईस्वी के बीच ब्राह्मी लिपि सुलेख को दर्शाता एक चित्रण (wikipedia)



***Definitions of the post viewership metrics on top of the page:
A. City Subscribers (FB + App) -This is the Total city-based unique subscribers from the Prarang Hindi FB page and the Prarang App who reached this specific post. Do note that any Prarang subscribers who visited this post from outside (Pin-Code range) the city OR did not login to their Facebook account during this time, are NOT included in this total.
B. Website (Google + Direct) -This is the Total viewership of readers who reached this post directly through their browsers and via Google search.
C. Total Viewership —This is the Sum of all Subscribers(FB+App), Website(Google+Direct), Email and Instagram who reached this Prarang post/page.
D. The Reach (Viewership) on the post is updated either on the 6th day from the day of posting or on the completion ( Day 31 or 32) of One Month from the day of posting. The numbers displayed are indicative of the cumulative count of each metric at the end of 5 DAYS or a FULL MONTH, from the day of Posting to respective hyper-local Prarang subscribers, in the city.

RECENT POST

  • देववाणी, संस्कृत के व्याकरण की सटीकता आपको भी हैरान कर देगी
    ध्वनि 2- भाषायें

     02-05-2024 10:00 AM


  • आख़िर क्यों उत्तराखंड को उत्तर प्रदेश से अलग कर के बनाया गया एक अलग राज्य?
    आधुनिक राज्य: 1947 से अब तक

     01-05-2024 09:26 AM


  • कैसे दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों की आजीविका और आर्थिक कल्याण को मिल सकता है बढ़ावा?
    सिद्धान्त 2 व्यक्ति की पहचान

     30-04-2024 10:13 AM


  • ‘टेपेस्ट्री’ ने बुनाई को आकर्षक और कलात्मक बना दिया
    स्पर्शः रचना व कपड़े

     29-04-2024 10:08 AM


  • क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस व देखें अपने पसंदीदा कलाकारों का प्रदर्शन
    द्रिश्य 2- अभिनय कला

     28-04-2024 10:26 AM


  • अंतर्राष्ट्रीय मूर्तिकला दिवस की उत्पत्ति कैसे हुई? व जानें इतिहास और महत्व
    द्रिश्य 3 कला व सौन्दर्य

     27-04-2024 09:38 AM


  • लखनऊ के पहले नियोजनकार– पैट्रिक गेडेस के काम को फिर से खोजना व अपनाना आज है जरूरी
    नगरीकरण- शहर व शक्ति

     26-04-2024 10:18 AM


  • ग्रामीण स्तर पर शासन हेतु किस प्रकार प्रभावी है भारतीय पंचायती राज व्यवस्था?
    आधुनिक राज्य: 1947 से अब तक

     25-04-2024 09:39 AM


  • विश्व पुस्तक दिवस विशेष:भारत के प्राचीन नालंदा पुस्तकालय में ग्रंथों का अतुल्य संग्रह
    छोटे राज्य 300 ईस्वी से 1000 ईस्वी तक

     24-04-2024 09:37 AM


  • हनुमान जन्मोत्सव विशेष: सिर्फ़ बलवान नहीं बल्कि ज्ञान के सागर भी हैं बजरंग बली, जानें कैसे
    विचार I - धर्म (मिथक / अनुष्ठान)

     23-04-2024 10:30 AM






  • © - 2017 All content on this website, such as text, graphics, logos, button icons, software, images and its selection, arrangement, presentation & overall design, is the property of Indoeuropeans India Pvt. Ltd. and protected by international copyright laws.

    login_user_id