सआदत अली खाँ का मकबरा

लखनऊ

 05-03-2018 11:52 AM
वास्तुकला 1 वाह्य भवन

यह मकबरा नवाब सआदत अली खाँ (1798-1814) के पुत्र तथा उत्तराधिकारी बादशाह गाजीउद्दीन हैदर (1814-1827) द्वारा अपने पिता के लिये बनवाया गया था। यह मकबरा उसी स्थान पर बनाया गया है जहाँ स्वयं युवराज गाज़ीउद्दीन हैदर निवास किया करते थे। लखौरी ईंटों से इस मकबरे का निर्माण किया गया है जिसके ऊपर चूने के मसाले से पलस्तर तथा अलंकरण किया गया है। इस मकबरे का मुख्य गुम्बद कमरखनुमा है।

इस मकबरे के मुख्य कमरे का आकार अष्टकोणीय है और इसमें काले व सफेद संगमरमर के चौंकों की शतरंजी फर्श है जो कि यूरोपीय कला से प्रेरित है। ऐसी चौंकों का प्रयोग फ्रीमेसंस (Freemasons) द्वारा किया जाता है तथा ऐसी चौकों के प्रयोग का श्रेय भी फ्रीमेसन को जाता है। दिल्ली व अन्य कई स्थानों पर इस काल की कई इमारतों में इसका प्रयोग देखने को मिल जाता है।

नवाब को फर्श पर उत्तर-दक्षिण की दिशा में चिन्हित स्थान के ठीक नीचे तहखाने में दफनाया गया था। नवाब सआदत अली खाँ और उनके भाइयों की कब्र तक पहुँचने के लिये अलग से एक सीढ़ीदार संकरा रास्ता है। इस मकबरे के पिछले बरामदे में नवाब की तीन बेगमों की कब्रे हैं तथा पूर्वी कमरे में नवाब की तीन लड़कियाँ दफनाई गयी हैं। यह मकबरा देखने में अत्यन्त ही खूबसूरत बनाया गया है तथा इसका गुम्बद किसी महल के गुम्बद की तरह प्रतीत होता है।

1. उत्तर प्रदेश पर्यटन, लखनऊ नवाब सआदत अली खाँ मकबरा
2. http://freemasoninformation.com/2009/03/the-checkered-flooring/



RECENT POST

  • विश्व धरोहर दिवस पर जानें इसका महत्व व देखें लखनऊ की शान जहाज वाली कोठी व तारामंडल
    वास्तुकला 1 वाह्य भवन

     18-04-2024 09:53 AM


  • राम नवमी विशेष: एक आदर्श के रूप में स्थापित प्रभु श्री राम अंततः कहाँ गए?
    विचार I - धर्म (मिथक / अनुष्ठान)

     17-04-2024 09:41 AM


  • चिकनकारी और ज़रदोज़ी कढ़ाई बनाती है, लखनऊ को पूरब का स्वर्ण
    स्पर्शः रचना व कपड़े

     16-04-2024 09:43 AM


  • क्यों मनाया जाता है 'विश्व कला दिवस', जानें इतिहास और महत्‍व
    द्रिश्य 3 कला व सौन्दर्य

     15-04-2024 09:40 AM


  • ये है सबसे दुर्लभ और अनोखे जीव-जानवर, जो है भारत के जंगलों की शान
    शारीरिक

     14-04-2024 10:00 AM


  • अंबेडकर जयंती विशेष: भारत के सामाजिक स्तर को ऊपर उठाने में डॉ. अंबेडकर का योगदान
    सिद्धान्त 2 व्यक्ति की पहचान

     13-04-2024 09:07 AM


  • दुनियाभर में सिख समुदाय द्वारा मनाए जाने वाले बैसाखी पर्व का गौरवपूर्ण इतिहास
    विचार I - धर्म (मिथक / अनुष्ठान)

     12-04-2024 09:40 AM


  • ईद की खुशियों पर चार चांद लगाती है लखनऊ के चौक और अमीनाबाद की रौनक
    विचार I - धर्म (मिथक / अनुष्ठान)

     11-04-2024 09:41 AM


  • विश्व होम्योपैथी दिवस पर जानें इसका इतिहास एवं कैसे काम करती है ये चिकित्सा पद्धति
    विचार 2 दर्शनशास्त्र, गणित व दवा

     10-04-2024 09:50 AM


  • लखनऊ की सबसे पुरानी तस्वीरें खींचने वाले कैमरों का दिलचस्प इतिहास
    द्रिश्य 1 लेंस/तस्वीर उतारना

     09-04-2024 09:49 AM






  • © - 2017 All content on this website, such as text, graphics, logos, button icons, software, images and its selection, arrangement, presentation & overall design, is the property of Indoeuropeans India Pvt. Ltd. and protected by international copyright laws.

    login_user_id